14/04/2025
Cheeku's Stories : (1)
(English / Hindi)
Chunchun the Mouse and Gungun the Squirrel's Friendship
In a big park, many trees and colorful flowers bloomed. Birds chirped, mice and squirrels played, and butterflies and bees flew around. Chaitanya visited the park with his Nanu. He spotted a mouse and a squirrel playing together.
Nanu said, "This is Chunchun the mouse and Gungun the squirrel. They're now great friends."
Chunchun lived under a bush, while Gungun resided in a hollow tree. One day, Chunchun emerged from his hole and discovered peanuts on the grass. He began eating them. Coincidentally, Gungun descended from her tree, searching for food. Chunchun noticed Gungun's hunger and knew squirrels loved peanuts too.
Chunchun ran to Gungun and gestured for her to follow him. Gungun trailed behind, and they enjoyed peanuts together. Afterwards, they started playing, sharing, and caring for each other, becoming inseparable friends.
Nanu smiled, "Sharing and caring strengthen friendships, and Chunchun and Gungun's bond is a wonderful example."
चुनचुन चूहा और गुनगुन गिलहरी की दोस्ती
एक बड़े पार्क में कई पेड़ थे, रंग बिरंगे फूल खिलते थे। वहां चिड़ियां चहचहाती थीं, चूहे, गिलहरी, इधर-उधर फुदकते रहते थे, तितलियां और मधुमक्खियां फूलों पर मंडराती थीं। चैतन्य अपने नानू के साथ वहां घूमने गया। उसने देखा कि एक चूहा और गिलहरी साथ साथ घास में खेल रहे हैं। नानू ने बताया कि ये चुनचुन चूहा और गुनगुन गिलहरी हैं जो अब पक्के दोस्त बन गए हैं।
ये ऐसे हुआ कि चुनचुन चूहा एक सदाबहार की झाड़ी के नीचे रहता है और गुनगुन गिलहरी एक पीपल के पेड़ के खोखल में रहती है। एक दिन, चुनचुन चूहा अपने बिल से निकला और घास पर उछलने लगा। उसने मूंगफली के छिलके और दाने देखे और उन्हें खाने लगा। उसी समय गुनगुन गिलहरी भी अपने पेड़ के खोखल से उतरकर खाने के लिए कुछ खोज रही थी।
चुनचुन ने गुनगुन को देखा और समझ गया कि गुनगुन भूखी है। उसे पता था कि गिलहरियों को भी मूंगफली पसंद होती है। वह दौड़कर गुनगुन के पास गया और उसे अपने पीछे आने का इशारा किया। गुनगुन उसके पीछे गई और दोनों ने साथ साथ में खूब मूंगफली खाई। इसके बाद, वे साथ में खेलने लगे और अच्छे दोस्त बन गए।
नानू ने चैतन्य को बताया कि शेयरिंग और केयरिंग से दोस्ती पक्की होती है, और चुनचुन और गुनगुन की दोस्ती इसका उदाहरण है।