General Knowledge Haryana News Online

General Knowledge Haryana News Online Welcome to JobAleRTGyan

Follow JobAleRTGyan for:

Join our community of job seekers and stay informed on all things related to Sarkari Naukri.

Your dream career is just a click away!

03/09/2026

बड़ी खबर
🚨 हरियाणा में Female आंगनबाड़ी Supervisor भर्ती का विज्ञापन वापस लिया गया 🚨

महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा ने Female Supervisor पदों पर Transfer/Deputation Basis पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन को वापस लेने का नोटिस जारी किया है।

📌 मुख्य जानकारी:
➡️ विभाग द्वारा 02.06.2026 के पत्र के आधार पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था।
➡️ यह विज्ञापन विभिन्न समाचार पत्रों एवं विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ था।
➡️ प्रशासनिक कारणों के चलते 04.08.2026 को प्रकाशित Female Supervisor भर्ती का विज्ञापन अब वापस ले लिया गया है।
➡️ यह आदेश Women & Child Development Department, Haryana, Panchkula की ओर से जारी हुआ है।

⚠️ जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती से संबंधित जानकारी/आवेदन किया था, वे इस नए आदेश को जरूर ध्यान में रखें।

02/09/2026

अमीर बनने की सीख देने वाली किताब के लेखक खुद भारी कर्ज में! ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी पर करीब ₹11,400 करोड़ का कर्ज होने की रिपोर्ट सामने आई है। आखिर इतनी बड़ी देनदारी की वजह क्या है?

02/09/2026

upGrad ने Unacademy का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
डील 100% all-stock/share-swap है।
अंतिम डील वैल्यू लगभग ₹1,955 करोड़ (करीब $200–206 मिलियन) बताई गई है।

बेहतर लाइन:
🔥 “Unacademy बिक गई! upGrad ने Unacademy को करीब ₹1,955 करोड़ में खरीदा।”

01/09/2026

*📱 अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI Payment!

PhonePe ने लॉन्च की UPI 123Pay सेवा
*

📱 PhonePe UPI 123Pay क्या है?

PhonePe ने 31 अगस्त 2026 को PhonePe UPI 123Pay लॉन्च किया है। इसके जरिए फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोग बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI भुगतान कर सकेंगे।

मुख्य बातें:

🌐 इंटरनेट की जरूरत नहीं

📱 स्मार्टफोन की जरूरत नहीं

💳 बैंक खाते से सीधे UPI भुगतान

💰 पैसे भेजना और प्राप्त करना

🏪 दुकानदार को भुगतान

📷 कैमरा वाले फीचर फोन में QR स्कैन करके भुगतान भी संभव

📞 मोबाइल नंबर या UPI ID से भी भुगतान किया जा सकता है

🔐 UPI PIN से भुगतान अधिकृत होगा।

⚠️ लेकिन "बिना इंटरनेट" का मतलब "बिना नेटवर्क" नहीं है

यह सुविधा इंटरनेट डेटा के बिना काम करने के लिए बनाई गई है। PhonePe के अनुसार इसकी तकनीक SMS आधारित है और सीमित 2G कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी लेनदेन के लिए बनाई गई है। इसलिए मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होना जरूरी हो सकता है।

🏦 एक और जरूरी बात

एक फीचर फोन पर UPI 123Pay के लिए एक समय में केवल एक बैंक अकाउंट सक्रिय किया जा सकता है।

31/08/2026

जल्दी ही Group D कॉमन केडर का प्रमोशन से रिलेटेड नोटिस देखने को मिलेगा*

31/08/2026

🔥 *हरियाणा Bpl राशन डबल मिलेगा+सरसो तेल पैसा खाता में 2 गुना डबल गेहू राशन मिलेगा,फटाफट अपना बैंक खाता फैमिली id में अपडेट करवा को ताकि पैसा डल जाए शेयर जरूर करे*

31/08/2026

India Post GDS Bharti 2024 is live with 24,000+ vacancies. No exam required, selection based on 10th percentage. Age 18-40. Message documents to apply now.

31/08/2026

हरियाणा में चौकीदार बनने का सुनहरा मौका! बिना किसी परीक्षा के सीधी भर्ती की पूरी प्रक्रिया जानिए इस वीडियो में। क्या आपके गांव में चौकीदार का पद खाली है? कमेंट करके बताएं!

31/08/2026

Punjab and Haryana High Court has announced 31 vacancies for Frash posts. Apply now before September 18! Are you planning to apply?

31/08/2026

*🕉️ मेवात कैडर के नव-नियुक्त 1054 प्राथमिक शिक्षकों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित*

🔰 *कांग्रेस सरकार ने 10 साल में केवल 86 हजार सरकारी नौकरियां जबकि बीजेपी की सरकार में 2 लाख से अधिक नौकरी दी : सीएम नायब सिंह सैनी*

*🔰 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

सवेरा ब्यूरो, चंडीगढ़, 29 अगस्त : हरियाणा के मेवात क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नूंह की अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान मेवात कैडर के 1054 नव-नियुक्त प्राथमिक (पीआरटी) शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नए शिक्षकों की तैनाती से क्षेत्र में शिक्षक-विद्यार्थी का अनुपात सुधरेगा और प्राथमिक शिक्षा का स्तर और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलित करके मुख्यमंत्री ने इस दिन को खास बताते हुए कहा कि आज भाद्रो मास की प्रतिपदा है, जन्माष्टमी नजदीक है और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीर हसन खां मेवाती की शौर्य भूमि पर इतने बड़े आयोजन का होना मेवात क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर नव-नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षा विषयक 22 स्टॉल की एक भव्य प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। साथ ही, शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को निखारने के लिए विशाल एलईडी स्क्रीन पर पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए एक प्रभावी प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित हुआ। इस दौरान 'मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना' के तहत सम्मान राशि भी जारी की गई। इस दौरान हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में नई भर्ती को युवाओं की योग्यता की जीत बताते हुए कहा कि पहले की सरकारों में भाई-भतीजावाद, जातपात, क्षेत्रवाद और पर्ची-खर्ची के हिसाब से नौकरी मिलती थी। बीजेपी की सरकार बनते ही बिना पर्ची-बिना खर्ची के 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देकर योग्य युवाओं का आत्मसम्मान लौटाया है, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में महज 86 हजार सरकारी नौकरियां दी थीं। उन्होंने पंजाब में भर्तियों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर भी आम आदमी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेवात, जो कभी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा माना जाता था, अब होनहार बच्चों का क्षेत्र बन गया है।

रोजगार और शिक्षा के सुदृढ़ीकरण से मेवात में एक नया शैक्षणिक सूर्योदय हो रहा है। इसी क्रम में बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 70 प्रतिभाशाली बच्चों को 'मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना' के तहत 39 लाख 90 हजार रुपये की सम्मान राशि जारी की गई। उन्होंने बताया कि पिछले साल ऐसे विद्यार्थियों की संख्या 40 थी, जो इस बार बढ़कर 70 हो गई है। इसके अलावा 'मुख्यमंत्री मेवात पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना' के तहत 1364 विद्यार्थियों को 52 लाख 44 हजार रुपए की छात्रवृत्ति भी जारी की गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से करीब 26 हजार युवाओं को अनुबंध आधार पर नौकरी दी गई है और कानून बनाकर इन्हें सेवा सुरक्षा भी दी गई है।
https://whatsapp.com/channel/0029VaFN2fCHAdNS1DrTPh28

*🔰 मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को पांच संकल्प लेने का किया आह्वान*

मेवात कैडर के नव-नियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह नियुक्त उनकी वर्षों की मेहनत और परिवार के त्याग का सुखद परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपनी नियुक्ति को कठिन पोस्टिंग नहीं बल्कि परिवर्तन की पोस्टिंग के रूप में देखें और जहां अवसर कम दिखें, वहीं अपना सर्वश्रेष्ठ दें। उन्होंने कहा कि खेल, कहानी, चित्र, गतिविधि और स्थानीय उदाहरणों के जरिए पढ़ाई को रोचक बनाया जाए, बच्चों की मातृभाषा और स्थानीय बोली का सम्मान किया जाए तथा कक्षा में ऐसा माहौल बने जहां प्रश्न पूछना जिज्ञासा माना जाए न कि कमजोरी।

*🔰नई शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु बनाने का दस्तावेज : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा*

इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज मेवात क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने नव नियुक्त पीआरटी को बधाई देते हुए कहा कि आज यह धरती नए संकल्पों की ऊर्जा को आलोकित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राइमरी शिक्षा किसी भी बच्चे की नींव होती है अगर नींव मजबूत होगी तो भविष्य भी मजबूत होगा। आप सभी बच्चों की मजबूत नींव गढ़ने वाले गुरुजन हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु बनाने का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि आप सभी गुरुजन नौकरी करने नहीं, बदलाव के संवाहक बनकर आए हैं। बच्चों को शिक्षित करना नौकरी नहीं बल्कि एक पवित्र राष्ट्रीय सेवा है।

इस दौरान विधायक श्री तेजपाल तंवर, श्री मोहम्मद इलियास, श्री मोहम्मद इसराइल, जिला परिषद के चेयरमैन श्री जान मोहम्मद, वक्फ बोर्ड के प्रशासक श्री जाकिर हुसैन, ओएसडी राज नेहरू, प्रधान सचिव शिक्षा विभाग श्री विजय सिंह दहिया सहित गणमान्य मौजूद थे।

Address

Delhi
110006

Telephone

+919017329980

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when General Knowledge Haryana News Online posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to General Knowledge Haryana News Online:

Shortcuts

Share