शिक्षा सर्वोपरि संस्थान NGO

  • Home
  • India
  • Delhi
  • शिक्षा सर्वोपरि संस्थान NGO

शिक्षा सर्वोपरि संस्थान NGO Free Education For Poor People and Encourage Everyone to Grow Trees & Save Water. Free Books To Needy Students.
(3)

एजु न्यूज़ 24 संस्था के कार्यक्रम को प्रमुखता से  प्रकाशित करने के लिए आपका हृदय से आभार
23/08/2026

एजु न्यूज़ 24 संस्था के कार्यक्रम को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए आपका हृदय से आभार

80वें स्वतंत्रता दिवस एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह संपन्न: शिक्षा सर्वोपरि संस्थान

EDU News 24 Vimal Gupta Jitender Mahajan BJP Ritesh Suji Lokesh Panchal Vishwakarma Jagdish Choudhary Avita Lakda Rajeshwranand Raj Guru Ji Amit Kumar Sharma Rajeev Sharma JITENDER MAHAJAN

22/08/2026

अभिनंदन एवं सम्मान

रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर पूर्वी नगर निगम विकास समिति के अध्यक्ष, बड़े भाई श्री जितेंद्र महाजन जी का शिक्षा सर्वोपरि संस्थान परिवार द्वारा हार्दिक अभिवादन एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान की ओर से श्री महाजन जी के जनसेवा एवं सामाजिक विकास के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
निवेदक:
शिक्षा सर्वोपरि संस्थान परिवार
Manoj Tiwari 'Mridul' Jitender Mahajan BJP Jitender Mahajan - Rohtash Nagar Vidhan Sabha Vimal Gupta Kapil Soni Avita Lakda Lalit Goswami

असीम कृतज्ञता.....  मेरे पास ऐसे शब्द नहीं हैं, जिनसे मैं आपके प्रति अपना आभार व्यक्त कर सकूँ। आपकी गरिमामयी उपस्थिति ने...
22/08/2026

असीम कृतज्ञता.....
मेरे पास ऐसे शब्द नहीं हैं, जिनसे मैं आपके प्रति अपना आभार व्यक्त कर सकूँ। आपकी गरिमामयी उपस्थिति ने न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि हम सभी को भी संबल, ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।

आपके स्नेह, मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए हृदय की गहराइयों से आभार। हम सभी मिलकर समाज में इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवा कार्य करते रहें और अपने प्रयासों से समाजहित में निरंतर योगदान देते रहें—यही हमारी हार्दिक कामना है।

हृदय से आभार एवं सादर धन्यवाद।

विमल गुप्ता, अध्यक्ष
शिक्षा सर्वोपरि संस्थान NGO
Jitender Mahajan BJP Mani Bansal Jai Kishan Gupta स्वामी श्री राजेश्वरानन्द "राजगुरु" जी महाराज Amit Kumar Sharma

22/08/2026

दोस्ती करनी है तो किताबों से करो... आज पड़ा हुआ भविष्य में काम आएगा

आदरणीय भाई साहब मनमोहन चतुर्वेदी जी, दैनिक जागरण में कार्यक्रम को प्रमुखता से स्थान देने एवं प्रशासन तक हमारी बात पहुँचा...
17/08/2026

आदरणीय भाई साहब मनमोहन चतुर्वेदी जी, दैनिक जागरण में कार्यक्रम को प्रमुखता से स्थान देने एवं प्रशासन तक हमारी बात पहुँचाने के लिए आपका हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद।

आपका सहयोग एवं मार्गदर्शन सदैव हमारा उत्साहवर्धन करता है।
शिक्षा सर्वोपरि संस्थान NGO

शिक्षा सर्वोपरि संस्थान ने धूमधाम से मनाया कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा का जन्मदिवस                     EDU News 24 शिक्षा सर्...
01/08/2026

शिक्षा सर्वोपरि संस्थान ने धूमधाम से मनाया कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा का जन्मदिवस


EDU News 24 शिक्षा सर्वोपरि संस्थान NGO Shesnath Kanojia Rajeev Sharma

भारत का 80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा सर्वोपरि संस्थान प्रस्तुत करता है  "सपनों की उड़ान प्रतिभा खोज प्रतियोग...
31/07/2026

भारत का 80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा सर्वोपरि संस्थान प्रस्तुत करता है

"सपनों की उड़ान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता"

सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पंजीकरण अभी करें।

#सपनों_की_उड़ान #प्रतिभा_खोज_प्रतियोगिता
#80वां_स्वतंत्रता_दिवस #शिक्षा_सर्वोपरि_संस्थान
िरंगा #आजादी_का_अमृत_पर्व
#देशभक्ति #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #मेधावी_छात्र_सम्मान

Vimal Gupta Manoj Tiwari 'Mridul' Mani Bansal Mahesh Chand Sharma Ch Rita Singh Kapil Soni Jai Kishan Gupta Jitender Mahajan BJP Shesnath Kanojia

स्वतंत्रता संग्राम के दो महानायकअमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जीएवंलोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जीकी जयंती पर उन्हें शत-शत...
23/07/2026

स्वतंत्रता संग्राम के दो महानायक
अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी
एवं
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी
की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और स्वाभिमान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं। आइए, उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

वंदे मातरम्। जय हिन्द! 🇮🇳
#चंद्रशेखर_आज़ाद #लोकमान्य_तिलक #आजादी_के_महानायक #स्वतंत्रता_संग्राम #भारत_माता #राष्ट्रभक्ति ीद #वंदे_मातरम् िन्द #देश_प्रथम #भारत_गौरव #प्रेरणा #भारतीय_इतिहास #सनातन_संस्कार #युवा_प्रेरणा Vimal Gupta शिक्षा सर्वोपरि संस्थान NGO EDU News 24

नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 एवं 19 जुलाई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर SIR (Special...
18/07/2026

नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 एवं 19 जुलाई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर SIR (Special Intensive Revision) विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जगतपुरी नगर निगम स्कूल में SIR शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में क्षेत्र के नियुक्त BLOs के साथ जगतपुरी RWA एवं शिक्षा सर्वोपरि संस्थान NGO द्वारा वर्ष 2002-2003 की SIR मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं का ऑनलाइन सत्यापन, SIR फॉर्म का वितरण तथा उन्हें सही प्रकार से भरवाने में सहयोग प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने शिविर का लाभ उठाया।
इस अवसर पर उत्तर-पूर्वी जिला नवीन शाहदरा के पूर्व IT संयोजक एवं SIR मित्र विश्वास शुक्ला, विमल गुप्ता, राजीव शर्मा, मुरारी लाल, शेषनाथ कनौजिया, विपिन शर्मा, विक्रम मिश्रा एवं वेद प्रकाश सैनी ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
शिविर का निरीक्षण करने के लिए अजय शर्मा, पूर्व निगम पार्षद, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष (नवीन शाहदरा भाजपा) एवं BLA-1, रोहताश नगर विधानसभा भी पहुँचे। उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मतदाता सहायता कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
शिविर के दौरान यह भी देखने को मिला कि जागरूकता के अभाव में अनेक मतदाताओं को SIR प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी, जिसके कारण विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सामाजिक संगठनों ने आमजन से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता तक SIR शिविर की जानकारी अवश्य पहुँचाएँ।

Vimal Gupta

जन कल्याण शिविर – रोहतास नगर विधानसभा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री Narendra Modi जी के निर्वाचित प्रधानमंत्री...
13/06/2026

जन कल्याण शिविर – रोहतास नगर विधानसभा

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री Narendra Modi जी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने के उपलक्ष्य में दिल्ली सरकार द्वारा जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

📅 दिनांक: 18 जून 2026 से 20 जून 2026
⏰ समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
📍 स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एल.आई.जी. फ्लैट्स, अशोक नगर, दिल्ली

इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं:

✅ आय प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा
✅ नए राशन कार्ड बनवाना एवं राशन कार्ड में नाम जोड़ना/संशोधन
✅ पानी के बिल से संबंधित समस्याओं का समाधान
✅ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण सुविधा
✅ विधवा, दिव्यांग एवं तलाकशुदा पेंशन हेतु आवेदन पत्र भरने की सुविधा
✅ पीएम-उदय योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र भरने की सुविधा
✅ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने में सहायता
✅ अन्य जनसमस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों द्वारा मार्गदर्शन

सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।
जितेन्द्र महाजन
विधायक, भाजपा रोहताश नगर विधानसभा










Jitender Mahajan BJP शिक्षा सर्वोपरि संस्थान NGO Ritesh Suji Hari Mohan Mohan Avita Lakda Jitender Mahajan - Rohtash Nagar Vidhan Sabha Jai Kishan Gupta Kapil Soni Hitesh Chaudhary

Address

MCD Block Street
Delhi
110032

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when शिक्षा सर्वोपरि संस्थान NGO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to शिक्षा सर्वोपरि संस्थान NGO:

Shortcuts

Share

Category