Oneness Vann- Tree Clusters

Oneness Vann- Tree Clusters Oneness Vann- in harmony with Nature

More than 400 Tree Clusters Pan India

300 सेवादारों की सेवा से पनप रहा है "Oneness Vann" – 25,000 पौधों की निरंतर देखभाल में जुटे निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकअट...
26/07/2025

300 सेवादारों की सेवा से पनप रहा है "Oneness Vann" – 25,000 पौधों की निरंतर देखभाल में जुटे निरंकारी मिशन के स्वयंसेवक

अट्टा गाँव, जिला पानीपत, हरियाणा —
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से, संत निरंकारी मिशन द्वारा संचालित "Oneness Vann" परियोजना, हरियाणा के अट्टा गाँव में पर्यावरण संरक्षण का एक अनुकरणीय उदाहरण बन रही है। 10 एकड़ भूमि में फैले इस मानव निर्मित माइक्रो फॉरेस्ट में 25,000 से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं, जिनकी निरंतर देखरेख 300 से अधिक सेवादारों द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही है।

बरसात के मौसम में उग आई अनचाही झाड़ियों की कटाई, पौधों को नियमित रूप से खाद व पानी देना तथा स्थल की सफाई और रखरखाव जैसे कार्यों में सेवादार पूर्ण समर्पण से लगे हुए हैं। यह सेवा मिशन के “प्रकृति से एकत्व” के भाव को जीवंत करती है।

इस हरित स्थल का शुभारंभ अगस्त 2024 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत, हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी द्वारा किया गया था। इस अवसर पर 10,000 से अधिक निरंकारी स्वयंसेवकों ने भाग लेकर इस पर्यावरणीय संकल्प को साकार किया।

👉 आगामी तीन वर्षों में, यह स्थल एक घने, हरे-भरे परिवर्तन का साक्षी बनेगा, जो न केवल एक सुंदर प्राकृतिक वन के रूप में उभरेगा, बल्कि एक समृद्ध जैव विविधता क्षेत्र (Biodiversity Zone) के रूप में भी विकसित होगा। यह स्थान पक्षियों, तितलियों, कीटों और छोटे जीवों के लिए एक स्वाभाविक आवास के रूप में कार्य करेगा।

यह परियोजना न केवल आज के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण देने की दिशा में एक प्रेरक पहल है — जो दर्शाती है कि जब सेवा, समर्पण और सतगुरु के आशीर्वाद मिलते हैं, तो धरती भी मुस्कराने लगती है।

🌴

Address

Sant Nirankari Charitable Foundation, 80/A , Avtar Marg, Sant Nirankari Colony
Delhi
110009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Oneness Vann- Tree Clusters posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Oneness Vann- Tree Clusters:

Share