23/08/2026
मेरी आयु 40 वर्ष है और जब से वोट देना शुरू किया तब से लेकर आज तक मैंने केवल एक पार्टी को ही वोट दिया है-भारतीय जनता पार्टी चुनाव चिन्ह कमल.. इन सत्ताकालोंं के दौरान मैंने BJP सरकार को सहयोग व धैर्य पूर्वक ऑब्जर्व & सपोर्ट भी किया किंतु वर्तमान term में इन्होंने हरामखोरियों, भ्रष्टाचार, कुकर्मों, अत्याचारों, अमानवीयता, असंवेदनशीलता, बेईमानी व मक्कारियों की पराकाष्ठा को पार कर लिया है और इनके नेता/जनप्रतिनिधि, सरकारी नौकरशाह/अधिकारी, शासन तंत्र सभी मिलकर मुझ जैसे करोड़ों नागरिकों के मान~सम्मान, वर्तमान~भविष्य, शिक्षा~स्वास्थ्य, तन~मन~धन, हमारे मस्तक और छाती सभी कुछ को अपने सत्ता के घमंड और नशे में जूते तले रौंद रहे हैं लगातार बिना रूके। मैं व्यक्तिगत तौर पर यह प्रण ले रहा हूं कि अब आजीवन भाजपा की वोट नहीं दूंगा, चाहे विपक्ष को वोट दूं या ना दूं वह उनके कर्मों से डिसाइड होगा किंतु इन्होंने अपनी असलियत व खोखलेपन को जनता को पूर्णतया दिखा दिया है। यदि सबका हिसाब किताब एक सा लगा, तो बेहतर है अपना कीमती वोट ही नहीं दूंगा। देश का हर आम नागरिक और बच्चा-बच्चा यह होता हुआ देख रहा है कि इस शासनकाल के बाद अगली सुबह यह रीढ़विहीन नेता लोग (including our beloved Modi ji) जहां पहले थे उससे भी और अधिक गर्त/शून्य में जा चुके होंगे। ईश्वर हमें कोई बेहतर पार्टी या बेहतर नेतृत्व दे, जो देश को सच में हमें विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ काम करे, बिना बोलवचन। यह समय भी बीत जाएगा और आशा है कि बेहतर सवेरा आयेगा भारत के लिए। जय हिन्द, वंदे मातरम् 🇮🇳🙏