हमारे जैतपुर क्षेत्र में कोई भी पार्क नहीं है , अगर कुछ बचा-खुचा है तो वो है NTPC पार्क
(अर्पण विहार पुलिस चौकी, खड्डा कॉलोनी के पास)
आम लोग इसका प्रयोग सुबह की सैर करने, कुत्ते और पिल्ले को घुमाने, बच्चे व नवयुक क्रिकेट खेलने के लिए, अवसरवादी लोग वहां पर कोई कार्य-क्रम आयोजित करने तथा कुछ लोग रात में या कभी-कभी सुबह के समय कार या मोटर साईकिल सीखने के लिए करते है
जैतपुर क्षेत्र में सिर्फ यही
एक पार्क है जहाँ लोग घर से बाहर निकल कर सुबह या रात को घुमने जाते है
इस पार्क की पूर्व हिस्से की तरफ़ (जहाँ नाला है और छठ पूजा आयोजित की जाती है) सुबह के समय अकसर महिलाऐं और बच्चे योगाभ्यास करते हुए दिखते है वहीँ कुछ लोग NTPC पहाड़ी पर दौड़ लगाते हुए दिखयी पड़ेंगे
पार्क में दक्षिणी हिस्से की तरफ़ दीवाल है जो रोड से सटी हुई है, दिन पर दिन टूटती जा रही है
( रोड जो जैतपुर-और खड्डा कालोनी को जोडती है )
पार्क के उत्तरी हिस्से की तरफ़ NTPC की राख वाली पहाड़ी है (जहाँ जाना मना है) लेकिन लोग फिर भी जाते है तथा पार्क के पश्चिमी हिस्से की तरफ़ अर्पण विहार पुलिस चौकी तथा नाले के ऊपर पुल है साथ ही NTPC पहाड़ी के ऊपर जाने का रास्ता है जो पुलिस चौकी से सटा हुआ है
आप लोग इस पार्क का तो इस्तेमाल करते है परन्तु इस पार्क की दुर्दशा की तरफ कोई धयान नहीं देतें है पार्क में यहाँ-वहां बहुत ज्यादा गन्दगी पड़ी है, और ईधर-उधर पत्थर के टुकड़े फैले पड़े है पर लोग इसे अनदेखा कर देते है
आप सभी से प्रार्थना है इस पार्क को संभाले और सहेजें ताकि जिस भीड़-भाड़ जगह में आप रहते है वहां निकल कर कभी सुबह या शाम को इस पार्क में जाकर राहत की साँस ले सके
आप लोग अपने सुझाव भी शेयर भी कर सकते है साथ इसे दुसरो के साथ भी शेयर करें
आप सभी के हित के लिए