Delhi Public Library

Delhi Public Library Official account of Delhi Public Library an autonomous organization under the Ministry of Culture, Government of India. Jawaharlal Nehru, on 27th
October, 1951.
(1)

DPL network has a
collection of over 18 lakh books, provides free Hi-speed internet. DPL was established with assistance from UNESCO as a pilot project
and inaugurated by Prime Minister, Pt.

15/08/2026

Independence Day was celebrated at Delhi Public Library on 15 August 2026 with great enthusiasm and patriotic fervour. The National Flag was hoisted by Dr. Sumeet Bhasin, Hon’ble Chairman, Delhi Library Board. All officers and employees of the Library were present on the occasion.

Following the flag hoisting ceremony, the National Anthem was sung collectively by all those present. The programme concluded with a strong sense of patriotism and national unity.

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। क...
15/08/2026

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुमित भसीन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ हुआ।

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की ओर से आप सभी को  स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।            Narendra Modi Gaj...
15/08/2026

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

हर घर तिरंगा अभियान के अंर्तगत दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा आज दिनांक, 14.08.2026 को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ केंन्द्र...
14/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंर्तगत दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा आज दिनांक, 14.08.2026 को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ केंन्द्रीय पुस्तकालय मुख्यालय से शुरु किया गया में तिरंगा यात्रा में अध्यक्ष दि.ला.बो. एवं सभी स्टाफ और पाठकों ने भाग लिया तिरंगा यात्रा को निम्नलिखित स्थानों से गुजरते हुए भारत माता के नारों के उद्घोश करते हुए बरखंडी मंदिर , थाना ,ओमेक्सी माँल चाँदनी चौक होते हुए वापिसी में तिरंगा यात्रा दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के मुख्यालय का समापन किया गया ।

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

14/08/2026

Celebrate our eternal values of pride & unity in diversity by joining the movement from 9-17 August. Hoist at home & pay tribute to the spirit of Vande Mataram. Don't forget to upload your selfie with Tiranga on harghartiranga.com

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, केंद्रीय पुस्तकालय के गीतांजलि सभागार में दिनांक 13 अगस्त 2026 को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ...
14/08/2026

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, केंद्रीय पुस्तकालय के गीतांजलि सभागार में दिनांक 13 अगस्त 2026 को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री तरुण चुग, माननीय सांसद, राज्यसभा तथा विशिष्ट अतिथि श्री हर्ष मल्होत्रा, माननीय राज्य मंत्री, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में गणमान्य अतिथियों द्वारा ‘भारत विभाजन की स्मृतियों एवं अनुभवों’ पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ। श्रीमती गीता पंत, पुस्तकालय एवं सूचना सहायक द्वारा मंच संचालन करते हुए अतिथियों का परिचय एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात विभाजन विभीषिका से संबंधित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुमीत भसीन, अध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड ने कहा कि यह लघु फिल्म मात्र एक फिल्म नहीं, बल्कि विभाजन की वेदना और दर्द को अभिव्यक्त करती है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि 14 अगस्त, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर इस लघु फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि विभाजन के वास्तविक दर्द को उन परिवारों की स्मृतियों और अनुभवों के माध्यम से समझा जा सकता है, जिन्होंने स्वयं इस त्रासदी को झेला है। उन्होंने अपने वक्तव्य में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘15 अगस्त’ का उल्लेख करते हुए अखंड भारत की भावना एवं उनके विचारों पर भी प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि श्री तरुण चुघ, माननीय सांसद, राज्यसभा ने अपने संबोधन में कहा कि विभाजन विभीषिका कोई कहानी या पटकथा नहीं है, बल्कि यह उस दर्द की दास्तान है कि किस प्रकार मातृभूमि का विभाजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह उस पीड़ा की स्मृति है कि भारत किस प्रकार विभाजित होकर छोटा होता गया। लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी, गुजरांवाला आदि स्थान हमारे पूर्वजों की भूमि का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता की खुशी अवश्य मनानी चाहिए, लेकिन विभाजन के दर्द को भी नहीं भूलना चाहिए। आज की पीढ़ी को इस भावनात्मक पीड़ा और विभाजन की त्रासदी को समझने की आवश्यकता है।
उन्होंने विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा और संघर्ष का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि भारत हमारी मातृभूमि और कर्मभूमि है तथा इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
श्री हर्ष मल्होत्रा, माननीय राज्य मंत्री, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास की घटनाओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि हम अपनी भूलों से सीख लेकर भविष्य को और बेहतर बना सकें। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को देश के इतिहास के साथ-साथ उसके सकारात्मक एवं नकारात्मक पक्षों की जानकारी होना आवश्यक है।
उन्होंने विभाजन के बाद भारत आए लोगों के संघर्ष और योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन लोगों ने कठिन परिस्थितियों से उबरकर न केवल अपने परिवारों को संभाला, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को विभाजन की पीड़ा और उससे जुड़े अनुभवों को समझना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती प्रियंका चंद्रा, महानिदेशक, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा मुख्य अतिथियों एवं सभागार में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया गया।
राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

14/08/2026

oin the nation in celebrating the biggest festival of our pride, unity & freedom- ! From 9-17 August, hoist at home & pay tribute to the spirit of Vande Mataram. Do upload selfies with Tiranga on harghartiranga.com

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

14/08/2026

The spirit of patriotism came alive at Delhi Public Library!

The Tiranga Yatra was proudly organized at Delhi Public Library, bringing together our Hon’ble Chairman, Dr. Sumeet Bhasin, Delhi Library Board, along with the dedicated staff and students of Delhi Public Library.

With the Tricolour held high, the Yatra celebrated the pride of our National Flag, unity, patriotism and the spirit of a united India.

Let the Tiranga inspire us to walk together with pride, unity and love for our nation.

            Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Gr...
14/08/2026

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

Address

Shyama Prasad Mukherji Marg
Delhi
110006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Delhi Public Library posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Delhi Public Library:

Shortcuts

Share

Category