RYA (Revolutionary Youth Association)

RYA (Revolutionary Youth Association) RYA is the organization of youths of this country committed to radical transformation of our society.

It is steadfast in its commitment to achieving, protecting and advancing the rights of the youth of this country.

बेंगलुरु में छात्र-युवा संवाद!RYA-AISA के छात्र-युवा संवाद में बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान जुटे। शिक्षा, रोजगार और लोकत...
23/08/2026

बेंगलुरु में छात्र-युवा संवाद!

RYA-AISA के छात्र-युवा संवाद में बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान जुटे। शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवाल पर संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

अरवल में रविवार को RYA-AISA की ओर से बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, परीक्षा में धांधली और फीस वृद्धि के खिला...
23/08/2026

अरवल में रविवार को RYA-AISA की ओर से बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, परीक्षा में धांधली और फीस वृद्धि के खिलाफ शिक्षा सुधारो कन्वेंशन आयोजित किया गया। कन्वेंशन में सरकारी स्कूलों में कमरों, शिक्षकों, प्रयोगशालाओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया गया। कन्वेंशन में मिड-डे मील की गुणवत्ता के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया।

नेताओं ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के सवालों को लेकर 6 सितंबर को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में Gen Z और Gen Alpha का बड़ा जुटान होगा।

22/08/2026

24 अगस्त धनबाद में आयोजित छात्र युवा संसद को सफल बनाएं।

22/08/2026

शिक्षा सुधारो, स्कूल ठीक करो...
कटरा, इलाहाबाद ( उत्तर प्रदेश)

22/08/2026

शिक्षा सुधारों स्कूल ठीक करो।
दरभंगा (बिहार)

22/08/2026

अरवल के करीब 75 सरकारी स्कूलों में मिड डे मील की सब्जी में सफेद कीड़े मिलना बेहद शर्मनाक है।

बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से ऐसा खिलवाड़ आखिर कब तक? सरकार जवाब दे और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करे।

21/08/2026

21/08/2026

रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते आरवाईए के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार।

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ चले आंदोलन के बाद शक के दायरे में आने वाले सभी बहालियों को हेमंत सरकार ने रद्द कर दिया।

रांची उच्च न्यायालय ने उसमें से जेपीएससी 11वीं से 13वीं, फूड सेफ्टी ऑफिसर, जेएसएससी सीजीएल और सीडीपीओ के रद्द होने पर स्टे लगा दिया है।

राजस्थान में सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हुए हमले की आरवाइए निंदा करता है. आशुतोष रांका, जो कॉकरोच जनता पार्टी के...
21/08/2026

राजस्थान में सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हुए हमले की आरवाइए निंदा करता है.

आशुतोष रांका, जो कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता हैं, राजस्थान के रामपुरा-कांवरपुरा गाँव में एक स्कूल का दौरा करने गए थे. उन्हें और उनकी टीम को भाजपा के गुंडों का सामना करना पड़ा, जिन्होंने उन्हें गाँव में प्रवेश करने से मना कर दिया. उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई और उनकी गाड़ियों की खिड़कियाँ तोड़ दी गईं। कई लोग घायल हुए हैं.

इससे पहले, राजस्थान सरकार ने स्कूल प्रधानाचार्य की अनुमति के बिना स्कूलों के सामाजिक ऑडिट पर रोक लगाने वाला एक आदेश जारी किया था.

यदि राजस्थान की भाजपा सरकार को राज्य भर में स्कूलों के मानकों में सुधार होने का भरोसा है, तो वे स्कूलों के सामाजिक ऑडिट से क्यों डर रहे हैं?

पूरे देश में, भाजपा स्कूलों के सामाजिक ऑडिट का विरोध कर रही है. हमने देखा है कि कैसे पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में एक स्कूल का निरीक्षण करने गए सीजेपी सदस्य के पिता को भाजपा के गुंडों ने पीट-पीटकर मार डाला था.

आरवाईए अपील करता है कि वे अपने क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों का सामाजिक ऑडिट करें। आइए हम शिक्षा विरोधी भाजपा सरकार को उसके असली रूप में उजागर करें. आइए हम अपनी शिक्षा प्रणाली में एक व्यापक सुधार की माँग करें ताकि हर किसी को गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा मिल सके.

Address

U-90, Shakarpur
Delhi
110092

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RYA (Revolutionary Youth Association) posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to RYA (Revolutionary Youth Association):

Shortcuts

Share