22/06/2026
#फैज अहमद के नृशंस हत्या व अपराधियों के बढ़ते मनोबल के खिलाफ इंसाफ मंच ने वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष किया प्रदर्शन।
# फैज हत्याकांड का उच्च स्तरीय जांच कराने, स्पीडी ट्रायल कराने, 20लाख मुआवजा व नौकरी दिलाने की कर रहें थे मांग
# भ्रष्टाचारी को पकड़ने के बदले उद्भेदन करने वालों को जेल भेजने का जवाब दे दरभंगा के पुलिस कप्तान - इंसाफ मंच
लहेरियासराय(दरभंगा) , 22 जून 2026
फैज हत्याकांड के उच्च स्तरीय जांच कराने, मुक़दमे का स्पीडी ट्रायल, सभी गवाहों का 64 का बयान करो एवं सोनू पासवान को रिमाइंड पर लेकर पूछताछ करें पीड़ित परिवार को 20 लाख मुआवजा व नौकरी देने, गिरफ्तार अभियुक्त को रिमांड पर लेकर अन्य संलिप्त का उजागर करने, पतोर थाना कांड 10/26 विंदेश्वर राम के हत्यारों की गिरफ्तारी करने, केवटी थाना कांड संख्या 176/26 व नगर थाना कांड संख्या 52/26 में भ्रष्टाचार का उद्भेदन करने वाले पत्रकारों को सबक सिखाने के नियत से झूठा मुकदमा में फंसे को दोष मुक्त करने, महिला से उत्पीड़न से संबंधित जाले थाना कांड संख्या 109/26 के अभियुक्तों को पकड़ने व काउंटर झूठा मुकदमा जाले थाना कांड संख्या 112/26 को वापस लेने, बहेड़ी थाना कांड संख्या 303/ 26 और 386/26 झूठा मुकदमा में फंसाए गरीब निर्दोष को बरी करने व सदर थाना कांड संख्या 172/26 के अभियुक्तों की गिरफ्तार करने व बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की मांग को लेकर इंसाफ मंच के बैनर तले वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, इंसाफ मंच के जिला सचिव मकसूद आलम पप्पू खान, अहमद अली तमन्ने, ऐपवा के जिला शनिचरी देवी, भाकपा (माले) जिला कमिटी सदस्य ललन पासवान, पप्पू कुमार पासवान आदि के नेतृत्व में लहेरियासराय पोलो मैदान से जुलूस निकला जो कमिश्नरी, समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय थाना घूमते हुए समाहरणालय होते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट को जामकरके नारेबाजी करने लगे। मुख्य गेट पर ही अशेक पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाकपा (माले) राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद ने कहा कि भाजपाई राज में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ हैं। पुलिस और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। दरभंगा में दिन दहाड़े मो फैज की नृशंस हत्या कर दिया गया, पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए भटक रहे हैं लेकिन सरकार प्रशासन उनके बातों को सुन भी नहीं रहे हैं। वहीं भ्रष्टाचारी को पकड़ने के बदले भ्रष्टाचार का उद्भेदन करने वाले जेल भेजा जा रहा हैं। लुट-भ्रष्टाचार-हत्या का यह राज नहीं चलने देंगे। इंसाफ न्याय की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे। इंसाफ मंच के जिला सचिव मकसूद आलम पप्पू खान ने कहा कि इंसाफ मंच ने जिन मांगो को लेकर प्रदर्शन किया हैं अगर उन मांगो पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन को भाकपा (माले) के नगर सचिव कामेश्वर पासवान, जमालुद्दीन ,अवधेश सिंह, विनोद सिंह, किसान नेता सुर्यनारायण शर्मा, शिवन यादव, खेग्रामस नेता पप्पू पासवान, अमर राम, शहजादे तमन्ने, भाकपा नेता अहमद अली तमन्ने, अरशद सिद्दकी, मो शौकत, प्रो राहत अली , मुर्तजा राईन, डोमू राम, राजदीप राम, किशुनदेव मांझी, गुलाम अंसारी, पवन यादव, रामदेव मंडल आदि ने भी संबोधित किया।
Bihar Police Darbhanga Police DM Darbhanga CPIML Liberation, Bihar