22/07/2026
साथियों,
कल माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सरकार द्वारा डिटेन किए जाने के दौरान लगातार नारे लगाने और बुलंद आवाज़ में अपनी बात रखने के कारण मेरा गला थोड़ा खराब हो गया था। कई साथियों के फोन और संदेश आए, जिनमें उन्होंने मेरी सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की।
आप सभी के स्नेह, चिंता और शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद। आंदोलन और संघर्ष के रास्ते में ऐसी छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। अब आप बिल्कुल निश्चिंत रहें—मैं पूरी तरह स्वस्थ हूँ और गला भी अब ठीक है।
संघर्ष जारी रहेगा 🙏