01/09/2026
श्रद्धेय बाबूजी स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित “कल्याण सप्ताह” का आज वार्ड नं. 27, मथुरापुर-बंडिया महानगर संरक्षक श्री विजेंद्र सिंह लोधी जी एवं महानगर अध्यक्ष इं श्याम सुन्दर लोधी जी के अथक परिश्रम व प्रयासों से भावपूर्ण समापन हुआ।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा बरेली महानगर के तत्वावधान में 24 अगस्त को वार्ड नं. 57 कालीबाड़ी से कार्यक्रम संयोजक एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री हरि शंकर राजपूत जी, आदरणीय श्री के पी सिंह लोधी जी सह संयोजक जिला महामंत्री श्री प्रताप सिंह राजपूत जी, श्री भगवान दास वर्मा जी, श्री धर्म पाल सिंह जी के सहयोग से प्रारंभ हुआ यह अभियान बरेली महानगर के विभिन्न वार्डों तक पहुंचा।
इस दौरान वार्ड नं. 51 नगरिया परिक्षेत्र, सुन्दरासी, 64 सिकलापुर, 60 गंगापुर, 20 आजमनगर, 37 नदोसी-पचा गौठिया, 27 मथुरापुर-बंडिया, 59 सरनिया-पस्तोर, 45 महेशपुर-अटरिया, 48 जोगीनवादा, 66 सुरेश शर्मा नगर, वार्ड नं 33 बनखंडी नाथ, वार्ड नं 15 संजय नगर, 18 रेलवे कॉलोनी-परतापुर एवं 49 शास्त्री नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी समाज के लोगों के बीच पहुंचकर श्रद्धांजलि एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, वरिष्ठजनों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करने तथा समाज को एकजुट करने का प्रयास किया गया। यह अभियान केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के लोगों को आपस में जोड़ने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बना।
आज के समापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
महानगर संरक्षक श्री विजेंद्र सिंह लोधी जी, महानगर अध्यक्ष इं. श्याम सुंदर लोधी, महानगर महामंत्री श्री प्रताप सिंह राजपूत, महानगर मंत्री श्री भगवान दास वर्मा जी, श्री नरेश राजपूत जी, जिला मंत्री बरेली श्री धर्मपाल लोधी जी, महानगर संगठन मंत्री श्री देवेंद्र सिंह लोधी जी, श्री राजपाल लोधी जी, श्री शंकर लाल लोधी एडवोकेट, श्री महेंद्र पाल लोधी जी, श्री रोहिताश लोधी जी सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्य।
इस अवसर पर मैंने कहा कि इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री साहब सिंह जी से मिली प्रेरणा एवं मार्गदर्शन हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा। उनके निर्देशानुसार विभिन्न वार्डों में जाकर समाज के लोगों को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
साथ ही भाजपा नेतृत्व से विनम्र आग्रह है कि बरेली महानगर में लोधी समाज की जनसंख्या, सामाजिक योगदान और संगठन के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए आगामी नगर निगम चुनावों में समाज के योग्य एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया जाए।
लोधी समाज पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाजपा के साथ खड़ा है और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है।
आज पुनः श्रद्धेय बाबूजी स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं।
बाबूजी के विचार, आदर्श और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
राजवीर सिंह “राजू भैया” जी के संरक्षण, आचार्य महामंडलेश्वर साक्षी महाराज जी के मार्गदर्शन, श्री गंगाचरण राजपूत जी के मार्गदर्शन, आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री साहब सिंह जी के नेतृत्व एवं आदरणीय संदीप भैया जी के सहयोग एवं आदरणीय पूरन लाल लोधी जी के आशीर्वाद से आप और हम समाज को जागरूक, संगठित, शिक्षित और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
🌺 जय लोधेश्वर महाराज
🔱 हर-हर महादेव 🔱