08/03/2025
नाम ज़बरदस्त है, "महिला समृद्धि योजना" ।ढाई हज़ार पाने के बाद दिल्ली की दलिद्दर महिला समृद्ध हो जावेगी।
दिल्ली कैबिनेट ने आज इसे अप्रूव कर दिया । सीएम और मंत्रियों की मुस्कुराती तस्वीरें देख ली । शर्तें इतनी हैं, कि ढाई हज़ार रुपल्ली पाने में पसीने छूट जायेंगे ।
लेकिन, एक बात समझ में ना आई, चुनाव के समय बीजेपी वालों ने 2500 महीना देने के वास्ते घर-घर जाकर फार्म भरवाया था. वो किसलिए था?
दिल्ली सरकार की 2500 रुपए मासिक वाली
“ महिला समृद्धि योजना “ की पात्रता की ‘ आसान शर्तें ‘ यह रही ।
-दिल्ली महिला होना जरुरी
-आधार कार्ड से मोबाइल न लिंक होना जरुरी
-परिवार मे कोई सरकारी पद न हो
-बीपीएल कार्ड धारक हो
-आधार कार्ड दिल्ली का हो
-सालाना आय 3 लाख से ज्यादा न हो
-ई रजिस्टेशन होना जरुरी
-परिवार इनकम टेक्स न भरता हो
-पासपोस्ट साइज फोटो
-5 साल दिल्ली निवासी हो
-दूसरी योजना की लाभार्थी न हो
-उम्र 21 से 60 साल के बीच
। इसे ही कहते है ‘ हल्दी लगे न फिटकरी रंग चोखा होय ‘ ।