01/03/2021
दशरथपुरी RWA
----------------------
दिनांक 1 मार्च 2021
@सतर्क रहें,जागरूक बने@
सभी को नमस्कार
साथियो कुछ दिनों से दशरथपुरी में कुछ अराजक तत्व गलियों में घूमते है व कॉलोनी में चोरियों भी हो रही है
साथियो इस के मजेद्दर दशरथपुरी RWA ने इसकी सूचना SHO थाना सागरपुर को पत्र के माध्यम से मिलकर भी दी थी
साथियो दशरथपुरी RWA के मेंबर खुद भी घूम कर ऐसे अराजक लोगो की तलाश कर रही है
बीते दिन दशरथपुरी RWA के मेंबर्स ने ऐसे ही एक अराजक को चोरी करते पकड़ा
इसके बाद इस चोर को पुलिस को सौप दिया गया दशरथपुरी RWA प्रधान प्रेम जी व उनकी टीम रात को 1 बजे तक थाने में रही
साथियो पकड़े गए चोर का नाम सागर था जो कि द्वारका पूरी ( विजय एन्क्लेव ) में रहता है जिसकी फ़ोटो भी पोस्ट की जा रही है फ़ोटो इसलिए डाली जा रही है कि भविष्य में अगर ये चोर कॉलोनी में दिखे तो इसकी सूचना आप तुरंत पुलिस व RWA को दे
अगर आपने इस चोर को किसी के घर आते जाते देखा है तो इसकी सूचना आप तुरंत RWA को दे क्योंकि इसके साथी दशरथपुरी में भी हो सकते है
साथियो ध्यान रहे इस तरह की होने वाली घटनाओ को हम सब मिलकर ही रोक सकते है
आप सभी को एक अच्छे व जागरूक कॉलोनीवासी होने के नाते ऐसे लोगो की जानकारी देनी पड़ेगी व आगे भी आना पड़ेगा
साथियो आप लोगो की जागरूकता दशरथपुरी की कानून व्यवस्था सुदृढ कर सकती है
दशरथपुरी RWA कॉलोनी की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है
दशरथपुरी RWA कॉलोनी को व्यवस्थित करने के लिए पहले भी प्रतिबद्ध थी, आज भी है व भविष्य में भी रहेगी
लेकिन आप लोगो का साथ भी अपेक्षित है
जय हिन्द, जय भारत
प्रार्थी
योगेश कुमार अहलावत
महासचिव
दशरथपुरी RWA