PMFBY

PMFBY Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) is a Flagship Scheme of Government of India which provides

20/03/2026
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY), under the Ministry of Agriculture and Farmers Welfare, Government of India, su...
20/03/2026

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY), under the Ministry of Agriculture and Farmers Welfare, Government of India, successfully conducted multiple capacity-building training programs across premier institutions:

* Two batches of 5-day intensive training at National Insurance Academy, Pune with 50 participants
* One batch of 25 Bank Officials at Bankers Institute of Rural Development, Lucknow
* One batch for The Institute of Cooperative Management (ICM) operates under the National Council for Cooperative Training (NCCT) Faculty Members at Institute of Rural Management Anand (IRMA) (TSU) with 28 participants

These sessions aimed at strengthening implementation, enhancing stakeholder capacity, and promoting effective outreach.

Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Shivraj Singh Chouhan Press Information Bureau - PIB, Government of India

घर-घर पहुंची फसल सुरक्षा की गारंटी रबी 2025-26 मेरी पालिसी मेरे हाथ अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश के उज्जैन ज़िले में कि...
18/03/2026

घर-घर पहुंची फसल सुरक्षा की गारंटी

रबी 2025-26 मेरी पालिसी मेरे हाथ अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश के उज्जैन ज़िले में किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरित की गई। साथ ही PMFBY कॉमिक बुक्स के माध्यम से योजना की जानकारी सरल और रोचक तरीके से साझा की गई।



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Shivraj Singh Chouhan Press Information Bureau - PIB, Government of India

13/03/2026
13/03/2026

जानिए किसान श्री एम. एस. मुगिलन की प्रेरक कहानी

तमिलनाडु के विल्लुपुरम ज़िले के मेलमंगलम गांव के किसान श्री एम. एस. मुगिलन पिछले 25 वर्षों से खेती कर रहे हैं। बारिश, बाढ़ और कीटों के कारण कई बार फसल नुकसान झेलने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत उन्हें वर्ष 2024-25 में ₹75 हज़ार का बीमा क्लेम प्राप्त हुआ, जिसने मुश्किल समय में उन्हें आर्थिक सहारा दिया और खेती को फिर से मजबूती से आगे बढ़ाने में मदद की।

सुनिए उनकी अपनी ज़ुबानी, कैसे फसल बीमा ने उनके खेती के भविष्य को नई सुरक्षा और भरोसा दिया।

#किसान_की_कहानी ीमा

Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Shivraj Singh Chouhan Press Information Bureau - PIB, Government of India

रबी 2025-26 के अंतर्गत “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान के तहत झारखंड के लातेहार ज़िले में किसानों, महिला किसानों को प्रधान...
13/03/2026

रबी 2025-26 के अंतर्गत “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान के तहत झारखंड के लातेहार ज़िले में किसानों, महिला किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनोखी पहल की गई।

सांप-सीढ़ी के खेल के माध्यम से किसानों को यह समझाया गया कि योजना से जुड़ने पर फसल जोखिम से कैसे सुरक्षा मिलती है और योजना में पंजीकृत न होने पर किसान किन जोखिमों का सामना कर सकते हैं। इस गतिविधि में महिला किसानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजना के लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

साथ ही किसानों को उनकी पॉलिसी प्रतियां वितरित की गईं, ताकि वे अपनी बीमा सुरक्षा के बारे में पूरी जानकारी रख सकें।

#महिला_किसान

Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Shivraj Singh Chouhan Press Information Bureau - PIB, Government of India

10/03/2026

किसान श्री जयचंद्रन की प्रेरणादायक कहानी, जो दिखाती है कि सही समय पर मिला सहारा कैसे खेती को नई उम्मीद देता है

तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के एंडियूर गांव के किसान श्री जयचंद्रन को पहले फसल नुकसान के कारण कर्ज़ लेना पड़ा। लेकिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा कराने के बाद वर्ष 2024-25 में उन्हें 84 हज़ार रुपये का क्लेम मिला, जिससे उनकी खेती को फिर से संभलने का सहारा मिला।

#किसान_का_भरोसा ीमा

Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Shivraj Singh Chouhan Press Information Bureau - PIB, Government of India

10/03/2026

नारी शिक्षा की अग्रदूत: सावित्रीबाई फुले

भारत में महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरणा देने वाली सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उन्होंने शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का मार्ग दिखाया वही सशक्तिकरण आज हमारे किसान भाई-बहनों और महिला किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने की प्रेरणा देता है। 🌾



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India @ Press Information Bureau - PIB, Government of India

09/03/2026

तमिलनाडु की महिला किसान श्रीमती लक्ष्मी की प्रेरक कहानी: जानिए फसल बीमा कैसे बना उनकी खेती का सहारा

तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के कोडियम पुथुर गांव की महिला किसान श्रीमती लक्ष्मी पिछले 20 वर्षों से खेती कर रहीं हैं। जलवायु परिवर्तन की वजह से बारिश और सूखे से कई बार उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ, लेकिन फसल बीमा ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। लक्ष्मी जी बताती है की वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 89 हज़ार रुपये के बीमा क्लेम ने उन्हें फिर से खेती करने में मदद की।



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Shivraj Singh Chouhan Press Information Bureau - PIB, Government of India

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम उन सभी महिला अग्रदूतों और महिला किसानों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने परिश्रम, नवाचार औ...
08/03/2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम उन सभी महिला अग्रदूतों और महिला किसानों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने परिश्रम, नवाचार और समर्पण से कृषि क्षेत्र को नई दिशा दी है।

आज देश की महिलाएँ खेती से लेकर कृषि नवाचार तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) उनके इस परिश्रम को सुरक्षा प्रदान करते हुए फसलों की रक्षा और आत्मविश्वास को मजबूत करने का कार्य कर रही है।

आइए इस महिला दिवस पर नारी शक्ति और महिला किसानों के योगदान को सम्मान दें।



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Shivraj Singh Chouhan Press Information Bureau - PIB, Government of India

मेरी पॉलिसी मेरे हाथ (MPMH) अभियान के अंतर्गत रबी 2025-26 सीज़न के लिए ओडिशा के बलांगीर ज़िले में पॉलिसी वितरित की गयीइस...
06/03/2026

मेरी पॉलिसी मेरे हाथ (MPMH) अभियान के अंतर्गत रबी 2025-26 सीज़न के लिए ओडिशा के बलांगीर ज़िले में पॉलिसी वितरित की गयी

इस दौरान बीमित किसानों को उनकी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की पॉलिसी सीधे उनके हाथों में दी गई और फसल बीमा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिन्होंने उत्साहपूर्वक योजना से जुड़कर अपनी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की।



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Shivraj Singh Chouhan Press Information Bureau - PIB, Government of India SBIGI PMFBY SBI General Insurance

Address

Krishi Bhawan
Delhi
110001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PMFBY posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share