23/08/2026
🪴पौधे एवं कपड़े के थैले : 🪴पर्यावरण संरक्षण🪴
-----------------------------------------
एकलव्यम् फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व को समर्पित विशेष काव्य गोष्ठी “शब्दों के शिखर - मातृभूमि का वंदन, रिश्तों का अभिनंदन” का आयोजन दिनांक 23 अगस्त, 2026 को एकलव्यम् मुख्यालय में किया गया।
संस्था ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक-मुक्त राष्ट्र के निर्माण का संदेश देते हुए सभी कवियों को कपड़े के थैले एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया।
संस्था की इस पहल का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका डॉ.पूजा सिंह गंगानिया जी समाज के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में सकारात्मक परिवर्तन और जागरूकता लाने का आह्वान किया।
Mrityunjay Kumar Srivastava
Dr. Pooja Singh Gangania
Eklavyam Foundation