Yuva Nagri

Call Directions

Yuva Nagri Yuva Berojgari & Education

Cartoon on Delhi Protest
15/10/2026

Cartoon on Delhi Protest

15/10/2026

दिल्ली चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे प्रोटेस्ट में स्टूडेंट्स और पुलिस को देखिए

14/10/2026
एक तरफ ध्रुव राठी, दूसरी तरफ नेहा बोरा—लोकतंत्र की आवाज़ बनकर उभरे दो चेहरे!देश में इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ...
14/10/2026

एक तरफ ध्रुव राठी, दूसरी तरफ नेहा बोरा—लोकतंत्र की आवाज़ बनकर उभरे दो चेहरे!

देश में इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन चर्चा में है। इस आंदोलन में दो नाम खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं—मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी और छात्र नेता नेहा बोरा। दोनों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया है।

ध्रुव राठी डिजिटल माध्यम से लाखों लोगों तक अपनी बात पहुँचाते हैं। वे अपने वीडियो के जरिए राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर सवाल उठाते रहे हैं। दूसरी ओर, नेहा बोरा जमीन पर उतरकर आंदोलन करने वाली उन युवा आवाजों में शामिल हैं, जो अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक जवाबदेही के सवालों को लेकर मुखर हैं।

8 अक्टूबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन के बाद 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में भी लिया गया था। नेहा बोरा की सक्रियता और ध्रुव राठी का समर्थन इस आंदोलन को नई चर्चा दे रहा है।

एक डिजिटल माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है, तो दूसरी सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद कर रही है।

लोकतंत्र में सवाल पूछना, पारदर्शिता की मांग करना और शांतिपूर्ण विरोध करना नागरिकों का अधिकार है। असली लोकतंत्र वही है, जहाँ सवालों को सुना जाए और जवाबदेही सुनिश्चित हो।

एक तरफ शेर, दूसरी तरफ शेरनी—तरीके अलग, लेकिन लोकतांत्रिक जवाबदेही की मांग एक!

14/10/2026

अमित शाह जी- ध्यान से देख लीजिए, ये हिंदुस्तान है 👇

यहां न कोई हिंदू है, न मुस्लिम। न पुरुष है, न महिला। न कोई जाति है। यहां सिर्फ एक आवाज है, एक प्रोटेस्ट है- ये हिंदुस्तान है।

नरेंद्र मोदी और अमित शाह, आप दोनों इस आवाज के सामने खड़े मत होइए, क्योंकि इसके सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता।

मैं सभी युवाओं और छात्रों से कह रहा हूं कि आप वीडियो एविडेंस रखिए।

जब ये मामला ख़त्म हो जाएगा, तब हम इन सबूतों का इस्तेमाल करेंगे और ऊपर से लेकर नीचे तक सबको सजा दिलाएंगे। कोई बचेगा नहीं।

: नेता विपक्ष श्री

14/10/2026

लड़की: हम टेररिस्ट है क्या जो आप हमारे लिए ये डंडे लेकर आए है, हम तो शांति से मार्च करना चाहते है

13/10/2026

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट के बीच डिटेन किए गए युवाओं को डिटेंशन सेंटर में खाना नहीं देने पर प्रोटेस्टर्स का पुलिस से सवाल

Address

Patna

Telephone

+917549479730

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yuva Nagri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share