अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन

  • Home
  • India
  • Delhi
  • अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन महाराजा अग्रसेन के गौरवशाली इतिहास क?

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के गठन के पीछे एक बहुत बड़ी कहानी है कि क्योंकि देश की आजादी में अग्रवाल-वैश्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा था देश की आजादी में लगभग 29 प्रतिशत स्वतंत्रता सेनानी अग्रवाल-वैश्य समाज के हुए और यही कारण था कि भारत की पहली संसद में अग्रवाल-वैश्य समाज के सन 1952 में 82 सांसद लोकसभा में चुनकर गए, सन 1952 से 1967 तक हमारे समाज की लोकसभा और राज्यसभा में बहुत सम्मानजनक स्थिति थी,

परन्तु उसके बाद से यह संख्या घटती चली गई और 1975 में ऐसा लगा कि अपना समाज एक बहुत बड़ी संख्या में होते हुए, आर्थिक दृष्टि से परिपूर्ण होने के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में बहुत बड़ी सेवा करने के बाबजूद राजनीति क्षेत्र से पिछड़ता जा रहा है, हालांकि देश में हजारों संस्थाएं समाज के कल्याण का काम स्थानीय तौर पर कर रही थी जैसे कि दिल्ली में दिल्ली प्रदेश अग्रवाल महासभा, मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा, उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश अग्रवाल महासभा, राजस्थान में राजस्थान प्रदेश अग्रवाल महासभा इतनी बड़ी संख्या में यह संस्थाएं अपना-अपना कार्य बखूबी कर रही थी परन्तु इन सभी संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने का कार्य कोई नहीं कर रहा था मुख्यतः इसी विषय को साथ लेकर पुरे विश्व में बिखरे अग्रवाल समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए, अग्र-भूमि अग्रोहा का विकास करने के लिए एवं अग्रसेन जी के सिद्धांतों एवं उनका गौरवशाली इतिहास को सम्पूर्ण विश्व में प्रचार-प्रसार करने के लिए सन 1975 अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कि स्थापना की गयी। जिनमें उस वक्त के सीकर के सांसद श्री किशन जी मोदी को सम्मेलन का संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के लाला रामेश्वर दास जी को संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया। सम्मेलन के संस्थापक सदस्यों में जबलपुर से लाला बद्रीप्रसाद अग्रवाल जी, इंदौर से डॉ श्रीमती स्वराज मणि अग्रवाल जी, नागपुर से श्री हरिकिशन जी अग्रवाल, चेन्नई से श्री बृजलाल चैधरी जी, मुंबई से सेठ श्री तिलकराज अग्रवाल जी, मैसूर से श्री बद्री प्रसाद जी, हैदराबाद से श्री चुन्नी लाल अग्रवाल जी, मेरठ से श्री बशेशर दयाल गुप्ता जी एवं दिल्ली से श्री जय प्रकाश भारती जी सम्मिलित थे।

अपनी स्थापना के समय से ही इस संस्था में पूरे भारत का प्रतिनिधित्व दिया गया जिससे यह अपने नाम के अनुरूप राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक ढांचा विकसित कर सके। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बनारसीदास गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री रामेश्वर दास गुप्ता महामंत्री के कार्यकाल में संस्था ने न केवल पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की वरन अनेक दूसरी संस्थाओं का भी गठन किया जो आज अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही हैं। सम्मेलन की प्रेरणा एवं प्रयासों से ही 1976 में अग्रोहा विकास ट्रस्ट का गठन किया गया जिसके माध्यम से अग्रोहा धाम का स्वरूप निखर कर सामने आया एवं पूरे देश के अग्र-बंधुओं के मन मे अग्रोहा धाम की यात्रा करने की प्रेरणा उत्पन्न हुई जो दिन-प्रतिदिन निंरतर आगे बढ़ रही है। सम्मेलन द्वारा अग्रवाल समाज की शक्ति एवं विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए 1982 में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की स्थापना की गई जो आज पूरे देश में अग्रवाल एवं वैश्य समाज को संगठित करने का काम कर रही है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रेरणा एवं प्रयासों से ही 1987 में अग्रोहा मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए अलग संस्था का गठन किया गया जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जाने वाला एशिया का सबसे विशाल मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। आज यह तीनों संस्थाएं स्वतंत्र रूप से सराहनीय कार्य कर रही है जो अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। पिछले 45 वर्षों के इतिहास में अनेक महानुभावों को इस संस्था का नेतृत्व करने का अवसर मिला एवं सभी ने इस की लोकप्रियता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसमें सर्वश्री विजय चैधरी, प्रदीप मित्तल एवं सुरेन्द्र गुप्ता सम्मिलित हैं। वर्तमान समय में श्री गोपाल शरण गर्ग के हाथों मे इस गौरवशाली संस्था का नेतृत्व है जो इसकी सदस्य संख्या एंव संगठनात्मक ढांचा बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

26/04/2023
कन्हैया मित्तल का नया सॉन्ग*मैं अग्रसेन का वंशज हूं....*
19/01/2023

कन्हैया मित्तल का नया सॉन्ग
*मैं अग्रसेन का वंशज हूं....*

Jai Shree Shyam | New Launch 2023 | New Bhajan | Kanhiya Mittal Latest Khatu Shyam Bhajan 2022| Kanhaiya Mittal Bhajan | Ka...

*अग्रोहा शक्तिपीठ प्रांगण में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मंदिर निर्माण हेतु पत्थर का काम शुरू, विधिवत किया गया पत्थरों का प...
18/01/2023

*अग्रोहा शक्तिपीठ प्रांगण में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मंदिर निर्माण हेतु पत्थर का काम शुरू, विधिवत किया गया पत्थरों का पूजन*
🛕🛕🛕🙏🏻🛕🛕🛕

अग्रोहा। भगवान अग्रसेन जी की कर्मभूमि अग्रोहा की पावन धरा पर स्थापित अग्रोहा शक्तिपीठ में माँ कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी एवं अष्टलक्ष्मी जी के भव्य मंदिर निर्माण का काम अब गति पकड़ रहा है, यहाँ मंदिर निर्माण हेतु उपयोग होने वाले पत्थरों पर सूंदर नक्कासी का कार्य तीर्व गति से चल रहा है, इसी कड़ी में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग जी एवं अन्य पदाधिकारियों ने नक्कासी हुए पत्थरों का विधिवत पूजन किया, माँ कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जी का स्मरण किया गया, भव्य, विशाल एवं अलौकिक मंदिर निर्माण की कामना की गयी।

इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि माँ कुलदेवी का यह निर्माणाधीन मंदिर 108 फीट ऊंचा, 108 फीट लम्बा और 108 फीट चौड़ा बनेगा, जिसमें बिना लोहे की सरिया उपयोग किये केवल पत्थरों से निर्माण किया जायेगा, जिसमें पत्थरों को तराशने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है, मंदिर का निर्माण कार्य मुख्य आर्किटेक्ट सी.बी. सोमपुरा एवं आशीष सोमपुरा (अहमदाबाद) की देख-रेख में लगभग 2 वर्षों में पूर्ण किया जायेगा, आगे उन्होंने कहा कि हम मानते है कि जब पुरे विधि-विधान से माँ कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जी की शुद्ध चाँदी से निर्मित प्रतिमा की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करके स्थापित होगी, तब सम्पूर्ण जगत को दर्शन मात्र से सुख, शांति, यश, वैभव एवं समृद्धि की प्राप्ति होगी।

प्रदेश प्रवक्ता विपिन गोयल ने कहा कि हमारे सबसे बड़े पितृ देवता भगवान अग्रसेन जी ने अग्रोहा की पावन धरा पर माँ कुलदेवी महालक्ष्मी जी की कठोर तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर माँ ने अग्रसेन जी को साक्षात प्रकट होकर वरदान दिया था, जिनके फलस्वरूप अग्रवाल समाज पर महालक्ष्मी की विशेष कृपा बनी हुई है, इसलिए अग्रोहा की भूमि पर माँ कुलदेवी के ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण होना सम्पूर्ण अग्रवाल-वैश्य समाज के लिए गौरव की बात है, हम सभी को इस पुण्य कार्य मे सहयोग करके अपने आप को सौभाग्यशाली बनाना चाहिए।

इस मौके पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश गर्ग, संरक्षक ट्रस्टी ओमप्रकाश अग्रवाल, हरियाणा प्रदेश महामंत्री मोहित बंसल, प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रचार मंत्री विपिन गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ गोयल, दिल्ली एनसीआर के सामाजिक-राजनैतिक समन्वय अधिकारी अंकित मित्तल, हिसार जिला कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन मित्तल, मुकेश बंसल आदि उपस्थित रहें और पत्थरों का पूजन किया माँ कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जी को नमन किया।

जय माँ कुलदेवी 🙏 ❤️
जय श्री अग्रसेन 🙏 ❤️
---
*(अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, नई दिल्ली)*

12/01/2023

नोहर रथ यात्रा के दौरान आयोजित जन सभा मे राष्ट्रीय युवा महामंत्री दीपक जाजोदिया जी का जोरदार उध्बोधन।

05/01/2023

हमारे इतिहास को प्रमाणित करने वाला यह वीडियो जरूर देंखे

झारखंड में प्राचीन तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी जैन समाज की आस्थाओं का केंद्र है, तथा साथ ही पूरा भारत देश की भावनाएं ...
04/01/2023

झारखंड में प्राचीन तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी जैन समाज की आस्थाओं का केंद्र है, तथा साथ ही पूरा भारत देश की भावनाएं सम्मेद शिखरजी के प्रति जुड़ी हुई है।

वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार द्वारा जैन धर्म के सबसे धार्मिक स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करना पूरे जैन समाज की आस्थाओं से खिलवाड़ करने जैसा है,

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि जैन संतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सम्मेलन इस विषय में जैन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है और सम्पूर्ण अग्रवाल समाज सरकार से मांग करता है कि तुरंत प्रभार से यह निर्णय वापस लिया जाए और तपो भूमि की पवित्रता बनाए रखने के लिए उसे धार्मिक स्थल ही रहने दिया जाए।

Address

Delhi
110001

Telephone

+919828024695

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन:

Share

Category