Udairathibjp

Udairathibjp समाज सेवा करना देश की सेवा करनी जैसी ह?

04/11/2024

नैनीडांडा, बराथ-किनाथ से रामनगर आ रही सवारियों से भरी बस मर्चुला सारड बैंड के पास नदी में जा गिरी, लगभग 40 के हताहत व 15 से ज्यादा घायल हैं, दिवंगतों को शांति दे और घायलों को कुशल रखे प्रभु🙏🏻

विश्व के उन सभी अभियंत्रकों को बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं💐🙏🏻विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सभी इंजीनियरिंग वर्ग को इस विशे...
15/09/2024

विश्व के उन सभी अभियंत्रकों को बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं💐🙏🏻विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सभी इंजीनियरिंग वर्ग को इस विशेष दिवस की बधाई जिसका आप सभी हिस्सा हैं, विश्व की इन अनेकों उपलब्धियों में इंजीनियर की अहम भूमिका होती है और मेरा सौभाग्य मैं इस वर्ग का हिस्सा हूँ, 32 वर्षों का ये सफर प्रभु की कृपा से बेहतरीन बीता है उन सभी सहकर्मियों को भी मेरी ओर से विशेष अनन्त शुभकामनाएं जिनके साथ ये सफर बीता💐🙏🏻💐
Following

10/09/2024

कहते हैं पूजा पद्द्ति लोग ब्राह्मणों के अनुसार करते हैं
तो उन यजमानों और ब्राह्मणों से प्रश्न की हर पूजा के बाद आप एक मंत्र कहते हैं

गच्छ गच्छ सुरश्रेठ स्वस्थाने परमेश्वर। मम पूजा गृहीत्मेवां पुनरागमनाय च।।

और यह भी स्पष्ट कहते हो कि सभी देवता अपने अपने स्थान को प्रस्थान करें गणेश जी और लक्ष्मी जी हमारे घर में सदा सदा विराजमान रहें, फिर ये विसर्जन क्यों? और अगले साल आने को कह रहे हो तो दीवाली पर कौन से गणेश जी की पूछा होगी?

अनेकों मित्रों को शायद बुरा लगे, लेकिन लालबाग के महाराज की विदाई की जो कहानी है उसमें भी विसर्जन नहीं है, सच्चाई तो विद्वान लोग जानते होंगे मगर यह सुना कि स्वामी कार्तिकेय को मिलने गणेश जी कैलाश से महाराष्ट्र पहुंचे थे तो कार्तिकेय जी ने 9 दिन गणेश जी की खूब आवभगत की थी और फिर विदाई की कि भैया अगले वर्ष फिर आना, फिर यह प्रथा चली की गणेश चतुर्थी से 9 दिन पूजा करके उस मूर्ति को जल में रखा जाता है ताकि वह उसमें समाहित हो,
परन्तु आप विसर्जन के दिन नदी के किनारे या जगह जगह उस भगवान की हालत देखना जिसे आपने 9 दिन पूजा है ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार अनेकों माता पिता ने बच्चों के लिए जीवन खफा दिया मगर आज बृद्धाश्रम या सड़कों पर भटक रहे हैं,

मगर अब किससे प्रश्न करें यजमान जी से या आचार्य जी से, चिंतन कीजिये, अगर किसी को गलत लगे तो क्षमा प्रार्थी हूँ, तर्क दें कुतर्क नहीं💐🙏🏻💐
Following

जनसेवा का धेय हो तो मार्ग मिलता हैस्वस्थ समाज विकसित समाज ह्रदय की गहराईयों से आभार माननीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री भारत स...
07/08/2024

जनसेवा का धेय हो तो मार्ग मिलता है
स्वस्थ समाज विकसित समाज

ह्रदय की गहराईयों से आभार माननीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री भारत सरकार एवं पूर्वी दिल्ली से लोकप्रिय सांसद बड़े भाई आदरणीय Harsh Malhotra जी का जिन्होंने एक कार्यकर्ता भी भवनाओं का मान रखा और हमारी बिनती स्वीकार की,
बड़ी खुशी मिलती है जब आप किसी चीज की पहल करते हैं और वो धरातल पर हो जाती है, इस कार्य में आदरणीय ओम प्रकाश नौटियाल जी वर्तमान अध्यक्ष बद्रीनाथ मन्दिर मयूर विहार फेज 2 और आदरणीय A S पंवार जी का जो सेक्शन ऑफिसर्स पद से सेवानिवृत्त हैं और दीदी Kanta Panwar जी के जीवनसाथी हैं, एवं अन्य सभी साथियों का जिन्होंने यह दायित्व दिया सभी का आभार,
आज प्रातः कालीन भर्मण पर देखा तो काम शुरू हो गया सभी ने सराहा मन को प्रसन्नता हुई, दो हफ्ते पहले मैं आदरणीय नौटियाल जी और पंवार जी को लेकर माननीय सांसद जी से मिलने गया उनसे बिनती की और इतनी जल्दी इस पर कार्य भी शुरू हो गया यह पीड़ा वही व्यक्ति समझ सकता है जो उस दौर से गुजरा हो,
माननीय हर्ष जी का संघर्ष आज सफलता का उदाहरण बनकर सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है, जल्द ही एक और निवेदन खेल प्रेमी साथियों के साथ चलकर माननीय हर्ष जी से करना है,
पुनः नई मशीन लगाने से अनेकों लोगों को इसका लाभ मिलेगा जिसके लिए क्षेत्र की जनता सदा आभारी है आपकी माननीय सांसद जी #हर्षमल्होत्रा जी
Following

अपना लक्ष्य- शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए जन सेवाआभार माननीय सांसद गढ़वाल लोकसभा भाई अनिल बलूनी जी का जिनके आशीर्वा...
07/08/2024

अपना लक्ष्य- शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए जन सेवा

आभार माननीय सांसद गढ़वाल लोकसभा भाई अनिल बलूनी जी का जिनके आशीर्वाद से एक व्यक्ति जो संघर्षपूर्ण जिंदगी अस्पताल में बिता रहा था सफल ऑपरेशन के बाद अब ठीक है, 52 दिनों से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में संघर्ष कर रहा व्यक्ति जिसे दिल्ली का कुछ भी पता नहीं कि खबर dp पोखरियाल जी के माध्यम से फेसबुक मैसेंजर पर मिली, तुरन्त अनुज रामचरण धस्माना को लेकर हॉस्पिटल गया व्यथा सुनकर आँसू आ पड़े, सच मे जिसका कोई परिचित न हो उसके लिए कितनी संघर्षपूर्ण है जिंदगी, तत्काल उनके हॉस्पिटल के पेपर लिए, भाई अनिल बलूनी Anil Baluni जी को text किया, उनके निजी सचिव अमेन्द्र आर्य जी से बात की उनको पेपर दिए, आभार सांसद जी का कि जो केस 52 दिन से लटका था अगले दिन उसका आपरेशन हो गया, व्यक्ति कैसे महीनों अस्पताल के जीने में सड़क पर दिन बिताते हैं सोचकर ही रूह कांपती है,
पिछले 32 सालों में लगभग 80-90 लोगों के स्वास्थ्य के लिए भगवान की कृपा से माध्यम बना, लेकिन जल्द उन सभी मित्रों का अलग से आभार प्रकट करूंगा जिनके कारण मैं यह कार्य कर सका, 6 तो ऐसे हैं जिनका अपने घर से इलाज हुआ वो भी महीने भर लेकिन एक ही पंक्ति सदैव याद आती है

देनहार कोई और है तासो नीचे नैन

हे महादेव हे त्रिलोकीनाथ बस यही भाव और कृपा सदा बनाये रखना,
Following

जन्मदिया जिस माँ ने पगला स्वर दिया जुबान सेउस गुरु को सदा राजी रखना यही मांगू भगवान सेपिता संग शिक्षाविद थे मेरे जीवन के...
21/07/2024

जन्मदिया जिस माँ ने पगला स्वर दिया जुबान से
उस गुरु को सदा राजी रखना यही मांगू भगवान से
पिता संग शिक्षाविद थे मेरे जीवन के मेरे पहले गुरु
अ आ इ ई से ABCD जिन्होंने कराई मेरी पढ़ाई शुरू
संस्कारों से भरी थी झोली जो आज जीवन मे काम आई
माता पिता के बाद सदा आपने गुरु की भूमिका निभाई
सदा पहला प्रणाम आपको उसके बाद हैं गुरु अनन्त
हर पल मुझे जो भी सिखाए वही दूजा गुरु वही है संत
गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर सब गुरुओं को प्रणाम
आशीष के बिना आपके न मेरा वजूद न मेरा कोई नाम

मेरे जीवन के समस्त गुरुओं को मेरा चरण स्पर्श प्रणाम
आप सबके आशीर्वाद से ही हूँ आज जो भी हूँ🙏🏻💐🙏🏻
Following

हम सभी के पहले गुरु हमारे माता पिता हैं सबसे पहले हम उन्हें प्रणाम करें उन्हें नमन करें, हमें भगवान और सांसारिक ज्ञान दे...
21/07/2024

हम सभी के पहले गुरु हमारे माता पिता हैं सबसे पहले हम उन्हें प्रणाम करें उन्हें नमन करें, हमें भगवान और सांसारिक ज्ञान देने वाले गुरु तक उन्होंने ही मार्ग प्रसस्त किया, द्वितीय उन सभी गुरुओं को प्रणाम जिनके ज्ञानरूपी शब्दों से आज हम इज्जत से दो रोटी खा पा रहे हैं और तृतीय प्रणाम उस परमात्मा को जिसके आशीर्वाद से ये जीवन चक्र चल रहा है ॐ गुरुवे नमः🙏🏻💐🙏🏻

नमन करूँ उस जननी को जिसके तुम लाल भयेवंदन उस वीरांगना को सिंदूर से देश खुशहाल हुएराखी की वो प्रेमडोर कैसे अचानक आज टूट ग...
10/07/2024

नमन करूँ उस जननी को जिसके तुम लाल भये
वंदन उस वीरांगना को सिंदूर से देश खुशहाल हुए
राखी की वो प्रेमडोर कैसे अचानक आज टूट गई
देश रक्षा में बलिदान भाई से आज कलाई रूठ गई

देवभूमि_उत्तराखंड सदियों से देश की रक्षा के लिए समर्पित रही है और आज इतिहास के पन्नों में एक साथ पाँच जांबाजों ने अपने बलिदान से माँ भारती को धन्य कर दिया, उन माँ बहनों का ये देश सदा ऋणी हो गया जिन्होंने अपना बेटा, सुहाग और भाई देश को समर्पित कर दिया,

जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के वीर सपूत, जेसीओ (नायब सूबेदार) श्री आनंद सिंह (कांडाखाल रुद्रप्रयाग), नायक श्री विनोद सिंह (चौंड जसपुर टेहरी गढ़वाल), राइफलमैन श्री अनुज नेगी (डोबरिया पौड़ी गढ़वाल), हवलदार श्री कमल सिंह (पापरी पौड़ी गढ़वाल और राइफलमैन श्री आदर्श नेगी (थटी डागर टेहरी गढ़वाल) ने मां भारती की रक्षा करते हुए अपने अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजली 🌸🌸💐🙏कोटि कोटि नमन वंदन
🇮🇳 जय हिन्द जय मां भारती जय वीर भूमि उत्तराखण्ड 🇮🇳

खुशी की लहर में दुःख का सायाजहाँ एक तरफ देश आज क्रिकेट विश्व कप के जीत का जश्न मना रही थी वहीं भारत मां की रक्षा के लिए ...
30/06/2024

खुशी की लहर में दुःख का साया

जहाँ एक तरफ देश आज क्रिकेट विश्व कप के जीत का जश्न मना रही थी वहीं भारत मां की रक्षा के लिए सदैव देश की सेना की तरफ से दुःखद खबर,
लद्दाख में भारतीय सेना के T-72 टैंक के साथ युद्ध अभ्यास के दौरान स्योक नदी पार करने के मध्य अचानक जल स्तर बढ़ने पर JCO सहित देश के 5 जवान शहीद हो गए, हृदय विदारक इस घटना में मेरे राठ क्षेत्र के पाबौ ब्लॉक के बिसल्ड के वीर जवान श्री भूपेंद्र सिंह जी ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर शहीद हो गए,
सभी वीर सैनिकों को शत शत नमन वंदन, यह देश युगों तक आपको याद करेगा, महादेव आप सभी को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे, ॐ शांति, वंदेमातरम, जय हिंद
ADGPI - Indian Army Rajnath Singh PMO India Narendra Modi Amit Shah

भारत की टीम को आज की ऐतिहासिक विजय के लिए समस्त देशवासियों को अनन्त शुभकामनाएं, मुंह से निवाला छीन लिया भारत के जांबाजों...
29/06/2024

भारत की टीम को आज की ऐतिहासिक विजय के लिए समस्त देशवासियों को अनन्त शुभकामनाएं, मुंह से निवाला छीन लिया भारत के जांबाजों ने, वंदेमातरम

21/06/2024

मैंने भगवान को नहीं देखा
मगर बचपन मे उस भगवान के पीछे खुद को दौड़ते देखा है
मैंने भगवान का कभी अहसास नहीं किया
मगर उम्र बढ़ते ही उस भगवान के थप्पड़ का अहसास आज भी है

मैंने भगवान की मूरत नहीं देखी

मगर जवानी के दहलीज पर उस भगवान की जबरदस्त लात खाई है

मैंने उस भगवान का मंदिर तो नहीं देखा
मगर उनके गुस्से की गर्जना आज भी कानों में छन छनाती है

मैंने उस भगवान का प्रसाद तो नहीं चखा
मगर आज भी उस भगवान की आवाज मेरे लिए प्रसाद के रूप में सुनाई देती है

दोस्तो वो भगवान सिर्फ मेरे माँ बाप हैं उनसे बड़ा भगवान मेरे लिए कोई नहीं

मेरे भगवान को मेरा हरपल नमन वंदन मेरा प्रणाम,

दोस्तो आप सभी को यह बता दूं माँ बाप से बड़ा भगवान किसी भी लोक में नहीं, माथा टेकना हो या प्रसाद चढ़ाना हो उनके चरणों में चढ़ाना
@उदय ममगाईं राठी🙏🏻💐🙏🏻

04/06/2024

Address

A-131/1, Gali No-3, North Block, West Vinod Nagar Delhi
Delhi
110092

Telephone

+919810359630

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Udairathibjp posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Udairathibjp:

Share