28/09/2024
"न जायते म्रियते वा कदाचित" वास्तव में इस नश्वर संसार में व्यक्ति के अच्छे कर्म और सतोगुण सदा विद्यमान रहते हैं। ऐसी ही विभूति थे,अपना संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित करने वाले योद्धा और गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मोहब्बत सिंह राणा जी। गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष और एक सशक्त स्तंभ दिवंगत मोहब्बत सिंह राणा जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनकी स्मृति को भावी पीढ़ी के लिए प्रेरक बनाते हुए सभा दिनांक 30 सितंबर, 2024 को सायं 5.00 बजे गढ़वाल भवन, पंचकुइयां रोड में एक स्मृति सभा का आयोजन करने जा रही है।
आप सभी समाज प्रेमियों से विनम्र आग्रह है कि पुण्यात्मा की शांति हेतु सभा भवन में पहुंचने के लिए अपना समय सुनिश्चित करें।
धन्यवाद🙏
मंगल सिंह नेगी
महासचिव , ग.हि. सभा