20/05/2026
आजकल बाज़ार में कुछ अफवाहबाज़ और देशद्रोही किस्म के लोग घूम रहे हैं।
उनका कहना है कि साहेब देश की जनता को 'जमूरा' समझकर रोज़ नया टास्क देते रहते हैं। कहते हैं कि साहेब ने खुद तो कई हज़ार करोड़ का वीआईपी उड़न खटोला (विमान) ले लिया और यूरोप सैर पर निकल गए, लेकिन देशवासियों को ज्ञान दे दिया कि— "चलो भाई, विदेशी टूर छोड़ो और डोमेस्टिक घूमो!"
ये लोग यहीं नहीं रुक रहे! इनका आरोप है कि साहेब हमें कहते हैं— "गाड़ी मत चलाओ, तेल का इस्तेमाल कम करो, सोना मत खरीदो।" और खुद इन बातों से कोई सरोकार नहीं रखते।
मंत्रालय ऐसे पाखंडी आलोचकों की कड़ी निंदा करता है! अरे मूर्खों, तुम साहेब की 'फकीरी' और त्याग को क्या समझोगे?
अगर साहेब को ऐशो-आराम से सरोकार होता, तो अभी हाल ही में इटली की बेहद खूबसूरत प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जी से मुलाकात के दौरान वो क्या नहीं कर सकते थे? साहेब चाहते तो भारत की तरफ से उन्हें सोने और हीरों से जड़ी बेशकीमती अंगूठी गिफ्ट कर सकते थे। आखिर देश का मान-सम्मान दांव पर था!
लेकिन नहीं! साहेब को तुरंत याद आ गया कि उन्होंने देश की जनता को 'राष्ट्रवाद' का जो लॉलीपॉप थमाया है, उसकी लाज रखनी है। उन्होंने तिजोरी का मुंह नहीं खोला। उन्होंने सिर्फ जेब में हाथ डाला, और ₹1 वाली 'पारले मेलोडी' की टॉफी निकाली और मेलोनी जी के हाथ में थमा दी!
इसे कहते हैं असली कूटनीति! "मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?" का जो राज़ आज तक वैज्ञानिक नहीं ढूंढ पाए, उसे साहेब ने एक झटके में 'मेलोडी-मेलोनी' का हैशटैग बनाकर इंटरनेशनल ब्रांड बना दिया। ₹1 की टॉफी में इटली को बहका देना... क्या कोई आम मदारी ऐसा खेल दिखा सकता है?
निष्कर्ष:
तो हे देश के जमूरों, जब साहेब खुद ₹1 की टॉफी से इंटरनेशनल कूटनीति चलाकर देश का पैसा बचा रहे हैं, तो तुम्हारा भी फर्ज़ बनता है कि सब्जी में तेल डालना बंद करो, पैदल चलो और राष्ट्रवाद की लॉलीपॉप चूसते हुए साहेब के अगले टास्क का इंतज़ार करो।
बोलो... मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? क्योंकि साहेब का राष्ट्रवाद ही ऐसा है! 🍬🇮🇹
#मेलोडी_मेलोनी #मदारी_और_जमूरा #मास्टरस्ट्रोक #केंद्रीय_धुलाई_मंत्रालय #सटायर