Prashant Kamal

Prashant Kamal National General Secretary, Yuva Halla Bol || राष्ट्रीय महासचिव, युवा हल्ला बोल||

भारत में सूचना क्रांति के अग्रदूत, दूरदर्शी प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि पर शत शत नमन!🙏🏼
21/05/2026

भारत में सूचना क्रांति के अग्रदूत, दूरदर्शी प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि पर शत शत नमन!🙏🏼

18/05/2026

कहीं तो ये दिल कभी मिल नहीं पाते
कहीं पे निकल आएं जन्मों के नाते..

❤️😊

17/05/2026
17/05/2026
पैरासाइट (Parasite) या परजीवी ऐसे जीव होते हैं जो जीवित रहने के लिए किसी दूसरे जीव (Host) के शरीर पर या उसके अंदर रहते ह...
16/05/2026

पैरासाइट (Parasite) या परजीवी ऐसे जीव होते हैं जो जीवित रहने के लिए किसी दूसरे जीव (Host) के शरीर पर या उसके अंदर रहते हैं। ये उसी जीव से अपना भोजन और पोषण प्राप्त करते हैं, जिसके बदले में ये उस मेज़बान जीव को नुकसान पहुँचाते हैं।

लॉर्डशिप,

• जिस देश में 22 साल का लड़का पेपर लीक के कारण आत्महत्या को मजबूर हो जाता हो और सिस्टम हाथ पर हाथ रख कर बैठा रहता हो।

• जिस देश में दस सालों में 148 परीक्षा घोटाला हो और वहां की न्याय पालिका सिर्फ एक दोषी को सजा दे पाती हो।

• जिस देश में बेरोजगारी और खराब कार्य संस्कृति के कारण प्रतिदिन 13 लोग आत्महत्या करने पर मजबूर हों।

• जिस देश की अदालतों में 5.4 करोड़ से ज्यादा केस पेंडिंग हों। सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में 90,000 से ज्यादा केस पेंडिंग हो।

• हुजूर ए आला,
भारत के लोकतंत्र का सबसे जरूरी सवाल चुनाव आयुक्त की नियुक्ति सम्बन्धित मामले को सुनने का टाइम आपको आज तक नहीं मिला लेकिन NCERT में न्यायपालिका के भ्रष्टाचार का चैप्टर डालने पर स्वतः संज्ञान ले लिया।

हुज़ूर, आपसे अपना काम नहीं हो रहा है ढंग से। आप एक भ्रष्ट, सुस्त और सड़े हुए सिस्टम के मुखिया हो। यानि आपसे देश समाज को नुकसान हो रहा है।

बदले में आपको अच्छी तनख्वाह, टाइप 8 के बंगले और z सिक्योरिटी मिलता है। इसके बावजूद आप सत्ता की भाषा ही बोल रहे हो।

ये सब आपको उन्हीं कॉकरोच के टैक्स से मिला है। यानि जिस जीव पर आप पोषण के लिए निर्भर हो उसी को आप नुकसान पहुंचा रहे हो। परिभाषा के अनुसार तो....

अब आप चाहे तो मुझे अवमानना के दोष में जेल डाल सकते हो। क्योंकि कॉकरोच पर तो कोई भी चप्पल चला सकता है।

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prashant Kamal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Prashant Kamal:

Share