03/03/2026
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर सी-डैक दिल्ली की सक्रिय सहभागिता
दिनांक 24 फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर सीएसआईआर–केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) द्वारा आयोजित हिंदी कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में सी-डैक दिल्ली की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देना तथा हिंदी को भाषा प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों से जोड़ना था।
सी-डैक दिल्ली से डॉ. प्रियंका जैन, वैज्ञानिक ‘एफ’ एवं प्रमुख, न्यूरो-कॉग्निटिव एआई और एक्सआर समूह, ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। उन्होंने भाषा प्रौद्योगिकी, AI और GenAI टूल्स के माध्यम से हिंदी को अधिक सुलभ, प्रभावी और व्यवहारिक बनाने, शोध-लेखन की चुनौतियों तथा नैतिक उपयोग पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम को इसकी समसामयिक विषयवस्तु, तकनीक-आधारित दृष्टिकोण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के लिए सराहा गया। यह आयोजन हिंदी को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में सी-डैक की प्रतिबद्धता और नेतृत्व को रेखांकित करता है।
C-DAC Delhi at Hindi Workshop on International Mother Language Day
On 24 February 2026, CSIR–Central Road Research Institute (CRRI) organised a Hindi Workshop & Training Programme, with active participation from C-DAC Delhi. The workshop focused on promoting the progressive use of Hindi in official work and integrating it with Language Technology and Artificial Intelligence.
From C-DAC Delhi, Dr. Priyanka Jain, Scientist ‘F’ and Head, Neuro-Cognitive AI & XR Group, participated as the Chief Speaker. She highlighted the role of AI, GenAI tools, and ethical practices in making Hindi more effective, accessible, and relevant for research and administration.
The programme was widely appreciated for its relevance, technology-driven approach, and expert insights, reinforcing C-DAC’s leadership in connecting Indian languages with modern technology and innovation.