राहुल गांधी फेसबुक टीम

  • Home
  • India
  • Delhi
  • राहुल गांधी फेसबुक टीम

राहुल गांधी फेसबुक टीम this page is political

वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद - BJP-EC की जुगलबंदी ने सीट चोरी के साथ मुकाबला शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया है।देखिए...
11/06/2026

वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद - BJP-EC की जुगलबंदी ने सीट चोरी के साथ मुकाबला शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया है।

देखिए हाल के राज्यसभा चुनावों में क्या हुआ।

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी ने हर डॉक्यूमेंट जमा किया। कोई पेंडिंग केस नहीं। EC ने BJP के एक मामूली ऑब्जेक्शन पर उनका नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया।

BJP सपोर्टेड इंडिपेंडेंट परिमल नाथवानी जी ने फॉर्म में अपना नाम गलत लिख दिया और कई ज़रूरी जानकारी नहीं दी। EC ने उन्हें सब कुछ ठीक करने के लिए एक्सटेंशन दिया।

वही इलेक्शन कमीशन। दो उम्मीदवार। एक को बिना सुनवाई के ही डिसक्वालिफाई कर दिया गया। दूसरे को नियमों का पालन न करने के बावजूद इनाम दिया गया।

जब कांग्रेस ने मीटिंग मांगी, तो EC ने पहले हमसे बचने की कोशिश की। जब हम आखिरकार मिले, तो उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा।

ऐसे और भी बहुत कुछ देखने की उम्मीद करें - क्योंकि BJP के लिए, चुनाव जीतने से ज़्यादा आसान है उसे ठीक करना।

Rahul Gandhi

06/06/2026

हम भारत के असली मालिक, अंडमान-निकोबार के मूल निवासियों का अधिकार नहीं छिनने देंगे।

Rahul Gandhi


04/06/2026

उत्तराखंड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों,

आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था। दुर्भाग्य से, मौसम की गंभीर खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।

आज सुबह मैं पंतनगर पहुँच गया था। वहाँ से हमें हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ़ इनकार कर दिया।

मुझे आपसे बहुत सी बातें करनी थीं - उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था।

प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियाँ हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता।

मैं आपसे वादा करता हूँ कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊँगा। तब हम जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे।

जल्द ही मुलाकात होगी।

Rahul Gandhi

03/06/2026

भयंकर आर्थिक सुनामी आ रही है - मोदी जी इसके बारे में न कुछ कर रहे हैं, न कर सकते हैं। ये समझिए क्यों?

Rahul Gandhi

03/06/2026

विचारधारा की लड़ाई है, विचारधारा दो ही है एक आरएसएस की नफरत की बटवारे की और दूसरी कांग्रेस की मुहब्बत की एकता की, अंत में कांगेस पार्टी ही इनको हरायेगी "

~राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष

01/06/2026

जेबकतरों से सावधान - आज वो CBSE के अंदर बैठे हैं। CBSE की गलती से नंबर ग़लत आए तो आपको क्या मिलता है?

एक bill:
Digital scan copy: ₹100/विषय
Re-totalling: ₹100/paper
Re-evaluation: ₹25/सवाल

अपनी ही answer sheet की सही जाँच के लिए एक बच्चे को ₹2000 तक भरने पड़ सकते हैं।

सोचिए, जब 4 लाख बच्चों ने ऐसे आवेदन डालें हैं तो CBSE कितनी कमाई कर रहा है।

जब scanning फ़ोन से हुई हो, ग़लत मार्किंग तय है। और उसे ठीक करवाने की क़ीमत बच्चा भर रहा है।

गलती CBSE की। सज़ा बच्चे की। कमाई सरकार की।

जब शिक्षा को सेवा नहीं, कारोबार बना दिया जाए तब गलती सुधारी नहीं जाती। बढ़ाई जाती है। और इसकी सबसे बड़ी क़ीमत हमारे बच्चे चुका रहे हैं - अपने समय से, अपने आत्मविश्वास से, और अपने भविष्य से।

~राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष

29/05/2026

अपने सपने, एक परीक्षा के लिए ये छात्र अपना जीवन, अपनी खुशियां, अपना बचपना सब कुछ ताख पर रख देते हैं।

फिर एक पेपर लीक उनके वर्षों की मेहनत और त्याग पर पानी फेर जाता है। हम इस सरकार और व्यवस्था को इन बच्चों के भविष्य और अरमान नहीं छीनने दे सकते।

Rahul Gandhi

20/05/2026

मोदी जी, आपका Melody Reel हर भारतीय का और उसके दर्द का अपमान है।

~राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष

20/05/2026

आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

Rahul Gandhi

20/05/2026

Compromised PM की कमज़ोर विदेश और राष्ट्रीय नीतियों ने देश को आर्थिक संकट की ओर धकेल दिया है।


Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राहुल गांधी फेसबुक टीम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share