भारतीय वायु सेना

भारतीय वायु सेना भारतीय वायु सेना का आधिकारिक फेसबुक अ?

 : Indian Air Force invites online applications for pre-registration from unmarried male citizens (Indian/Nepalese) from...
24/09/2020

: Indian Air Force invites online applications for pre-registration from unmarried male citizens (Indian/Nepalese) from designated districts of Haryana to appear in recruitment rally to join as an Airman in Group X Trades (Except Education Instructor Trade).

भारतीय वायु सेना हरियाणा राज्य के अविवाहित पुरुष नागरिकों (भारतीय/नेपाली) को एयरमैन ग्रुप एक्स (Group-X) ट्रेड्स (सिवाय एजुकेशन इंस्ट्रक्टर ट्रेड) की रैली भर्ती हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए आमंत्रित करती है।

For more details, visit: https://airmenselection.cdac.in

भारतीय वायु सेना भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है। दुः...
31/08/2020

भारतीय वायु सेना भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है।

दुःख के इस कठिन पल में हमारी प्रार्थनाएँ आपके परिवार के साथ हैं।
जय हिन्द!

27/08/2020


26 अगस्त को गरुड़ कमांडो के साथ भारतीय वायुसेना के एक एमआई -17 हेलीकॉप्टर ने नौशेरा, राजौरी, जम्मू-कश्मीर के पास एक फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित बचाया।
इस व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा के लिए पास के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
भारतीय वायु सेना द्वारा शीघ्र कार्रवाई से एक बहुमूल्य जीवन बचा।
जय हिन्द!

Celebrating a Century :एयर कमोडोर मिलिक सिंह खेड़ा ( सेवानिवृत्त )  को उनके 100वें जन्मदिन के अवसर पर बहुत-बहुत बधाई । एय...
12/05/2020

Celebrating a Century :
एयर कमोडोर मिलिक सिंह खेड़ा ( सेवानिवृत्त ) को उनके 100वें जन्मदिन के अवसर पर बहुत-बहुत बधाई । एयर कमोडोर खेड़ा ने 07 मई 1946 को कमीशन प्राप्त करने के बाद तीन दशक से अधिक समय तक भारतीय वायुसेना की सेवा की और मई 1977 में सेवानिवृत्त हुए ।

भारतीय वायुसेना परिवार अपने इस भूतपूर्व वायुयोद्धा को उनकी सेवाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद देता है और जीवन की एक सदी पूरा करने के मौके पर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है ।

08/05/2020

अनुरक्षण मिशन पर तैनात भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने 07 मई 20 को उत्तरी सिक्किम में एहतियाती लैंडिंग की।

#भारतीयसेना और #वायुसेना ने त्वरित संयुक्त अभियान चलाया और विमान एवं दल को सुरक्षित निकाला |

भारतीय वायुसेना मिग-29 दुर्घटना  : भारतीय वायुसेना के मिग -29 पायलट, जो आज होशियारपुर के पास इजेक्ट किए थे, उन्हें पंजाब...
08/05/2020

भारतीय वायुसेना मिग-29 दुर्घटना

:
भारतीय वायुसेना के मिग -29 पायलट, जो आज होशियारपुर के पास इजेक्ट किए थे, उन्हें पंजाब के रुरकी कलां, नवांशहर के स्थानीय लोगों द्वारा समय पर सहायता और देखभाल की गई।

#भारतीयवायुसेना के सभी वायुसैनिक आपका आभार व्यक्त करते हैं |






CMO Punjab
Punjab Police India

 ाम_देश_के_नाम :  भारतीय वायु सेना ने 21 और 22 अप्रैल 2020 को हिंडन , जैसलमेर और जोधपुर से कुल 485 व्यक्तियों को एयरलिफ़्...
22/04/2020

ाम_देश_के_नाम : भारतीय वायु सेना ने 21 और 22 अप्रैल 2020 को हिंडन , जैसलमेर और जोधपुर से कुल 485 व्यक्तियों को एयरलिफ़्ट करके केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख पहुंचाया।

इन व्यक्तियों को विभिन्न सुविधा केंद्रों में क्वारंटाइन किया गया था और क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद # कोविड19 की दोबारा जांच की गई और उसमें इन्हें नेगेटिव पाया गया।

भारतीय वायु सेना कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई में देश के लिए अपने सक्रिय योगदान के साथ लगातार मुस्तैद है।

#भारतीय_कोरोना_योद्धा

 ा_देश_के_नाम :भारतीय वायु सेना के C-130 विमान ने 12 अप्रैल 20 को मुंबई से 44 क्वारंटीन लोगों को श्रीनगर तक पहुंचाया। ये...
13/04/2020

ा_देश_के_नाम :
भारतीय वायु सेना के C-130 विमान ने 12 अप्रैल 20 को मुंबई से 44 क्वारंटीन लोगों को श्रीनगर तक पहुंचाया। ये क्वारंटीन लोग (24 महिलाओं सहित) ईरान से लाए गए थे। सभी का #कोरोना_वायरस का परीक्षण नकारात्मक पाए जाने के बाद सुरक्षित गंतव्य पर पहुंचाया गया।


#कोरोना_वारियर्स

 ाम_देश_के_नाम :भारतीय वायु सेना और  #कोरोना_वॉरियर्स देश में  #कोरोना_वायरस के फैलाव से निपटने के लिए सक्रिय रूप से भार...
12/04/2020

ाम_देश_के_नाम :भारतीय वायु सेना और #कोरोना_वॉरियर्स देश में #कोरोना_वायरस के फैलाव से निपटने के लिए सक्रिय रूप से भारत सरकार का समर्थन कर रहे हैं।

11अप्रैल20 को, वायु सेना ने मेडिकल एवं अन्य महत्वपूर्ण सामानों को गुवाहाटी, दीमापुर, इंफाल, त्रिवेंद्रम, तंजावुर, सुलूर, अंडमान और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पहुंचाया।



12/04/2020

ाम_देश_के_नाम : भारतीय वायुसेना के वायुयोद्धा देश के हर कोने में आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं, चाहे वह देश की तट सीमाएं हों, रेगिस्तान हो या बर्फ से ढकी चोटियाँ हों।

भारतीय वायु सेना राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर है।

#कोरोना_वायरस
#भारतीय_वायु_सेना
#कोरोना_वॉरियर्स

 ाम_देश_के_नाम : भारतीय वायु सेना कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में भारत सरकार के प्रयासों को पूरा करने हेतु किसी भी का...
11/04/2020

ाम_देश_के_नाम : भारतीय वायु सेना कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में भारत सरकार के प्रयासों को पूरा करने हेतु किसी भी कार्य को करने के लिए हर समय तैयार है।

#कोरोना_वायरस
#कोरोना_वारियर्स

 ाम_देश_के_नाम - आज भारतीय वायु सेना ने महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति और आवश्यक वस्तुओं को लेह, हैदराबाद, इम्फाल, दीमापुर,...
11/04/2020

ाम_देश_के_नाम - आज भारतीय वायु सेना ने महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति और आवश्यक वस्तुओं को लेह, हैदराबाद, इम्फाल, दीमापुर, जामनगर और श्रीनगर तक पहुँचाया।

भारतीय वायु सेना के C-17, C-130, An-32 और Mi-17V5 विमानों ने इस कार्य को पूरा किया।

#कोरोना_वायरस
#कोरोना_वारियर्स

Address

New Delhi
Delhi
110011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारतीय वायु सेना posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to भारतीय वायु सेना:

Share