आम आदमी पार्टी काराकाट लोकसभा बिहार Aam Aadmi Party Karakat 35

  • Home
  • India
  • Dehri
  • आम आदमी पार्टी काराकाट लोकसभा बिहार Aam Aadmi Party Karakat 35

आम आदमी पार्टी काराकाट लोकसभा बिहार Aam Aadmi Party Karakat 35 आम आदमी पार्टी काराकाट लोकसभा बिहार Aam Aadmi Party Karakat (35), Bihar.

Candidate page - http://myaap.in/karakat

Donation page - http://myaap.in/donate4karakat

10/04/2026

राजद के राज में जंगल राज था, एनडीए के राज में कौन सा राज चल रहा है❓️

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में 9 अप्रैल को मामूली विवाद पर एक व्यक्ति ने एक पिकअप ड्राइवर की हत्या कर दी। पुलिस के सामने आक्रोशित भीड़ ने हत्या करने वाले व्यक्ति को भी पीट-पीटकर मार डाला।

- मनीष झा, प्रवक्ता, .

शोक संदेशमान्यवर,  बड़े दुख के साथ सूचित कर रहा हूँ कि मेरे पिता जी श्री बिजय सिंह का स्वर्गवास दिनांक 30/12/2025 को हो ग...
09/01/2026

शोक संदेश

मान्यवर,

बड़े दुख के साथ सूचित कर रहा हूँ कि मेरे पिता जी श्री बिजय सिंह का स्वर्गवास दिनांक 30/12/2025 को हो गया है, जिनका ब्रह्मभोज दिनांक 10/01/2026 (शनिवार) को अपराह्न 3 बजे से होना सुनिश्चित हुआ है।

अत: उक्त तिथि को पधार कर उनकी आत्मा के शांति के लिए श्रद्धाँजलि एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करें।

विनीत:
सोनू सिंह एवं समस्त परिवार
ग्राम+ पोस्ट रामनगर,
थाना - खुदवाँ, जिला औरंगाबाद। 8797264700

भाजपा सरकार से आम आदमी पार्टी की 10 मांगें:-1️⃣सभी APMC मंडियों में “भाव कटौती प्रथा” को तुरंत खत्म किया जाए और इसमें शा...
16/12/2025

भाजपा सरकार से आम आदमी पार्टी की 10 मांगें:-

1️⃣
सभी APMC मंडियों में “भाव कटौती प्रथा” को तुरंत खत्म किया जाए और इसमें शामिल लोगों को जेल भेजा जाए।

2️⃣
किसानों को अपनी उपज APMC मंडियों के बजाय गोदामों या फैक्ट्रियों में ले जाने के लिए मजबूर न किया जाए।

3️⃣
पूरे गुजरात में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों/बटाईदारों को ₹50,000 प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाए और यह राशि एक महीने के भीतर दी जाए।

4️⃣
डेयरी किसानों को सभी डेयरी संघों द्वारा दूध के दाम का अंतर, समय पर और सीधे उनके बैंक खातों में दिया जाए।

5️⃣
किसानों को प्रतिदिन 12 घंटे मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।

6️⃣
हड्डद और साबर डेयरी आंदोलनों के दौरान किसानों पर दर्ज पुलिस केस वापस लिए जाएं और जेल में बंद किसानों को तुरंत रिहा किया जाए।

7️⃣
सरकार द्वारा सभी फसलों की खरीद MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर सुनिश्चित की जाए।

8️⃣
किसानों को पर्याप्त मात्रा में और समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए।

9️⃣
गन्ना किसानों के बकाया भुगतान तुरंत किए जाएं और बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू किया जाए।

🔟
CCI द्वारा कपास की खरीद दिसंबर के बजाय 1 अक्टूबर से शुरू की जाए।

08/11/2025

राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रतिनिधि Shrivastav जी का 🗳बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 📺 डीडी बिहार (DD Bihar) और आकाशवाणी पर चुनाव प्रसारण!

आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति ने दिल्ली-पंजाब में जनता का जीवन स्तर अच्छा और सुखद कैसे बनाया है? बिहार के लिए भी क्या क्या योजनाएँ है? आइए सुनें!

06/10/2025
22/09/2025

बिहार के हर विधानसभा में भी केजरीवाल यात्रा का शुभारंभ‼

रविवार को रोहतास जिला के दिनारा विधानसभा में यात्रा जिलाध्यक्ष Abid Husain जी के नेतृत्व में हुआ।💐

प्रदेश के सभी विधानसभा में बदलाव के लिए परिवर्तनकारी लोग आगे आ रहे हैं।✊

#बिहार_में_भी_केजरीवाल
#केजरीवाल_मॉडल

Ref: AAP/Bihar/SM/25/223           Date: 09/09/2025सेवा में, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, भारत सरकार, नई दिल्ली।विषय :- बि...
11/09/2025

Ref: AAP/Bihar/SM/25/223 Date: 09/09/2025

सेवा में,
माननीय प्रधानमंत्री महोदय,
भारत सरकार, नई दिल्ली।

विषय :- बिहार के रोहतास जिले में काव नदी से निकले नहर के कटाव तथा निम्न भूतल वाले खेतों में होने वाले जलजमाव का स्थाई समाधान करने हेतु प्रार्थना पत्र।

महाशय,

नम्र निवेदन यह है कि काव नदी से निकले नहर के कटाव एवं निम्न भूतल वाले भूभाग में जल भराव के कारण रोहतास जिले के कंचनपुर, जमुहार तथा करवंदिया पंचायत के सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो जाते हैं और किसानों के फसल और बाग-बगीचे बरबाद हो जाते हैं। किसानों ने प्रशासन से समस्या के समाधान के लिए कई बार अनुरोध किया है, परन्तु प्रशासन, सरकार या संबंधित विभाग के द्वारा समाधान नहीं किया गया है। नहर के पश्चिम जनभराव वाले खेतों का अतिरिक्त पानी नाला / पाइप के माध्यम से काव नदी में गिराया जा सकता है, परन्तु यह कार्य भी सिचाई विभाग द्वारा नहीं कराया गया है।

इस विषय में मैंने पूर्व में भी पत्रांक: AAP/Rohtas/146/Jul./2021 दिनांक: 19/07/2021 तथा पत्रांक :- AAP/GK/193/Mar./2023 दिनांक:- 24/03/2023 के द्वारा निवेदन किया था जिस पर सिचाई विभाग द्वारा सर्वेक्षण किया गया था परन्तु समाधान और व्यवस्था नहीं किया गया।

रोहतास जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास चले वाद अनन्य संख्या - 999880112082481407 तथा प्रथम अपीलीय प्राधिकार प्रमंडलीय आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना के समक्ष चले वाद अनन्य संख्या – 999880112082481407/1A में सिचाई विभाग ने झूठे रिपोर्ट के आधार पर वाद को समाप्त करा लिया था। फिर विभागीय सचिव / प्रधान सचिव सह द्वितीय अपीलीय प्राधिकार, जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना, बिहार के यहाँ चले अनन्य संख्या – 999880112082481407/2A में सिचाई विभाग को नहर के टूटे तटबंध पर पक्का दिवाल बनाने और जल जमाव वाले क्षेत्र की जल निकासी की व्यवस्था करने का आदेश सिचाई विभाग को दिया गया, परन्तु अभी तक कार्य नहीं किया गया। इससे इस वर्ष भी किसानों को नुकसान उठना पड़ा है। किसी वर्ष किसानों को क्षतिपूर्ति नहीं दी जाती है।

बिहार में डबल इंजन सरकार है। बिहार सरकार वाला इंजन सही से काम नहीं कर पा रहा है, इसलिए केंद्र सरकार वाले इंजन को चालू करने की जरूरत है।
हम सरकार से निम्नलिखित निवेदन करते हैं :-
1. काव नदी से निकले नहर के टूटे हुए तटबंध पर तत्काल पक्का सुरक्षा दीवार बनाकर कटाव और जल भराव रोका जाए।
2. नहर के दोनों तरफ पक्के सड़क मार्ग का निर्माण कराया जाए ताकि तटबंध को मजबूती मिले तथा खेतों तक ट्रैक्टरों को लाने में भी सुविधा हो सके।
3. नहर किनारे के जलजमाव वाले क्षेत्रों का अतिरिक्त पानी निकालने के लिए काव नदी तक नाला बनाया जाए या ह्यूम पाइप बिछाया जाए।
4. उपरोक्त कार्य में विलंब के लिए जिम्मेदार लोगों का वेतन काटकर किसानों को क्षतिपूर्ति दिया जाए।

अत: श्री मान से निवेदन है कि उपरोक्त निवेदनों के अनुरूप कार्यवाही एवं व्यवस्था करने के लिए सिचाई विभाग को निर्देश देने की कृपा करें।

आभार सहित धन्यवाद!

आपका विश्वासी
sd/-
( ग़ुलाम कुन्दनम् )
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी,
आम आदमी पार्टी, बिहार।

अनुलग्नक : द्वितीय अपीलीय प्राधिकार, जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना, बिहार का अनन्य संख्या – 999880112082481407/2A का विनिश्चय की प्रति।

ईमेल/ व्हाट्सएप प्रति:
1. माननीय कृषिमंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली।
2. माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, पटना, बिहार।
3. जिला पदाधिकारी, रोहतास, बिहार।
4. जल संसाधन विभाग, पटना, बिहार।
5. जल संसाधन विभाग, रोहतास, बिहार।

Registration Number : PMOPG/E/2025/0135817

सभी का होगा सर्वांगीण विकास❗️बिहार वासियों को AAP से आश‼️ #बिहार_में_भी_केजरीवाल_यात्रा के  #चतुर्थ_चरण के दूसरे दिन 5 ज...
04/07/2025

सभी का होगा सर्वांगीण विकास❗️
बिहार वासियों को AAP से आश‼️

#बिहार_में_भी_केजरीवाल_यात्रा के #चतुर्थ_चरण के दूसरे दिन 5 जुलाई को सासाराम में पदयात्रा!

सभी AAP सदस्यों व समर्थकों का स्वागत रहेगा।💐


सिर्फ बिहारियों की बस्तियां नहीं टूटी,BJP सरकार से भरोसा टूटा है❗️‘जहाँ झुग्गी वहाँ मकान’ का वादा करहमारे सारे अरमानों क...
15/06/2025

सिर्फ बिहारियों की बस्तियां नहीं टूटी,
BJP सरकार से भरोसा टूटा है❗️
‘जहाँ झुग्गी वहाँ मकान’ का वादा कर
हमारे सारे अरमानों को लूटा है‼️

दिल्ली की भाजपा सरकार ने बिहार सहित पूर्वांचल और कई अन्य प्रदेशों के झुग्गी-झोपड़ी व रेड़ी-पटरी वालों के घरों पर बुलडोजर चलाकर अपनी गरीब विरोधी मानसिकता प्रदर्शित की है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क से संसद तक आवाज बुलंद करेगी ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

पटना के गर्दनीबाग में 17 जून को AAP के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री Sanjay Singh के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बुराडी विधानसभा के विधायक श्री Sanjeev Jha, बिहार चुनाव प्रभारी श्री Ajesh Yadav, सह प्रभारी श्री Abhinav Rai और प्रदेश अध्यक्ष श्री Rakesh Kumar Yadav सहित पूरे प्रदेश के AAP नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बिहार की तरक्की, अस्मिता और सम्मान के प्रति संवेदनशील हर बिहारवासी का स्वागत है।

-

Join AAPBihar👇
8797044050

Join AAPBihar SM Team👇
WhatsApp 9334194591

Form👇
https://forms.gle/tpBmqm78T3SMDAx89

28/04/2025

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार से AAP के सवाल और सलाह‼

🔻 पाकिस्तान अब भारत को धार्मिक आधार पर बांटना चाहता है और कई लोग सोशल मीडिया पर नफ़रत फैलाकर पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन ले।

-Anurag Dhanda

Address

Dehri

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आम आदमी पार्टी काराकाट लोकसभा बिहार Aam Aadmi Party Karakat 35 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to आम आदमी पार्टी काराकाट लोकसभा बिहार Aam Aadmi Party Karakat 35:

Share