09/01/2026
अंकिता भंडारी प्रकरण में सरकार को सीबीआई जांच के लिए मजबूर करने वाले संघर्षशील साथियों में एक महत्वपूर्ण और अग्रणी नाम मेरे भाई साथी संदीप चमोली का है।
जिस दृढ़ता और निरंतरता के साथ उन्होंने पूरे प्रदेश में सभी विचारधाराओं के साथियों को एकजुट कर मुख्यमंत्री 4 जनवरी आवास घेराव जैसा ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा किया, वह उत्तराखंड के जनआंदोलन के इतिहास में दर्ज रहेगा।
आगामी 11 जनवरी को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान कर यह स्पष्ट कर दिया कि यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं, बल्कि न्याय, अस्मिता और उत्तराखंड की आत्मा की लड़ाई है।
संदीप चमोली जी निरंतर सड़क से सदन तक इस मुद्दे पर संघर्षरत रहे हैं।
आप कांग्रेस विचारधारा के सच्चे, निडर और प्रतिबद्ध सिपाही हैं।
उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और सामाजिक न्याय के सवालों पर ऐसे ही अडिग रहकर संघर्ष करते रहें —
हम सबको आप पर गर्व है और आपके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
✊🔥
्तराखंड