उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग

  • Home
  • India
  • Dehra Dun
  • उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, Government Organization, Dehra Dun.

उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में आज दिनांक 17.03.2026 को कार्याल...
17/03/2026

उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में आज दिनांक 17.03.2026 को कार्यालय में मा० आयोग को प्राप्त विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। मा० आयोग द्वारा श्री मुकेश, जनपद हरिद्वार, श्री पवन सिंह, हरिद्वार, श्री मुस्ताक आलम, बाईपास रोड देहरादून, श्री राजकुमार, हरिद्वार, श्री हरपाल, हरिद्वार, श्री सरोज कुमार, सिंघल मंडी, देहरादून, श्रीमती पलक सैनी, हरिद्वार कुल 07 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई में मा० आयोग द्वारा सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया। श्री मुकेश कुमार, जनपद हरिद्वार के नियुक्ति संबंधी शिकायती प्रकरण पर सुनवाई में शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उनके पिताजी होमगार्ड में कार्यरत थे, जिनकी बीमारी से सेवा के दौरान मृत्यु हो गई थी। होमगार्डस में प्राविधान है कि किसी व्यक्ति के सेवा के दौरान विकलांग होने पर आश्रित कोटे के अन्तर्गत नियुक्ति दी जाती है। किन्तु विभाग द्वारा उन्हें आश्रित कोटे के अन्तर्गत नियुक्ति प्रदान नहीं की जा रही है। मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि श्री विनोद सिंह, वैयक्तिक निरीक्षक, होमगार्डस, हरिद्वार का पक्ष सुना गया, जिनके कथन से मा० अध्यक्ष जी सतुष्ट नहीं हुए। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता के आश्रित कोटे के अन्तर्गत नियुक्ति संबंधी प्रकरण पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सहानुभूतिपूर्वक विचार करें। श्री मुस्ताक आलम, जनपद देहरादून के पुरानी पेंशन योजना संबंधी शिकायती प्रकरण पर सुनवाई में प्रमुख अभियंता, उत्तराखण्ड लोक निमार्ण विभाग, देहरादून की ओर से प्रतिनिधि श्री जे०एस० रावत, ई०ई०, पी० डब्ल्यू०डी०, देहरादून तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रकरण पर कार्मिक तथा न्याय विभाग का परामर्श प्राप्त कर प्रकरण का निस्तारण करें। श्री राजकुमार, जनपद हरिद्वार के नियुक्ति संबंधी शिकायती प्रकरण पर सुनवाई में निदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तराखण्ड की ओर से प्रतिनिधि के रूप में श्री देवेन्द्र गिरी, संयुक्त निदेशक, संस्थाध्यक्ष, कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक, रुड़की, हरिद्वार की ओर से प्रतिनिधि श्री कुलदीप त्यागी, प्रभारी कर्मशाला तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। सुनवाई में शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी की नियुक्ति वर्ष 1996 में कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक रुड़की में संविदा के रूप में हुई थी। विभाग द्वारा प्रार्थी को आतिथि तक भी विनियमित नहीं किया गया है। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा मा० आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा गया। मा० अध्यक्ष जी द्वारा प्रकरण पर आयोग के मा० सदस्य श्री प्रहलाद चौधरी को कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक, रूड़की, हरिद्वार में स्वयं जाकर प्रकरण का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। श्री हरपाल सिंह, हरिद्वार के सेवानिवृत्त देयकों के शिकायती प्रकरण पर विभाग की ओर से प्रतिनिधि श्री जगजीत सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा मा० आयोग के समक्ष कथन व्यक्त किया गया कि शिकायतकर्ता के बोनस का भुगतान किया जाना अवशेष है, अन्य सभी देयकों का भुगतान विभाग द्वारा किया जा चुका है। श्री पलक सैनी, हरिद्वार के ऋण संबंधी शिकायती प्रकरण पर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, हरिद्वार की ओर से श्री रोहित बडोला उपस्थित हुए। सुनवाई में उनके द्वारा मा० आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा गया। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित संबंधित अधिकारियों को कडे निर्देश दिए गए कि सभी प्रकरणों पर तत्काल प्रभाव से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें। सुनवाई में आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह, मा० सदस्य श्री विनोद नाथ, श्री सतीश पाल, श्री मोहब्बत सिंह नेगी, श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री सज्जाद अहमद, श्री प्रहलाद चौधरी, डा० जैड०ए० अंसारी तथा कार्मिक श्री मोहित, श्री गोपाल, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को पिछड़ा वर्ग के हितार्थ अधोलिखित 4 आवश्यक बिंदुओं पर दिसंब...
11/02/2026

आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को पिछड़ा वर्ग के हितार्थ अधोलिखित 4 आवश्यक बिंदुओं पर दिसंबर 2025 में प्रस्ताव देकर अनुरोध किया था। दिनांक 10 फरवरी, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें उक्त प्रस्ताव के बिंदु संख्या 1 को सहमति प्रदान करते हैं। अन्य बिंदुओं पर भी शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके लिए मा. मुख्यमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद।
1. *"उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउददेशीय भवन''* निमार्ण की मा० मुख्यमंत्री घोषणा- *(क)* गढ़वाल मण्डल (देहरादून) में एक (25 महिला एवं 25 पुरुष की क्षमता)
*(ख)* कुमाऊं मण्डल (हल्द्वानी-नैनीताल) में एक (25महिला एवं 25 पुरुष की क्षमता)
2. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान सहायता राशि रू. 50,000/- का लाभ प्रदान करने हेतु।
3. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन छात्रों हेतु समूह ग, पी०सी०एस० एवं आई०ए०एस० आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु परीक्षा पूर्व निःशुल्क कोचिंग की सहायता प्रदान किए जाने हेतु।
4. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन छात्रों को कक्षा 01 से 08 तक समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान किए जाने हेतु।
जिस पर दिनांक 10 फरवरी, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी अधिकारियों ,सचिवों आयोग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की l सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राज्य के दोनों मंडलों में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन के निर्माण एवं प्रस्तावित भवनों में बैंकट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए DPR शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे उक्त सामुदायिक भवनों के बनने के बाद दूर दराज के जिलों से आने वाले व्यक्तियों के बहुत कम बजट पर यह भवन उनके बीमारी में इलाज के दौरान व अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने पर रहने की व्यवस्था व गरीब व्यक्तियों के बच्चों के विवाह , अन्य शुभ कार्यों के लिए बहुत कम खर्चे पर उपलब्ध हो पाएंगे l जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपनी सहमति व्यक्त की l साथ ही अन्य तो बिंदुओं पर शीघ्र ही बजट संबंधी आवश्यक कार्यवाही संभावित वित्तीय स्थिति को स्पष्ट करते हुए शीघ्र प्रस्ताव भेजने व एक और अग्रिम बैठक करने के निर्देश दिए l ताकि पिछड़े वर्ग के लोगों को उसका लाभ मिल सके l अन्य तीन बिंदुओं पर भी शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय होने पर पिछड़े वर्ग के जनमानस को समर्पित होंगी और आने वाली पीढ़ियों के विकास व उनके सुनहरे भविष्य के लिए यह योजनाएं एक मील का पत्थर साबित होंगी एवं हमारे मेधावी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल ,सफल भविष्य की ओर ले जाने वाला यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा l
बैठक के दौरान OBC बाहुल्य क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए l
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा OBC वर्ग के उत्थान हेतु शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
आयोग के अध्यक्ष द्वारा लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री जी का उक्त महत्वपूर्ण योजनाओं की सहमति जताने पर व शीघ्र ही अन्य सभी योजनाओं की स्वीकृत मिलने का आश्वासन मिलने पर उनका आभार व धन्यवाद दिया गया l
आने वाले समय में उक्त सभी स्वीकृत योजनाओं से निश्चित ही पिछड़े वर्ग के हित में यह महत्वपूर्ण कदम होगा l
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव श्री श्रीधर बाबू अदाअंकी, अपर सचिव श्री प्रकाश चन्द, अपर सचिव वित्त श्री नवनीत पांडे ,निदेशक श्री संदीप तिवारी ,आयोग सचिव श्री गोरधन सिंह , व अन्य अधिकारी मौजूद रहे l

आज दिनांक 30.01.2026 को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून में मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में कार्य...
30/01/2026

आज दिनांक 30.01.2026 को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून में मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में कार्यालय में विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की गई। आयोग में शिकायतकर्ता श्री राजकुमार, श्री अंकित कुमार, श्री जोनी पाल, जनपद-हरिद्वार, श्री शिशु कुमार, जनपद-उधमसिंहनगर, श्रीमती नन्दिनी गुसाई, जनपद-टिहरी, श्री दिनेश, श्रीमती मिन्तो कौर, श्री गंगाशरण, श्री प्रेम सिंह यादव, जनपद-उधमसिंहनगर, श्री संजीव चौहान, जनपद- देहरादून, श्री कुंवर विजेन्द्र सिंह, जनपद-पौड़ी गढ़वाल, श्री कुंवर सिंह नेगी, जनपद-टिहरी गढ़वाल आदि शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई में मा० आयोग द्वारा सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया। श्री राजकुमार, जनपद-हरिद्वार के शिकायती प्रकरण पर सुनवाई में निदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तराखण्ड की ओर से प्रतिनिधि के रूप में श्री एस०के० वर्मा तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। सुनवाई में शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी की नियुक्ति वर्ष 1996 में कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक, रुड़की में संविदा के रूप में हुई थी। विभाग द्वारा प्रार्थी को आतिथि तक भी विनियमित नहीं किया गया है। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा मा० आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद मा० अध्यक्ष द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए विभाग को निर्देश दिए गए कि श्री राजकुमार के शिकायती प्रकरण पर 15 दिवस के भीतर एक कमेटी गठित कर विधिसम्मत कार्यवाही कर मा० आयोग को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जाएं। श्री शिशु कुमार, जनपद-उधमसिंहनगर के मा० प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत आवासीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने संबंधी शिकायती प्रकरण पर जिलाधिकारी, उधमसिंहनगर की ओर से श्री राजेश कुमार यादव, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, जसपुर उपस्थित हुए। खण्ड विकास अधिकारी, जसपुर द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया कि श्री शिशु कुमार पुत्र श्री भोपाल सिंह संयुक्त परिवार में निवासरत होने के कारण उनकी माता श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी श्री भोपाल सिंह के नाम से प्रधानमंत्री आवास हेतु आवास प्लस पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है। भारत सरकार से अन्तिम प्रतीक्षा सूची तैयार होने एवं आवास प्राप्त होने पर प्रार्थी को लाभान्वित किया जा सकेगा। मा० अध्यक्ष द्वारा सुनवाई में उक्त आधार पर पत्रावली निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए। श्री कुंवर विजेन्द्र सिंह, जनपद-देहरादून के जाति प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरण पर जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल की ओर से प्रतिनिधि श्री दिनेश नौटियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, तहसील-पौड़ी उपस्थित हुए। तहसीलदार, सदर, पौड़ी गढ़वाल द्वारा पत्र दिनांक 28.01.2026 के द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया है कि शिकायतकर्ता तथा उनके पुत्र का जाति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया है। मा० अध्यक्ष द्वारा सुनवाई में उक्त आधार पर पत्रावली निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए। श्री गंगाशरण के मारपीट उत्पीड़न संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर की ओर से एस०आई० श्री जगदीश चन्द्र तिवारी, बाजपुर, उधमसिंहनगर उपस्थित हुए। उनके द्वारा सुनवाई में मा० आयोग को अवगत कराया गया है कि शिकायतकर्ता के प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है। सुनवाई में मा० अध्यक्ष द्वारा उक्त आधार पर पत्रावली निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए। श्री दिनेश, जनपद-उधमसिंहनगर के उत्पीड़न संबंधी शिकायती प्रकरण पर विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि एस०आई० श्री जगदीश चन्द्र तिवारी, बाजपुर, उधमसिंहनगर द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया कि प्रकरण पर कार्यवाही कर निस्तारण कर दिया गया है। श्रीमती नन्दिनी गुंसाई, टिहरी गढ़वाल के भूमि संबंधी शिकायती प्रकरण पर
जिलाधिकारी, उधमसिंहनगर की ओर से उपजिलाधिकारी, विकासनगर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से एस०आई० श्री प्रवीन सैनी उपस्थित हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी, विकासनगर द्वारा मा० आयोग को अवगत कराया गया है कि शीघ्र ही प्रकरण का निस्तारण कर दिया जायेगा। श्री जोनी पाल, जनपद-हरिद्वार के नियुक्ति संबंधी प्रकरण पर तथा श्री अंकित कुमार, जनपद-हरिद्वार के ऋण संबंधी प्रकरण पर मा० आयोग के निर्देशों के अनुपालन में प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है। श्री संजीव चौहान, देहरादून के भूमि संबंधी प्रकरण पर मा० अध्यक्ष द्वारा तहसीलदार, ऋषिकेश को सुनवाई में जल्द से जल्द प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। मा० आयोग द्वारा कुल छः शिकायती प्रकरणों का सुनवाई के दौरान मौके पर निस्तारण किया गया। सुनवाई में आयोग के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी, आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह, मा० सदस्य श्री विनोद नाथ, श्री सतीश पाल, श्री मोहब्बत सिंह नेगी, श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री सज्जाद अहमद, श्री राकेश उनियाल, श्री प्रहलाद चौधरी, डा० जैड०ए० अंसारी तथा कार्मिक श्री मोहित, श्री गोपाल, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरुमीत सिंह जी को आयोग के मा. अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी द्वारा आयोग का व...
25/12/2025

उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरुमीत सिंह जी को आयोग के मा. अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी द्वारा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया गया और साथ ही राज्य के पिछड़े वर्ग के कल्याण हेतु विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। और साथ में आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह जी भी उपस्थित रहे।

आज दिनांक 17.12.2025 को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में आयोग क...
17/12/2025

आज दिनांक 17.12.2025 को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में आयोग कार्यालय में विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की गई। आयोग में शिकायतकर्ता श्री इनाम अली, देहरादून, श्री वासुदेव कुशवाहा, देहरादून, श्रीमती संतोष देवी, श्री मनवीर सिंह, श्री ईशम सिंह, श्री कुंवर सिंह नेगी, टिहरी गढ़वाल, श्री संजीव चौहान, देहरादून, श्रीमती नन्दिनी गुंसाई, टिहरी गढ़वाल, श्रीमती शहनाज, उधमसिंहनगर, श्री देवेन्द्र कुमार, नैनीताल, श्री मुस्ताक आलम, देहरादून आदि शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई में मा० आयोग द्वारा सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया। श्री इनाम अली, देहरादून के शिकायती प्रकरण पर कुल सचिव, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, देहरादून उपस्थित रहे। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा उक्त प्रकरण का निस्तारण 15 दिवस के अन्दर करने हेतु कुल सचिव को निर्देश दिए गए। श्री वासुदेव कुशवाहा, देहरादून के एस०जी०एच०एस० कटौती से संबंधित प्रकरण पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा शिकायतकर्ता की उम्र एवं वरिष्ठ नागरिक होने के कारण प्रकरण के निस्तारण के संबंध में आयोग में उपस्थित निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उत्तराखण्ड के प्रतिनिध सुश्री दीपिका शर्मा, उद्यान अधिकारी, मुख्यालय, निदेशक, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, देहरादून के प्रतिनिधि श्री अभिषेक, लीगल मैनेजर, निदेशक, कोषागार एवं वित्त सेवाएं, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि श्री मुकेश डिमरी, उपकोषाधिकारी को निर्देश दिए गए कि उक्त प्रकरण में संयुक्त बैठक करते हुए प्रकरण को प्राथमिकता पर 15 दिवस के अन्दर निस्तारित कर आयोग को अवगत कराएं। श्रीमती संतोष देवी के शिकायती प्रकरण पर सुनवाई करते हुए मा० अध्यक्ष जी द्वारा शिक्षा विभाग, उधमसिंहनगर की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों के संतोषजनक उत्तर न देने पर जनपद उधमसिंहनगर के जिला शिक्षा अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिए गए कि प्रकरण पर गम्भीरतापूर्वक कार्यवाही कर 15 दिवस के भीतर आयोग को अवगत कराएं एवं आगामी तिथियों में उक्त प्रकरण हेतु विभाग के किसी भिज्ञ / सक्षम अधिकारी को ही सुनवाई हेतु नामित करें, जिससे शिकायतकर्ता के प्रकरण का निस्तारण जल्दी किया जा सके। श्रीमती नन्दिनी गुसाई, टिहरी गढ़वाल के प्रकरण में जिला प्रशासन, देहरादून की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि श्री विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी, विकासनगर एवं श्री विशाल कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक की समयान्तर्गत कार्यवाही से मा० अध्यक्ष जी द्वारा संतोष जाहिर किया गया। श्री मुस्ताक आलम, देहरादून के शिकायती प्रकरण पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए गए एवं श्रीमती शहनाज, उधमसिंहनगर तथा श्री देवेन्द्र कुमार सैनी, नैनीताल की शिकायत का मा० अध्यक्ष जी द्वारा सुनवाई के दौरान प्रकरण का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। सुनवाई में आयोग के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी, आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह, मा० सदस्य श्री विनोद नाथ, श्री सतीश पाल, श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री सज्जाद अहमद, श्री राकेश उनियाल, श्री प्रहलाद चौधरी, श्री चमन लाल चौधरी तथा कार्मिक श्री मोहित, श्री गोपाल, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहें।

आज उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष संजय नेगी जी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय Pushkar Singh Dhami जी से...
15/12/2025

आज उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष संजय नेगी जी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय Pushkar Singh Dhami जी से भेंट कर अन्य पिछड़ा वर्ग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी और आयोग के कार्यों से अवगत कराया l
आयोग में योजित वादों/शिकायतों को शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने ,समय से वादों की सुनवाई पूर्ण करने व वादियों को न्याय दिलवाने हेतु आयोग द्वारा किए गए एक वर्ष के कार्य की जानकारी दी l
जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बधाई दी , व आने वाले समय पर शीघ्र ही मेरे द्वारा पूर्व में दिए गए सुझावों /कार्यों व पिछड़े वर्ग के हितार्थ योजनाओं का शीघ्र ही संचालन करने का आश्वासन दिया है l
पिछड़े वर्ग के निर्धन व्यक्तियों के हितार्थ निम्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर अनुरोध किया है l जिससे उक्त वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सहायता की जा सके-
सादर प्रेषित,,,
1."उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउददेशीय भवन'' निमार्ण
(क)गढ़वाल मण्डल (देहरादून) में एक (25 महिला एवं 25 पुरुष
की क्षमता)
(ख) कुमाऊं मण्डल (हल्द्वानी-नैनीताल) में एक (25 महिला एवं 25 पुरुष की क्षमता)
यह भवन सभी सुविधाओं से व्यवस्थित होगा ,जिससे दूर से आने वाले व्यक्तियों को अपने आवश्यक कार्य से आने पर या किसी बीमारी का इलाज करवाने शहर आने पर , उनके रहने के लिए कम कीमतों पर उपलब्ध हो पाएगा l
2.अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान सहायता राशि रू. 50,000/- का लाभ प्रदान करने हेतु।
3.अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन छात्रों हेतु समूह ग, पी०सी०एस० आई०ए०एस० आई ० पी ०एस, आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु परीक्षा पूर्व निःशुल्क कोचिंग की सहायता प्रदान किए जाने हेतु।
4.अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन छात्रों को कक्षा 01 से 08 तक समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान किए जाने हेतु।
माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन व्यक्तियों एवं छात्रों के हितार्थ उपरोक्तानुसार न्यायोचित योजनाओं को जनहित में संचालित करने की कृपा करेंगे l
जिसपर मुख्यमंत्री जी द्वारा शीघ्र ही इक आवश्यक कार्यों की
स्वीकृति / कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है l
मुख्यमंत्री जी का आभार व धन्यवाद l
साथ में आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह जी मौजूद रहे l

17/10/2025
उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता मेंआज दिनांक 14.10.2025 को कार्याल...
14/10/2025

उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में
आज दिनांक 14.10.2025 को कार्यालय में विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की गई। आयोग में शिकायतकर्ता श्री सरोज कुमार, देहरादून, श्री इनाम अली, देहरादून, श्रीमती माया देवी, हरिद्वार, श्री मुस्ताक आलम, देहरादून, श्री वासुदेव कुशवाहा, देहरादून, कुंवर विजेन्द्र सिंह, देहरादून, श्री कुंवर सिंह नेगी, टिहरी गढ़वाल, श्री हरपाल सिंह, हरिद्वार, श्रीमती रेशमा, उधमसिंहनगर तथा मौ० आलिम, उधमसिंहनगर कुल 10 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई में मा० आयोग द्वारा सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया। श्री सरोज कुमार, जनपद-देहरादून के सामान वापस दिलाए जाने संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से Ad SI तथा शिकायतकर्ता उपस्थित रहें। सुनवाई में मा० अध्यक्ष जी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को निर्देश दिए गए कि 15 दिन के भीतर शिकायतकर्ता का सामान वापस दिलाए जाने के संबंध में गहनता से जांच करें ताकि शिकायतकर्ता को उसका सामान वापस प्राप्त हो सके तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं जिसमें चोरी आदि की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। श्री इनाम अली, देहरादून के शिकायती प्रकरण पर कुल सचिव, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, देहरादून तथा शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। सुनवाई में दोनों पक्षों को क्रमवार सुना गया तथा विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रकरण के संबंध में 15 दिन के भीतर बैठक कर आयोग को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। श्री वासुदेव कुशवाहा, देहरादन के एस०जी०एच०एस० कटौती से संबंधित प्रकरण पर निदेशक, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, देहरादून, सुनवाई में उपस्थित नहीं रहें और ना ही उनकी ओर से कोई प्रतिनिधि उपस्थित रहा। इस संबंध में मा० अध्यक्ष जी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्तराखण्ड की ओर से सुनवाई में मा० आयोग के समक्ष सक्षम अधिकारी न भेजने पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा रोष व्यक्त किया गया है। श्री मुस्ताक आलम, देहरादून के शिकायती प्रकरण पर मा० आयोग द्वारा विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रकरण पर शासन को अनुस्मारक पत्र भेजा जाएं। कुंवर विजेन्द्र सिंह, देहरादून के जाति प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरण पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा विभाग को निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता को अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर कृत कार्यवाही से 15 दिवस के भीतर मा० आयोग को अवगत कराएं। श्री हरपाल सिंह, हरिद्वार के शिकायती प्रकरण पर मा० अध्यक्ष जी द्वारा आयोग के मा० सदस्य श्री सज्जाद अहमद को नामित किया गया कि वे प्रकरण पर अभिलेखों का अवलोकन कर मा० आयोग को रिपोर्ट प्रस्तत करें। श्री आलिम, उधमसिंहनगर के शिकायती प्रकरण का निस्तारण सुनवाई के दौरान मौके पर कर दिया गया। अन्य सभी प्रकरणों पर विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों को मा० अध्यक्ष द्वारा प्रकरण का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सुनवाई में आयोग के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी, आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह, मा० सदस्य श्री विनोद नाथ, श्री सतीश पाल, श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री मोहब्बत सिंह नेगी, श्री सज्जाद अहमद, श्री राकेश उनियाल तथा आयोग के कार्मिक श्री मोहित, श्रीमती माया, श्री गोपाल, श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहें।

29 अगस्त, 2025 को मा. उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग देहरादून में आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में विभिन...
31/08/2025

29 अगस्त, 2025 को मा. उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग देहरादून में आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई योजित की गई l
जिसमें कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया, कुछ प्रकरणों पर विभागों को शीघ्र निस्तारण के आदेश निर्गत किए गए एवं आयोग द्वारा दिए गए समय सीमा के अंतर्गत शीघ्र कार्यवाही के निर्देश निर्गत किए l
आयोंग में शिकायतकर्ता श्री सरोज कुमार, देहरादून, श्रीमती माया देवी, हरिद्वार, श्री मुकेश कुमार, उधमसिंहनगर, श्री सतबीर सिंह, उधमशिंहनगर, श्री कुलबीर सिंह, उधमसिहनगर, श्रीमती खुशबु, उधमसिंहनगर, श्री मुस्ताक आलम, देहरादून, श्री हेतराम, उधमसिंहनगर, श्री रोहित शाक्या, देहरादून तथा श्री वासुदेव कुशवाहा, देहरादून के कुल 10 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गईं। सुनवाई में मा0 आयोग द्वारा सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया। श्री सरोज कुमार, जनपद-देहरादून के जब्त सामान वापस दिलाए जाने संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से एस०एस०आई० उपस्थित रहीं। सुनवाई में मा0 अध्यक्ष दारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को प्रार्थी का सामान प्रतिवादी से तत्काल वापस दिलाने के निर्देश दिए गए,तथा कृत कार्यवाही से 15 दिन के भीतर मा० आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। श्रीमती माया देवी, हरिद्वार के ज्येष्ठता निर्धारण संबंधी प्रकरण पर मा0 आयोग द्वारा निदेशक, कृषि, उत्तराखण्ड को सुनवाई में उपरिथत होने हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु उनकी ओर से कोई सक्षम अधिकारी, जो प्रकरण पर स्पष्ट तथ्यों के साथ जवाब दे सके,निर्णय ले सके, के उपस्थित न होने पर मा0 आयोग द्वारा रोष व्यक्त किया गया , तथा मा0 अध्यक्ष द्वारा दूरभाष पर निदेशक, कृषि, उत्तराखण्ड से वार्ता करने पर श्रीमती माया देवी के शिकायती प्रकरण का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। श्री सतबीर सिंह, उधमसिंहनगर के शिकायती प्रकरण पर विभाग द्वारा प्रेषित रिपोर्ट की छायाप्रति शिकायतकर्ता को उपलब कराई गई तथा शिकायतकर्ता को निर्देश दिए गए हैं कि यदि उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर से उपलब्ध कराई गईं रिपोर्ट के संबंध में आपत्ति हो तो वे लिखित रूप में मा0 आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें। श्री मुस्ताक आलम, देहरादून के जी०पी०एफ० सुविधा का लाभ दिए जाने संबंधी प्रकरण पर महालेखाकार, उत्तराखण्ड, प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून, प्रमुख अभियंता, उत्तराखण्ड लोक निमार्ण विभाग, देहरादून को सुनवाई में उपरिथत होने हेतु निर्देशित किया गया। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों को मा0 अध्यक्ष द्वारा प्रकरण का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिस पर उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही प्रकरण पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया l श्री हेतराम, उधमसिंहनगर के भूमि संबंधी मामले में धोखाधडी संबंधी प्रकरण पर तहसीलदार, काशीपुर को तत्काल प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। श्री रोहित शाक्या, देहरादून के बकाया भुगतान तथा सुरक्षा संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से उप निरीक्षक उपस्थित रहें तथा मा0 अध्यक्ष द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को तत्काल प्रार्थी को पैसा वापस दिलाए जाने के निर्देश दिए गए।
सुनवाई में सभी माननीय सदस्य
श्री प्रहलाद सिंह चौधरी , श्री चमन लाल चौधरी , श्री कमलेश कुमार पटेल ,श्री महेंद्र सिंह वर्मा , श्री विनोद नाथ , श्री मोहब्बत सिंह नेगी , श्री सतीश पाल , श्री शहजाद गौड़, व सचिव श्री गोरधन सिंह , विधि सलाहकार श्री देव सिंह , एडीओ मोहित सिंह,वरिष्ठ लिपिक श्रीमती , विजय लक्ष्मी , श्रीमति माया कन्नौजिया ,श्री गोपाल चंद , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वादी प्रतिवादी मौजूद रहे

उत्तराखंड लोक पर्व हरेला के अवसर पर उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी और सचिव श्री  ग...
17/07/2025

उत्तराखंड लोक पर्व हरेला के अवसर पर उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री संजय नेगी जी और सचिव श्री गोरधन सिंह जी पौधारोपण करते हुए।

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई योजित की गई मा. अध्यक्ष संजय नेगी ने पेंशन,वरिष्ठ...
04/06/2025

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई योजित की गई मा. अध्यक्ष संजय नेगी ने पेंशन,वरिष्ठता पदोन्नति, प्रमाण पत्र समेत विभिन्न मामलों पर सुनावाई की। आयोग ने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। जबकि कुछ शिकायतों में विभाग का संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोबारा स्पष्टीकरण मांगा।
मंगलवार को भगत सिंह कालोनी स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सभागार में आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने विभिन्न मामलों पर सुनावाई की। हरिद्वर निवासी हरपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद ग्रेच्युटी बोनस, जीपीएफ के भुगतान के निर्देश दिए। देहरादून निवासी मुश्ताक आलम को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने को लेकर महालेखाकार को पत्र जारी किया गया। हरिद्वार निवासी माया देवी के वरियता के आधार पर लाभ देने के निर्देश दिए। वहीं, शिकायतकर्ता संतोष देवी के पति की मृत्यु के बाद उपार्जित अवकाश, सामूहिक बीमा, भविष्य निधि, पारिवारिक पेंशन के भुगतान करने के वित्त अधिकारी को
निर्देश दिए। जबकि शिकायतकर्ता ईशम सिंह और मनवीर सिंह के मृतक आश्रित नियुक्त संबंधी प्रकरण को लेकर महानिदेशक विद्यालय शिक्षा को समस्या का समाधान करने को कहा गया । सोमवीर और नितिन कुमार के मृतक आश्रित नियुक्ति संबंधी प्रकरण का निस्तारण सुनवाई के दौरान किया गया। नैनीताल निवासी मानू वर्मा के अन्य पिछडा वर्ग जाति प्रमाण पत्र मामले में तहसीलदार को प्रमाण पत्र बनाने को कहा । इस मौके पर आयोग के सदस्य विनोद नाथ, प्रह्लाद चौधरी, सतीश पाल, महेंद्र कुमार वर्मा, राकेश उनियाल, मोहब्बत सिंह नेगी, आयोग के सचिव गोरधन, मोहित, माया, गोपाल, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
Sanjay Negi Pushkar Singh Dhami

Address

Dehra Dun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share