Chardham Police Control Room

Chardham Police Control Room The official account of Control Room Chardham Yatra-2025. For any emergency help, Dial 112, ☎️ 0135-2714484
📱 9897846203

The aim of this page is to build a strong relationship between the Uttarakhand Police Department and peace loving citizens from India and abroad by making the journey of devotees coming for Chardham Yatra smooth and safe. Since we are committed to serve you day and night, you can inform us about any emergency through this platform. You can also contact us through emergency helpline number 📱112, ☎️ 0135-2714484📱9897846203. Please help us, be our eyes and ears!

27/03/2026

🚨 MEGA ALERT: CHARDHAM YATRA 2026 – UTTARAKHAND CYBER POLICE
A warm welcome to the holy land of Devbhoomi Uttarakhand! 🙏 Your faith is our priority, and protecting your hard-earned money is our mission.
Joint Safety Advisory issued by:
⭐ Shri Nilesh Anand Bharne (IG Cyber&STF UTTARAKHAND)
⭐Shri Ajay Singh (SSP, Cyber & STF UTTARAKHAND)
⭐ Shri Kush Mishra (ASP, Cyber & STF UTTARAKHAND)
🕵️ THE BIG REVEAL: THE 'DIGITAL TRAP'
Fraudsters have created dozens of fake websites that look exactly like official portals of Pawan Hans and IRCTC. They use deceptive URLs like pawan-hans.in, heli-yatra.org, and chardham-yatra.net to steal your money!
🔍 THE 'ALPHABET TRAP:
Scammers make tiny changes to spellings that are hard to catch at a glance:
❌ The Number Trick: They replace the letter 'O' with the number '0' (Zero).
❌ The Spelling Game: They use a small 'l' (L) instead of 'i' or add an extra letter to create a clone website.​
🛑 3 GOLDEN RULES FOR A SAFE JOURNEY
​1️⃣ BEWARE OF GOOGLE ADS
Don't trust the first few links marked as 'Ad' or 'Sponsored' on Google. These are often paid scams by fraudsters to lure you.
2️⃣ NO PERSONAL PAYMENTS: No government agency or helicopter company will ever ask for money via a Personal UPI ID, QR Code, or a private bank account. They use Mule Accounts to hide their identity!
3️⃣ FAKE EMAIL IDS: If you receive a booking confirmation from a free email service like Gmail, Yahoo, or Rediffmail, it is 100% FRAUD. Official bookings always come from professional corporate domains.
​"Fraudsters have decorated the digital world with 'Fake Booking Portals.' Your vigilance is the only shield that can make this journey safe and blissful."
— IG Nilesh Anand Bharne | SSP Ajay Singh | ASP Kush Mishra (Cyber STF)
​📢 BE SMART, STAY SAFE!
Share this with your family and friends. Follow our official WhatsApp channel for verified updates and safety tips! 👇
​🔗 Follow Official Channel Of Uttarakhand Police on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Vb8HaspATRSgpwUnJ909

​🚩 Vigilant Pilgrim, Safe Pilgrimage! In case of fraud, dial 1930 immediately. 🚩

23/03/2026

🏔️ *क्या आप 'चारधाम यात्रा' का प्लान बना रहे हैं?* 🏔️
​नमस्ते श्रद्धालुओं! 🙏 देवभूमि में आपका स्वागत है। लेकिन सावधान! साइबर ठग आपकी आस्था का फायदा उठा सकते हैं। 🛑
​⚠️ इन 4 बड़े 'डिजिटल खतरों' से बचें:
​1️⃣ हेलीकॉप्टर फ्रॉड 🚁: गूगल पर 'सस्ती टिकट' के झांसे में न आएं। बुकिंग केवल Official Govt Portal से ही करें।
2️⃣ होटल बुकिंग स्कैम 🏨: भारी डिस्काउंट के नाम पर किसी के व्यक्तिगत खाते में एडवांस न भेजें। होटल का नंबर खुद वेरिफाई करें।
3️⃣ फर्जी VIP पास 🚗: 'डायरेक्ट दर्शन' या 'सस्ती टैक्सी' का लालच एक जाल हो सकता है।
4️⃣ QR कोड/OTP ट्रैप 📲: पैसे प्राप्त (Receive) करने के लिए कभी भी QR कोड स्कैन या OTP शेयर न करें।
​✅ सुरक्षित रहने के सूत्र:
🔹 केवल Official Websites का ही प्रयोग करें।
🔹 धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 डायल करें।

15/08/2025
कुछ लोग सोशल मीडिया पर एक फर्जी वीडियो पोस्ट कर उसे उत्तरकाशी के  #हर्षिल- #धराली आपदा से जोड़ रहे हैं। यह दावा पूरी तरह...
12/08/2025

कुछ लोग सोशल मीडिया पर एक फर्जी वीडियो पोस्ट कर उसे उत्तरकाशी के #हर्षिल- #धराली आपदा से जोड़ रहे हैं। यह दावा पूरी तरह गलत है।
👉कृपया सोशल मीडिया पर भ्रम न फैलाएँ।
👉किसी भी वीडियो/पोस्ट को साझा करने से पहले उसकी प्रमाणिकता व सत्यता जाँच ले।
👉ऐसे फेक वीडियो पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



12/08/2025

🔊 चारधाम यात्रा अपडेट

🌨️मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 12, 13, 14 अगस्त को भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु दिनांक 14-08-25 तक श्री बद्रीनाथ धाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा रोकी गई है।
👉यात्रियों से अनुरोध है कृपया धैर्य बनाए रखें व मौसम के अनुसार अपनी यात्रा करें।
👉अफवाहों पर ध्यान न दे, अधिकृत जानकारी के लिए चार धाम पुलिस कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर ☎️ 0135-2714484 📱 9897846203 पर संपर्क करें।

12/08/2025

राह मुश्किल, इरादा अटूट
#हर्षिल, #धराली में आपदाग्रस्त क्षेत्र में #उत्तराखंडपुलिस, SDRF, फायर सर्विस और अन्य रेस्क्यू टीमें सुबह से ही रेस्क्यू टीमें लापता लोगों की खोज एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।



12/08/2025

🔊 #केदारनाथधाम #यात्रा #अपडेट
🌨️मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 12, 13, 14 अगस्त को भारी वर्षा की संभावना की दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु दिनांक 14-08-25 तक केदारनाथ धाम यात्रा रोकी गई है।
👉यात्रियों से अनुरोध है कृपया धैर्य बनाए रखें व मौसम के अनुसार अपनी यात्रा करें।
👉अफवाहों पर ध्यान न दे, अधिकृत जानकारी के लिए चार धाम पुलिस कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर ☎️ 0135-2714484 📱 9897846203 पर संपर्क करें।

12/08/2025

आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री विनय शंकर पाण्डेय ने आपदा नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में धराली आपदा को लेकर चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान तथा लापता लोगों की खोजबीन के प्रयासों के संबंध में जानकारी दी। मंडलायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार धराली गांव के आपदा प्रभावित को तत्कालिक तौर पर ₹5 लाख की अनुग्रह राशि का वितरण शुरू किया जा चुका है।

गढवाल कमिश्नर ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रभावितों हेतु राहत एवं पुनर्वास का बेहतर पैकेज तैयार कराया जा रहा है। जिसके लिए सचिव राजस्व की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एक उच्च-स्तरीय समिति बनाई गई है। आपदा से हुई क्षति का आंकलन और प्रभावितों से वार्ता हेतु समिति के सदस्य आज उत्तरकाशी पहुंचेंगे।

मंडलायुक्त ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाकर 1,278 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रभावित क्षेत्र में फंसे सभी बाहरी लोगों एवं जरूरतमंद स्थानीय लोगों को वहां से निकाल लिया गया है। मलबा के भीतर दबे लोगों की खोज करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिसके लिए एनडीआरएफ की टीम सहित अलग से एक विशेष अधिकारी मौके पर तैनात है।

उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ के आईजी भी मौके पर कैम्प कर रहे हैं। देहरादून से 10 विशेषज्ञ भूवैज्ञानिकों की एक विशेष टीम भी भेजी गई है। राहत एवं बचाव कार्यों तथा सर्च ऑपरेशन को तत्परता से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी लगातार प्रभावित क्षेत्र में ही कैम्प कर रहे हैं। प्रभावित लोगों को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न, कपड़े व दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।

मंडलायुक्त ने बताया कि अभी तक प्राप्त विवरण के अनुसार इस आपदा में 43 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। जिनमें से धराली गांव के एक युवक आकाश पंवार का शव बरामद हुआ है। मृत युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। शेष लापता 42 लोगोंं में 9 सेना के कार्मिकों के साथ ही धराली गांव के 08 तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के 05 लोग शामिल हैं। टिहरी जिले का 01, बिहार के 13 और उत्तर प्रदेश के 06 व्यक्ति भी लापता बताए गए हैं।

इनके अतिरिक्त 29 नेपाली श्रमिकों के लापता होने की भी सूचना मिली थी, जिनमें से मोबाईल नेटवर्क बहाल होने के बाद 05 व्यक्तियों से संपर्क हो चुका है। शेष 24 मजदूरों के संबंध में उनके ठेकेदारों से अधिक विवरण नहीं मिल पाया है। संबंधित ठेकेदारों को कहा गया है कि इन मजदूरों को जहां से लाया गया है, वहां से उनके मोबाइल नंबर तथा अन्य जानकारी प्राप्त की जाए।

मंडलायुक्त ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में सड़क संपर्क बहाल करने का काम तेजी से जारी है। गत रात्रि को लिमच्यागाड़ में बेली ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका हैं। अब डबरानी और सोनगाड़ क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़क बहाल करने का काम चल रहा है। मंगलवार सायं तक इस क्षेत्र में सड़क संपर्क बहाल हो जाने की उम्मीद है। लिमच्यागाड़ में बेली ब्रिज बनने के बाद भारी मशीनों को डबरानी क्षेत्र में पहुंचा दिया गया है।

12/08/2025
11/08/2025

👉Keeping in mind the safety of the pilgrims, Shri Kedarnath Yatra has been stopped for the next 3 days. administration is on alert on the warning of heavy rains, all departments are ready with mutual coordination.
👉यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र अगले 3 दिनों के लिए रोकी गई श्री केदारनाथ यात्रा। भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ मुस्तैद।

11/08/2025

#धराली में नदी का जलस्तर बढ़ने पर #उत्तराखंड #पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को सतर्क करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने एवं आवश्यकता पड़ने पर SDRF से सहायता लेने की अपील की जा रही है।"

Address

Sardar Patel Bhawan
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chardham Police Control Room posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share