Agriculture Department, Government Of Uttarakhand

Agriculture Department, Government Of Uttarakhand Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Agriculture Department, Government Of Uttarakhand, Government Organization, DIRECTORATE OF AGRICULTURE (Uttarakhand) Krishi Bhawan, Dehra Dun.
(1)

कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश 1875 में स्थापित किया गया था। प्रारम्भ में विभाग का कार्य केवल कृषि संबन्धी आँकड़े संकलित करने तथा कुछ आदर्श फार्म स्थापित करने तक सीमित था। वर्ष 1880 में इसे भूमि अभिलेख विभाग से सम्बद्व किया गया। गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट 1919 के पारित होने के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा कृषि नीति प्रतिपादित किये जाने के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश कृषि विभाग को दिनॉक 1.12.1919 से एक स्वतन्त्र व

िभाग बनाया गया और कृषि विशेषज्ञ को निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया।

उत्तर प्रदेश पुर्नगठन अधिनियम 2000 के अधीन 9 नवम्बर 2000 से उत्तराखण्ड राज्य के अस्तित्व में आने के साथ ही साथ उत्तराखण्ड कृषि विभाग का पुर्नगठन उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना संख्या-956 दिनॉक 2.8.2003 से हुआ। इस प्रकार उत्तराखण्ड शासन ने कृषि विभाग के पुर्नगठन में 2609 पदों का सृजन किया। जिसका विवरण नीचे तालिका में है।

03/06/2026

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर में 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।...
02/06/2026

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर में 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर आत्मा योजना के अंतर्गत, फसली वर्ष 2024-25 के आधार पर वर्ष 2025-26 हेतु चयनित कृषकों को माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष जी द्वारा 'किसान भूषण' एवं 'किसान श्री' पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषकों को कृषि विकास, टिकाऊ खेती एवं विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया।

खेत बचाओ अभियान के शुभारंभ अवसर पर शंकरपुर, सहसपुर, देहरादून में माननीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी का नि...
02/06/2026

खेत बचाओ अभियान के शुभारंभ अवसर पर शंकरपुर, सहसपुर, देहरादून में माननीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी का निदेशक कृषि महोदय द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विकास, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। खेत बचाओ अभियान के माध्यम से किसानों को जागरूक कर कृषि क्षेत्र के सतत विकास को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।

Address

DIRECTORATE OF AGRICULTURE (Uttarakhand) Krishi Bhawan
Dehra Dun
248007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agriculture Department, Government Of Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Agriculture Department, Government Of Uttarakhand:

Share