31/05/2026
मिलिए हमारे देश के इन नए रिकॉर्ड-ब्रेकर्स से:
गुरिंदरवीर सिंह : 100 मीटर की फर्राटा रेस में इतिहास रचते हुए इस सरदार सुरमा ने 10.09 सेकंड का समय निकाला! गुरिंदरवीर भारत के इतिहास में 10.10 सेकंड का बैरियर तोड़ने वाले और देश के अब तक के सबसे तेज धावक बन गए हैं।
विशाल टी.के. (तमिलनाडु ): 400 मीटर की रेस में तमिलनाडु के इस युवा जांबाज ने वो कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया था। विशाल ने 44.98 सेकंड का समय निकालकर भारत के लिए पहली बार 'सब-45' का ऐतिहासिक नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया! 44.98 सेकंड उनकी टाइमिंग यह अद्भुत उपलब्धि है।
पूजा सिंह : महज़ 19 साल की इस शेरनी ने एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की ऊंची कूद लगाकर न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि 14 साल पुराना सीनियर नेशनल रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। पूजा ने साबित कर दिया कि भारतीय बेटियों की उड़ान आसमान से भी ऊंची है!
इस शानदार उपलब्धि के लिए एक और नाम लेना ज़रूरी है - नीरज चोपड़ा
एक वक्त था जब एथलेटिक्स (Track and Field) में भारत एक अदद पदक के लिए तरसता था। लेकिन फिर आया नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का वो ऐतिहासिक भाला, जिसने न सिर्फ ओलंपिक्स में गोल्ड जीता, बल्कि पूरे देश के युवाओं की सोच को हमेशा के लिए बदल दिया! नीरज चोपड़ा आज उस बदलाव के मुख्य सूत्रधार हैं, जिन्होंने भारतीय युवाओं को यह विश्वास दिलाया कि हम भी दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर दौड़ सकते हैं, कूद सकते हैं और जीत सकते हैं।
आज हमारे युवा एथलीट्स उस रास्ते पर सिर्फ चल नहीं रहे हैं, बल्कि रिकॉर्ड्स को चकनाचूर करते हुए तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही में हुए 29वें नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में जो देखने को मिला, उसने साबित कर दिया है कि भारत अब एथलेटिक्स का नया पावरहाउस बनने की राह पर है!