Municipal Corporation Dehradun

Municipal Corporation Dehradun Hello Everyone we Welcome you to the Official Page of Municipal Corporation, Dehradun. Let's work together to make "Swachh Doon Sundar Doon" a success.

Welcome to the official page of the Municipal Corporation of Dehradun City! Our page is dedicated to keeping our citizens informed about the latest updates, events, and initiatives taken by us to make Dehradun "Swachh Doon, Sundar Doon". Our mission is to make Dehradun a clean and beautiful city for its residents and visitors and we are committed to ensure that. We believe that "Swachh Do

on Sundar Doon" is not just a slogan, but it is a responsibility to make Dehradun cleaner and more eco-friendly city for everyone. We encourage everyone to join us in keeping our streets, parks, and public areas clean and litter-free. Join us in this noble cause and help us to maintain the beauty and cleanliness of Dehradun.

नगर निगम, देहरादून शहर के फेसबुक पेज पर आपका स्वागत है!
हमारा पेज देहरादून को "स्वच्छ दून, सुंदर दून" बनाने के लिए हमारे द्वारा की गई पहल के बारे में सभी नागरिकों को सूचित करता है।

हमारा मिशन देहरादून को एक स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है,
"स्वच्छ दून, सुंदर दून" सिर्फ एक नारा ही नहीं बल्कि देहरादून के निवासियों के लिए स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने की जिम्मेदारी भी है।

हम सभी को उनके आस पास के सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक क्षेत्रों को साफ और कूड़े से मुक्त रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

आइए मिलकर "स्वच्छ दून, सुंदर दून" को सफल बनाने के लिए इस मुहीम में हमारे साथ जुड़ें और देहरादून की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखने में अपना सहयोग दे।

निवर्तमान नगर आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल द्वारा नगर निगम, देहरादून का कार्यभार नवनियुक्त नगर आयुक्त श्री आलोक कुमार पाण्ड...
26/05/2026

निवर्तमान नगर आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल द्वारा नगर निगम, देहरादून का कार्यभार नवनियुक्त नगर आयुक्त श्री आलोक कुमार पाण्डेय को विधिवत रूप से हस्तांतरित किया गया।

इस अवसर पर मा० महापौर द्वारा निवर्तमान नगर आयुक्त के कार्यकाल के दौरान किए गए प्रशासनिक कार्यों, जनहित से जुड़े प्रयासों एवं नगर विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। साथ ही उनके कार्यकाल में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा भी की गई। इसके साथ ही नवनियुक्त नगर आयुक्त श्री आलोक पाण्डेय का स्वागत किया।

निवर्तमान नगर आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल द्वारा अपेक्षा व्यक्त की गई कि नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भविष्य में भी टीम भावना के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नगरहित एवं जनहित के कार्यों का प्रभावी रूप से संपादन करते रहेंगे।

नवनियुक्त नगर आयुक्त श्री आलोक कुमार पाण्डेय ने नगर निगम की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही। साथ ही शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं के प्रभावी संचालन को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का निरीक्षण कर शहर में संचालित तकनीक आधारित व्य...
23/05/2026

नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का निरीक्षण कर शहर में संचालित तकनीक आधारित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान GPS आधारित वेकल मॉनिटरिंग सिस्टम, स्वच्छता कार्यों की रियल टाइम ट्रैकिंग,CCTV सर्विलांस एवं शिकायतों के निस्तारण का अवलोकन किया गया।
नगर आयुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं पीएमसी को निर्देशित किया कि सभी तकनीकी व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हुए फील्ड स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

नगर आयुक्त द्वारा मयूर विहार स्थित नगर निगम वर्कशॉप का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप परिसर में रखे...
22/05/2026

नगर आयुक्त द्वारा मयूर विहार स्थित नगर निगम वर्कशॉप का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप परिसर में रखे स्क्रैप सामग्री, अनुपयोगी उपकरणों एवं पुराने वाहनों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्क्रैप निष्पादन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वर्कशॉप में संचालित व्यवस्थाओं, मशीनों, उपकरणों, स्वच्छता व्यवस्था एवं कार्य गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए परिसर को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अनुपयोगी सामग्री का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे कार्यशाला में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग हो सके तथा नगर निगम की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बन सके।

नगर आयुक्त /प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा “जनगणना-2027“ के अंतर्गत देहरादून शहरी क्षेत्र में संचालित भवन गणना कार्यो की प...
21/05/2026

नगर आयुक्त /प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा “जनगणना-2027“ के अंतर्गत देहरादून शहरी क्षेत्र में संचालित भवन गणना कार्यो की प्रगति की समीक्षा हेतु चार्ज अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के दौरान अब तक सम्पन्न कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें अवगत कराया गया कि देहरादून शहरी क्षेत्र में 90 प्रतिशत भवन गणना का कार्य पूर्ण किया जा चुका हैं।
नगर आयुक्त /प्रमुख जनगणना ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना से संबंधित समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा कार्यों में शत-प्रतिशत सटीकता, पारदर्शिता एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए, साथ ही डेटा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश गयें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, प्रत्येक प्रविष्टि का सत्यापन सावधानीपूर्वक किया जाए, ताकि जनगणना सम्बन्धित सूचनाएं त्रुटिरहित हो सकें।

मा0 पार्षदगणो ने नगर आयुक्त से भेंट कर अपने-अपने वार्डों के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। नगर आयुक्त द्वारा मा0 पार्ष...
21/05/2026

मा0 पार्षदगणो ने नगर आयुक्त से भेंट कर अपने-अपने वार्डों के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। नगर आयुक्त द्वारा मा0 पार्षदगणों द्वारा रखे गये विषयों को गम्भीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें।

हरभजवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्क के संबंध में क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा नगर आयुक्त से मु...
19/05/2026

हरभजवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्क के संबंध में क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा नगर आयुक्त से मुलाकात की गई। क्षेत्रवासियों द्वारा पार्क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं सौन्दर्यीकरण के संबंध में आपत्तियाँ एवं सुझाव दिये गयें।

नगर आयुक्त द्वारा स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ सौन्दर्यीकरण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

भारत सरकार द्वारा देश के 12 चयनित शहरों में “National Institute of Urban Affairs (NIUA)” के सहयोग से Heat-Resilient Mode...
14/05/2026

भारत सरकार द्वारा देश के 12 चयनित शहरों में “National Institute of Urban Affairs (NIUA)” के सहयोग से Heat-Resilient Model विकसित किये जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत नगर निगम, देहरादून का चयन किया गया है। इस पहल के तहत MoU की प्रक्रिया अग्रसर हैं।

इस कार्ययोजना का उद्देश्य बढ़ते तापमान एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करते हुए शहर को अधिक सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। योजना के अंतर्गत शहर में व्यापक स्तर पर हरित क्षेत्रों का विकास, जल संरक्षण को बढ़ावा, सार्वजनिक स्थलों पर छायादार एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अनुकूल व्यवस्थाओं का विस्तार तथा नागरिकों के लिये बेहतर शहरी वातावरण तैयार किया जायेगा।

नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रमुख स्थलों, पार्कों, सड़क किनारे क्षेत्रों एवं सार्वजनिक परिसरों में Heat-Resilient Infrastructure विकसित किये जाने पर विशेष कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही हरित पट्टियों के विस्तार एवं तापमान नियंत्रण हेतु पौधारोपण अभियान को भी प्राथमिकता दी जायेगी।
योजना के अंतर्गत ऐसे सार्वजनिक स्थलों का विकास किया जायेगा, जहाँ नागरिकों को अत्यधिक गर्मी के दौरान राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण एवं सतत शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं नवाचार आधारित व्यवस्थाओं को भी शामिल किया जायेगा।

नगर आयुक्त द्वारा इस पहल को शहर के भविष्य के लिये एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। यह कार्ययोजना न केवल देहरादून को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति अधिक सक्षम बनाएगी, बल्कि शहर को एक स्वच्छ, हरित, सुरक्षित एवं सतत विकास वाले मॉडल शहर के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

नगर आयुक्त द्वारा केदारपुर स्थित ए0बी0सी0 (Animal Birth Control) सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  स...
13/05/2026

नगर आयुक्त द्वारा केदारपुर स्थित ए0बी0सी0 (Animal Birth Control) सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में संचालित व्यवस्थाओं, हॉस्पिटल एवं अन्य संचालित गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया गया।
सेंटर में पशुओं के उपचार, देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं संबंधित व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा ए0बी0सी0 सेंटर परिसर में निर्माणाधीन डाॅग कैनल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती एवं पशुओं के अनुकूल सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाये, ताकि पशुओं के सुरक्षित आवास एवं देखभाल हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को सेंटर में स्वच्छता, पशु चिकित्सा सेवाओं एवं आवश्यक संसाधनों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

नगर आयुक्त द्वारा मोथुरावाला में 6000 वर्गमीटर में विकसित किये जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौर...
12/05/2026

नगर आयुक्त द्वारा मोथुरावाला में 6000 वर्गमीटर में विकसित किये जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्क में चल रहे निर्माण एवं सौन्दर्यकरण कार्यो की गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती एवं नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया गया। नगर आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क के शेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए

Address

Nagar Nigam
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Municipal Corporation Dehradun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Municipal Corporation Dehradun:

Share