21/06/2026
पिता केवल जन्म देने वाले नहीं होते, वे जीवन की दिशा दिखाने वाले प्रथम गुरु भी होते हैं।
मेरे लिए मेरे पिताजी केवल मेरे पिता नहीं, बल्कि मेरे गुरु, मेरे मार्गदर्शक, मेरे प्रेरणास्रोत और मेरे सबसे बड़े संरक्षक हैं। उनके जीवन के संस्कार, संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पण ने मुझे हर कदम पर प्रेरित किया है।
जब भी जीवन में किसी निर्णय के मोड़ पर खड़ी होती हूँ, उनके अनुभव, उनके शब्द और उनके आदर्श मुझे सही राह दिखाते हैं। उन्होंने मुझे सिखाया कि सफलता केवल उपलब्धियों से नहीं, बल्कि अपने मूल्यों और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने से प्राप्त होती है।
आज फादर्स डे के अवसर पर मैं अपने पूज्य पिताजी Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank जी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ। आपका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें।
हैप्पी फादर्स डे!