Deepak Kargeti

Deepak Kargeti My work is my life...and.social work is my work...

भारतीय संस्कृति, भारतीय सभ्यता के मर्म को अपनी रचनाओं के माध्यम से आपके मध्य पहुंचाने का प्रयास होगा।
प्रत्येक राज्य के दिल तक पहुंचना मेरा पहला कर्तव्य होगा।

“जहाँ श्रीकृष्ण हैं, वहाँ प्रेम है,जहाँ प्रेम है, वहाँ शांति है,और जहाँ शांति है, वहाँ जीवन में सच्चा आनंद है।”🌸 जय श्री...
04/09/2026

“जहाँ श्रीकृष्ण हैं, वहाँ प्रेम है,
जहाँ प्रेम है, वहाँ शांति है,
और जहाँ शांति है, वहाँ जीवन में सच्चा आनंद है।”

🌸 जय श्रीकृष्ण! 🌸
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

03/09/2026

#राखी के नाम पर #गंदी राजनीति और अपने कर्मों को भूले भाजपा रानीखेत विधायक

दिनांक 02 सितंबर 2026 को पूर्व विधायक रानीखेत करन माहरा जी के नेतृत्व में  #ककलासो में जनसंपर्क यात्रा प्रारंभ हुई।जनसंप...
03/09/2026

दिनांक 02 सितंबर 2026 को पूर्व विधायक रानीखेत करन माहरा जी के नेतृत्व में #ककलासो में जनसंपर्क यात्रा प्रारंभ हुई।

जनसंपर्क के दौरान माहरा जी को जहां भतरोजखान में अपार स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ,वहीं श्री हीरानंद महाराज जी मंदिर में हो रही भागवत कथा के कलश यात्रा में भी उपस्थित रहने का सौभाग्य बाबा जी प्रदान किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा दनपो, नूना, निगराली, तोलकांडे, टाना चत्युडा ग्राम सभाओं में पहुंची।

आज  #जिलाधिकारी_महोदय_अल्मोड़ा और मुख्य विकास अधिकारी महोदय अल्मोड़ा से  #ब्लॉक_भिकियासैंण के 17(सत्रह) छेत्र पंचायत सदस...
01/09/2026

आज #जिलाधिकारी_महोदय_अल्मोड़ा और मुख्य विकास अधिकारी महोदय अल्मोड़ा से #ब्लॉक_भिकियासैंण के 17(सत्रह) छेत्र पंचायत सदस्यों ने संयुक्त रूप से मुलाकात कर अवगत कराया कि #वर्तमान में #कार्यकारी ब्लॉक प्रमुख/ज्येष्ठ उप प्रमुख पूर्ण रूप से अल्पमत में हैं और लगातार वित्तीय अनियमितताएं भी करते जा रहे हैं।
और मा न्यायालय ने भी स्पष्ट किया है मानसून सीजन के बाद ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव करवाया जाएगा।

जिसके तहत समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के तहत आपसे निम्न निवेदन करके आए कि

1- ज्येष्ठ उप प्रमुख/कार्यवाहक प्रमुख दो तिहाई से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों का विश्वास खो चुके हैं (अल्पमत में हैं) अतः प्रमुख पद पर उपचुनाव हो जाने तक विकासखण्ड भिकियासैंण के क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित न की जाए, ताकि कार्यवाहक प्रमुख आगामी उपचुनाव को अपनी गलत कार्यशैली से प्रभावित न कर सके।

2- प्रभारी ब्लॉक प्रमुख द्वारा की जा रही वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को रोकने हेतु तत्काल ठोस कदम उठाते हुए पंचायत राज एक्ट के तहत वित्तीय तथा प्रशासनिक शक्ति उनसे वापस ली जाए

और यह भी कि दो तिहाई से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त पत्र के उपरांत भी यदि जिला प्रशासन और उत्तराखंड पंचायत राज विभाग ठोस कार्यवाही अमल में नहीं लाता है तो हम सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मा उच्च न्यायालय में उक्त प्रकरण पर कठोर कार्यवाही की मांग करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पंचायत राज विभाग की होगी।

ज्ञापन देने वालों में
भगवती रिखाड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रिखाड़, जगत सिंह घुघत्याल क्षेत्र पंचायत सदस्य बाजन, दीपा बिष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य बोली, नरेन्द्र नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य बासोट, कमला देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य सौरे, भूपाल सिंह मेहता क्षेत्र पंचायत सदस्य पाली चौड़ा, रेखा क्षेत्र पंचायत सदस्य नौबाड़ा, कविता क्षेत्र पंचायत सदस्य बुढ़ली, पूजा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य कमराड़, पूजा असवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य गुजरगढ़ी, कविता उप्रेती क्षेत्र पंचायत सदस्य भंटी, त्रिभुवन नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य डढ़ुली, दीपा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य हऊली, पूरन सिंह मावड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य को, चंद्रशेखर क्षेत्र पंचायत सदस्य सिनौड़ा, उमराव सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य जालली, दीपक करगेती क्षेत्र पंचायत सदस्य गैरगांव थे।


Uttarakhand DIPR
Almora - अल्मोड़ा
Pushkar Singh Dhami
Anshul Singh
Election Commission of India

31/08/2026

आज भिकियासैंण तहसील में भाजपा के तथाकथित व्यक्ति ंदन_तिवाड़ी द्वारा कमल गिरी गोस्वामी, पार्वती देवी पत्नी स्व कुंदन सिंह बिष्ट, मुकेश बिष्ट पुत्र स्व कुंदन सिंह बिष्ट, मुकेश बिष्ट पुत्र स्व कुंदन सिंह बिष्ट जैसे अनेकों #निर्दोष #वोटरों के नाम SIR में फर्जी आपत्तियां दर्ज करवाई।

कमल गिरी गोस्वामी जहां एक #दिव्यांग है वहीं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी है।

आज के नाम पर ऐसे लोगों को दर दर के धक्के खाने पड़े लेकिन #आपत्तिकर्ता भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण वो न ही निर्वाचन आयोग के कठघरे में है।
और न प्रशासन उनका कुछ कर पा रहा है।

Election Commission of India
Uttarakhand DIPR
Anshul Singh IAS
रानीखेत न्यूज़
Almora - अल्मोड़ा

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस, पूर्व विधायक रानीखेत आदरणीय करन मेहरा जी के निवास पर रक्षाबंधन त्यौहार अपने क्ष...
28/08/2026

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस, पूर्व विधायक रानीखेत
आदरणीय करन मेहरा जी के निवास पर रक्षाबंधन त्यौहार अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मनाया

पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वर्तमान कांग्रेस प्रदेश सचिव भगवती रेखाड़ी दीदी द्वारा इस त्यौहार में सभी को अपना आशीर्वाद देकर चार चांद लगा दिए।

Uttarakhand DIPR
रानीखेत न्यूज़

28/08/2026
आज विकासखंड भिकियासैंण के अंतर्गत स्थित छेत्र पंचायत सीट  #नागार्जुन (जालली) की क्षेत्र पंचायत सदस्य बहन कविता उप्रेती ज...
26/08/2026

आज विकासखंड भिकियासैंण के अंतर्गत स्थित छेत्र पंचायत सीट #नागार्जुन (जालली) की क्षेत्र पंचायत सदस्य बहन कविता उप्रेती जी के आमंत्रण पर #नागार्जुन_विष्णु_मंदिर में हो रही देवी भागवत में पहुंचकर भगवान और ग्राम वासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

साथ ही नागार्जुन के सभी साथियों ने आश्वस्त किया कि यदि अब कोई भी हमारे गांव में धमकाने या डराने घुसा तो उसे यहां से जाने नहीं दिया जाएगा।

गांव की एकता ,अखंडता देख मन को प्रसन्नता मिली।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपना बंधुआ मजदूर न समझें, न ही धमकाने के लिए दलालों को भेजें।

परिणाम भुगतने भारी पड़ जायेंगे।

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand Police
Pushkar Singh Dhami

भिकियासैंण की महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घर में आज कुछ शराब माफिया और गुंडे पहुंचे थे।जिन्होंने उनके पति को मारने क...
25/08/2026

भिकियासैंण की महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घर में आज कुछ शराब माफिया और गुंडे पहुंचे थे।

जिन्होंने उनके पति को मारने की धमकी तक दे डाली यही नहीं अपने फोन से विधायक की वार्ता करवाकर धमकाया।

ध्यान रहे सबकुछ मा उच्च न्यायालय में रखूंगा, इन सभी की काल डिटेल भी मा न्यायालय से निकलवाकर इनकी प्राथमिकी दर्ज करवाऊंगा।

मुख्यमंत्री जी अपने विधायक को समझा लीजिए, ये गुंडाराज बरदास्त नहीं किया जाएगा

क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिवारों को कुछ भी हुआ तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे

Uttarakhand Police
Pushkar Singh Dhami
रानीखेत न्यूज़
Uttarakhand DIPR

Address

Vill-noona, Post-bhatrojkhan, Dist-Almora.
Dehra Dun
263646

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deepak Kargeti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Deepak Kargeti:

Shortcuts

Share

Category