BHIM ARMY dehradun

BHIM ARMY dehradun भीम आर्मी भारत एकता मिशन देहरादून social service, politics

साथियों, जय भीम – जय संविधान!हम सब बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के मिशन के सिपाही हैं जो अन्याय, भेदभाव और अत्याचार क...
25/10/2025

साथियों, जय भीम – जय संविधान!

हम सब बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के मिशन के सिपाही हैं
जो अन्याय, भेदभाव और अत्याचार के ख़िलाफ़ संविधान और मानवता की मशाल लेकर खड़े हैं।

हमारा संगठन भीम आर्मी – आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)
हमेशा से समाज के अंतिम व्यक्ति के हक, सम्मान और अधिकार की आवाज़ रहा है।हमारे प्रेरणास्रोत, आदरणीय चंद्रशेखर आज़ाद जी,
दलित–बहुजन समाज की ताकत और स्वाभिमान का प्रतीक हैं।

साथियों, सावधान रहें!
कुछ असामाजिक तत्व और विरोधी शक्तियाँ हमारी एकता, हमारे संगठन और हमारे नेता से डर गई हैं।
वे अफवाहें, झूठी रिकॉर्डिंग्स, और भ्रामक सूचनाएँ फैलाकर हमारे बीच भ्रम पैदा कर हमारे बहुजन आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।

> लेकिन याद रखिए –
> मिशन का सिपाही कभी अफवाहों में नहीं फँसता, वह सच्चाई पर अडिग रहता है।

मेरी आप सभी साथियों से अपील

* किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या वायरल वीडियो पर भरोसा न करें।
* जो भी अफवाह या झूठ सामने आए, उसे अनदेखा करें और संगठन के कार्य पर ध्यान दें।
* शांति, अनुशासन और विवेक बनाए रखें, यही हमारी असली ताकत है।
* हमारे नेता और संगठन की गरिमा की रक्षा हम सबका कर्तव्य है।

हमारा मिशन बहुजन महापुरुषों की विचारधारा है, हमारी राह संविधान की है।हम लड़ाई विचारों से लड़ते हैं, न कि भ्रमों से।

जो ताकतें हमें तोड़ना चाहती हैं, उन्हें हमारे एकजुटता और सत्य की शक्ति से हमें जवाब देना होगा।

“मेरा नेता – मेरा स्वाभिमान”
“मेरा संगठन – मेरी पहचान”

विनय रत्न सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भीम आर्मी भारत एकता मिशन

13/10/2025

आज देहरादून में सर्व समाज के सामाजिक अनेक संगठनों ने, अधिवक्ताओं, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से भारत में चल रही धार्मिक कट्टरता, सांप्रदायिकता और जाति आधारित उत्पीड़न शोषण और संविधान तथा लोकतंत्र के हनन के खिलाफ प्रदर्शन किया । एवं पुतले दहन किए गए।

CJI के अपमान, एडीजी पुरन कुमार के आत्म हत्या, और अन्य कई घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। उससे जाहिर होता है कि देश में संविधान और लोकतंत्र धर्म और आस्था की भेट चढ़ गया है। मनुवादी तंत्र समाज और देश में हावी हो रहा है।

इस संबंध में सरकार की चुप्पी और दमनकारी नीतियों के विरोध में , भारत के राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। उपरोक्त घटनाओं में लिप्त अपराधियों को कड़ी कार्यवाही कर सजा देनें की मांग की गई । साथ ही देश में अनु जाति आदिवासी, पिछड़े अल्पसंख्यको के ऊपर हो रहे अत्याचार और शोषण को रोकने की भी अपील की।

11/10/2025
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पुरन कुमार जी का निधन केवल व्यक्तिगत त्रासदी नहीं — यह एक गंभीर संस्थानिक हत्या का...
11/10/2025

हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पुरन कुमार जी का निधन केवल व्यक्तिगत त्रासदी नहीं — यह एक गंभीर संस्थानिक हत्या का मामला है।

आज मैंने चंडीगढ़ में अपने इस परिवार से मुलाकात की और मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ — परिवार और उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार यह कोई आकस्मिक घटना नहीं है, बल्कि एक षड़यंत्र द्वारा कानून को ताक पर रखकर की गई कार्रवाई का नतीजा है। उनके साथ जो बर्ताव हुआ —किसी भी नियम या कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, झूठे गवाह तैयार किए गए, ताकि एक ईमानदार अधिकारी को भ्रष्टाचार में लिप्त साबित किया जा सके, और अंततः उन्हें बदनाम कर देने की इस कोशिश ने उन्हें अपने सम्मान की रक्षा के लिये बलिदान देने को मजबूर किया — जैसा कि उनके सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से दर्ज है।

जिस अधिकारी ने प्रशासनिक पारदर्शिता और प्रतिनिधित्व के सवालों को गंभीरता से उठाया, उसे उचित जाँच-पड़ताल के बिना आरोपित किया जाना अत्यंत चिंताजनक है।

सबसे गंभीर और पीड़ादायक यह है कि उनके निधन के बाद शव को ज़बरदस्ती पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, जबकि उनकी पत्नी अमनीत, जो हरियाणा कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, की सहमति के बिना यह कार्रवाई की गई।यह अमानवीय और असंवेदनशील व्यवहार है जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

यह घटना सिर्फ़ एक व्यक्ति के सम्मान की नहीं, बल्कि उस तंत्र की साख की परीक्षा है जो सत्य, न्याय और समानता की रक्षा करने के लिए बना है।

मैं से त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी न्यायिक जाँच की माँग करता हूँ।

यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि सिस्टम में सत्य बोलने वाले हर अधिकारी के सम्मान और सुरक्षा का सवाल है।

आज नगीना लोकसभा की नहटौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ऊमरी में स्थित आदर्श इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण ...
10/10/2025

आज नगीना लोकसभा की नहटौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ऊमरी में स्थित आदर्श इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया, छोटे बच्चों से संवाद किया और विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया गया, जिसे लेकर प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिए गए।

शिक्षा ही समाज का भविष्य है — इसे सुदृढ़ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

08/08/2024
29/02/2024

दल बल के साथ रामपुर, थाना मिलक एक गाँव पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे चंद्रशेखर आज़ाद देखें

28/02/2024

Address

Dehradun
Dehra Dun
248197

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHIM ARMY dehradun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category