Uttarakhand DIPR

Uttarakhand DIPR Official page of Department of Information and Public Relations Uttarakhand Government

02/06/2026

"मुझे गर्व है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 33 हजार युवाओं का पूरी पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर सरकारी सेवाओं में चयन किया गया है।": मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की श्...
02/06/2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

"नीति घाटी के रिमखिम और बाड़ाहोती में बनाएंगे सीमा दर्शन केंद्र।" : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
02/06/2026

"नीति घाटी के रिमखिम और बाड़ाहोती में बनाएंगे सीमा दर्शन केंद्र।" : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।
02/06/2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।

02/06/2026

"पहले प्रतिभा से अधिक पैरवी और परिश्रम से अधिक सिफारिशों की चर्चा ज्यादा होती थी। लेकिन आज प्रतिभा, क्षमता से और योग्यता से चयन होता है": मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

भारत के प्रसिद्ध अध्यात्मशास्त्री, महान दार्शनिक एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा जी की पुण्य...
02/06/2026

भारत के प्रसिद्ध अध्यात्मशास्त्री, महान दार्शनिक एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

01/06/2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत बाढ़ सुरक्षा कार्यो, विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए ₹ 191 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रभावित क्षेत्र में साँग नदी के चैनलाईलेशन हेतु ₹ 3.62 करोड़, विकासनगर कॉलोनी में नलकूप निर्माण हेतु ₹ 63.62 लाख स्वीकृत किए जाने की स्वीकृति दी है। जनपद हरिद्वार में पुराना दिल्ली नीतिपास राज्य मार्ग एवं हरिद्वार, शहर लोक निर्माण विभाग के अधीन अन्य आन्तरिक मार्गाे के निर्माण हेतु ₹ 21.64 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत बाह्रय न्यायालय नरेन्द्रनगर में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए टाईप-2 के 09 आवासों एवं टाईप-3 के 02 आवासों के प्रथम चरण के कार्यों हेतु लागत ₹ 5.42 लाख, राजकीय विशेष गृह, हरिद्वार परिसर में राजकीय सुरक्षा के स्थान भवन के निर्माण कार्य हेतु ₹ 5.55 करोड़, पर्यटन विभाग के अन्तर्गत, जनपद नैनीताल के विकासखण्ड रामगढ़ में मोहन बाजार मुक्तेश्वर में कार पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 9.89 करोड़, कारागार विभाग के अर्न्तगत, सम्पूर्णानन्द शिविर, सितारगंज को पुरानी गौशाला के टिन शैड के निर्माण हेतु धनराशि ₹ 32.74 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के अन्तर्गत निर्माणाधीन पर्वतीय विकास भवन के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने हेतु ₹ 80 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। जनपद बागेश्वर में काण्डा क्षेत्र के अन्तर्गत मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 5.41 करोड़ की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन को आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत संचालित कार्यों हेतु ₹ 70 करोड़ अवमुक्त किए जाने के साथ ही आस्था पथ परियोजना, ऋषिकेश के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 35.78 करोड़ की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के तहत निर्माणाधीन योजनाओं हेतु चालू वित्तीय वर्ष में अंशपूंजी के रूप में कुल धनराशि ₹ 25 करोड़ एवं भवनों के ऊपर से गुजरने वाली विभिन्न, विभव (वोल्टेज) की विद्युत लाईनों को शिफ्ट किए जाने हेतु ₹ 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में श्री प्रेमनगर आश्रम गंगा घाट का सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु ₹ 1.50 करोड़ तथा वीरभद्र बैराज ऋषिकेश से चंडी घाट हरिद्वार तक सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹ 4.68 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री द्वारा विकासखण्ड कनालीछीना के ग्राम पंचायत सुरूण में कालसीन देवता मन्दिर में धर्मशाला निर्माण एवं मार्ग का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 27 लाख तथा विकासखण्ड जौनपुर के तहसील नैनबाग के अन्तर्गत ग्राम विरोड़ में स्थित नाग देवता के प्राचीन मन्दिर के नवनिर्माण एवं सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 49.86 लाख की धनराशि की स्वीकृति दी है।

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार 'उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024PCS परीक्षा  का परि...
01/06/2026

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार 'उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024
PCS परीक्षा का परिणाम घोषित



आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप ने आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं और आगामी मानसून सीजन क...
01/06/2026

आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप ने आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं और आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने हेतु की गई तैयारियों की व्यापक समीक्षा की ।

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से यात्रा के दौरान सामने आ रही समस्याओं, चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु सुझाव भी आयुक्त द्वारा प्राप्त किए गए।

बैठक में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री विशाल मिश्रा ने आयुक्त गढ़वाल को अवगत कराया कि यात्रा प्रारंभ होने के बाद अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के सुगम दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अवधि के दौरान एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा कंट्रोल रूम के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है तथा स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, परिवहन, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा हेतु गैस सिलेंडर एवं ईंधन की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं तथा म्यूल टास्क फोर्स निरंतर कार्यरत है। 8 हजार से अधिक घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण एवं बीमा किया जा चुका है। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जा रही है तथा अतिक्रमण वाले डेरे हटाए गए हैं। पशु चिकित्सालयों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं रेंडम चेकिंग भी कराई जा रही है।

बैठक में यात्रा मार्ग पर स्थापित शौचालयों, पेयजल, विद्युत, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, शटल सेवा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने विशेष रूप से शौचालयों की स्वच्छता, पर्याप्त सफाई कार्मिकों की तैनाती, सफाई सामग्री एवं पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से नियमित एवं रेंडम निरीक्षण कराने को कहा।

आयुक्त ने यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा उरेडा से सोलर लाइट एवं वैकल्पिक ऊर्जा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदाय की भागीदारी से यात्रा प्रबंधन और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक राशन सामग्री, ड्राई राशन एवं पकाए जाने वाले राशन के पैकेट अलग-अलग श्रेणियों में तैयार रखे जाएं। इसके साथ ही उन्होंने मद्महेश्वर क्षेत्र सहित अन्य दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा न्यूनीकरण कार्यों पर भी विशेष चर्चा की।

बैठक में यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा शॉर्टकट रास्तों का उपयोग किए जाने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे स्थानों पर स्पष्ट साइनेज, चेतावनी बोर्ड एवं आवश्यक बैरिकेडिंग लगाए जाने के निर्देश दिए गए । इसके साथ ही केदारनाथ के वैकल्पिक ट्रैक रूट पर किए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष की यात्रा में उसके उपयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक श्री विकास पुंडीर द्वारा यात्रा रूट प्लान, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। आयुक्त ने सोनप्रयाग सहित प्रमुख यात्रा प्रारंभिक बिंदुओं पर भीड़ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा कंट्रोल रूम तथा प्रमुख स्थलों से नियमित अनाउंसमेंट की व्यवस्था की जाए ताकि यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके।

बैठक में यात्रा से संबंधित भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों की रोकथाम पर भी विशेष चर्चा की गई। आयुक्त गढ़वाल ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित भ्रामक खबरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा संबंधित विभाग तत्काल तथ्यात्मक जानकारी जारी कर उनका प्रभावी खंडन करें। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से रोके जाने पर विभिन्न होल्डिंग स्थानों में यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। साथ ही ऑयल टैंकर एवं भारी मालवाहक वाहनों के रात्रिकालीन संचालन संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा इसकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

आयुक्त गढ़वाल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, सहयोग एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं संचालित करने के निर्देश दिए।

Address

Dehra Dun

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

01352662971

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand DIPR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Uttarakhand DIPR:

Share