Dehradun Traffic Police

Directions Website Contact the organization

Dehradun Traffic Police At present, Headed by, S.P Traffic with Circle OfficerTraffic-01, Traffic Inspector-04, TSI-05, Add TSI -15, 103 Male and Female Constable

🚨 सड़क हादसे में घायल महिला के लिए सीपीयू हॉक-1 के जवान बने मददगार—समय रहते नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान, मानवता और ...
09/09/2026

🚨 सड़क हादसे में घायल महिला के लिए सीपीयू हॉक-1 के जवान बने मददगार—समय रहते नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान, मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। 🙏👮‍♂️

#सेवा_सुरक्षा_समर्पण #मानवता_की_मिसाल

🚨 यातायात पुलिस की तत्परता एवं सतर्कता से चोरी की बाइक बरामद 🏍️👮‍♂️  🚔यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में यातायात प...
09/09/2026

🚨 यातायात पुलिस की तत्परता एवं सतर्कता से चोरी की बाइक बरामद 🏍️

👮‍♂️ 🚔यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में यातायात पुलिस देहरादून में नियुक्त यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा लगातार सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी की जा रही है।

👮‍♂️ इसी क्रम में िरी०_कुलदीप_कोहली एवं #कांस्टेबल_विवेक द्वारा चेकिंग के दौरान एक #संदिग्ध_बाइक को पकड़ा गया। वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उक्त बाइक के #चोरी की होने की जानकारी सामने आई।

🏍️ उक्त यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए वाहन स्वामी से संपर्क किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही के उपरांत वाहन को उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किए जाने हेतु चौकी करनपुर, थाना डालनवाला में दाखिल किया गया।

👮‍♂️ 🚔

#जनसेवा #सतर्क_पुलिस #उत्तराखण्ड_पुलिस #देहरादून

08/09/2026

🪖सिर्फ हेलमेट पहनना नहीं, Strap lock करना भी जरूरी है,

🪖 बिना Strap का हेलमेट चालान से बचा सकता है, हादसे से नहीं। दुर्घटना के समय अगर हेलमेट सिर से निकल गया, तो सुरक्षा अधूरी रह जाएगी।

🏍️Ride से पहले Strap हमेशा Tight Lock करें!

देहरादून पुलिस - नियम मानेंगे, सुरक्षित रहेंगे!

🚦"Always Follow Traffic Rules"

ुरक्षा

 #दिनांक 07.09.2026 को कांग्रेस तथा भाजपा रैली के दृष्टिगत आमजन हेतु यातायात एडवाइजरी
07/09/2026

#दिनांक 07.09.2026 को कांग्रेस तथा भाजपा रैली के दृष्टिगत आमजन हेतु यातायात एडवाइजरी

04/09/2026

यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी

---- #आवश्यक_सूचना--- #दिनांक 02.09.2026 को सेलाकुई एवं सहसपुर के मध्य स्थित पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण उक्त पुल से...
03/09/2026

---- #आवश्यक_सूचना---

#दिनांक 02.09.2026 को सेलाकुई एवं सहसपुर के मध्य स्थित पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण उक्त पुल से यातायात का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा।

#अतः_यातायात_को_सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु निम्न #डायवर्जन_व्यवस्था के अनुसार वाहन संचालित करें ।






#सड़क_सुरक्षा
#यातायात_व्यवस्था
#सेलाकुई
#सहसपुर
#विकासनगर
#पांवटा_साहिब
#हरबर्टपुर
#धर्मावाला
#सिंघनीवाला


 #यातायात_पुलिस_देहरादून में नियुक्त  #कार्मिकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा मैन ऑफ द मंथ में चयनित कर...
29/08/2026

#यातायात_पुलिस_देहरादून में नियुक्त #कार्मिकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा मैन ऑफ द मंथ में चयनित कर सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित..
१. अपर उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह
२. महिला कांस्टेबल आरती
३. HG शैलेंद्र पाल

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस देहरादून द्वारा की गई आ...
26/08/2026

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस देहरादून द्वारा की गई आज की कार्रवाई का विवरण ...

24/08/2026

#ट्रैफिक_प्लॉन

➡️दिनांक को 26/08/2026 को बारावफात शोभायात्रा के दृष्टिगत #यातायात_प्लान

👉समय प्रातः 08.00 बजे से समाप्ति तक

■ उक्त शोभायात्रा के साथ –साथ यातायात भी चलेगा। शोभा यात्रा सडक के बांयी ओर चलेगी साथ ही दाहिने तरफ से यातायात भी चलता रहेगा। आवश्यकता पडने पर आंशिक रूप से पटेलनगर मण्डी, लालपुल, बल्लीवाला चौक तथा सहारनपुर चौक से यातायात को डायवर्ट किया जायेगा।

■ शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक पहुँचने पर प्रिन्स चौक से द्रोण कट जाने वाला यातायात को आंशिक रूप से चन्दननगर कट होते हुये दून चौक की ओर भेजा जायेगा।

■ शोभा यात्रा के द्रोण कट से कचहरी रोड की ओर आने पर तहसील चौक से प्रिन्स चौक जाने वाले यातायात को रोक –रोक कर छोडा जायेगा तथा शोभायात्रा के द्रोण कट पास करने पर प्रिन्स चौक से आने वाले यातायात को तहसील चौक की ओर भेजा जायेगा।

■ शोभा यात्रा के दून चौक पहुँचने पर तहसील चौक से दून चौक जाने वाले यातायात को प्रिन्स चौक की ओर भेजा जायेगा एवं बुद्धा चौक से दून चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक से तहसील चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

■ शोभा यात्रा के बुद्धा चौक पास करने पर मनोज क्लिनिक की ओर कोई भी यातायात नही भेजा जायेगा।

■ शोभा यात्रा के दृष्टिगत बुद्धा चौक पास करने के पश्चात कॉन्वेट तिराहा से मनोज क्लिनिक की ओर कोई भी यातायात नही आयेगा साथ ही मनोज क्लिनिक से यातायात को क्रॉस रोड की ओर भेजा जायेगा।

■ शोभा यात्रा के दृष्टिगत क्रॉस रोड से आने वाले यातायात को मनोज क्लिनिक से मुख्य शाखा एस0बी0आई0 बैंक की ओर भेजा जायेगा।

■ शोभायात्रा के मजार पहुँचने पर यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।


 #टपकेश्वर_शोभायात्रा_के_दृष्टिगत_Traffic_Plan 👉दिनांक 26/08/2026 को शिवाजी धर्मशाला से श्री टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्...
24/08/2026

#टपकेश्वर_शोभायात्रा_के_दृष्टिगत_Traffic_Plan

👉दिनांक 26/08/2026 को शिवाजी धर्मशाला से श्री टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत देहरादून शहर का #यातायात_प्लान निम्नवत् रहेगा।

➡️ रुट – शिवाजी धर्मशाला – सहारनपुर चौक – झंडा बाजार – पल्टन बाजार – घंटाघर – बिन्दाल – कैण्ट क्षेत्र – डाकरा बाजार – गढ़ी कैण्ट चौक – टपकेश्वर मन्दिर

👉 #समय – 10.00 बजे से प्रारम्भ

1- शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल व मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं प्रिन्स चौक, रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा।

2- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पूर्व बल्लीवाला व लक्ष्मण चौक से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नही आयेगा, वाहनों को बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चौक से पार्क रोड़ की ओर भेजा जायेगा।

3- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करने तथा सहारनपुर चौक पर यातायात के सामान्य होने पर सभी डायवर्जन को सामान्य कर दिया जायेगा।

4- शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले यातायात को दिलाराम चौक की ओर से अपने गंतव्य स्थान की ओर भेजा जायेगा।

5- बल्लूपुर की ओर से आने वाले यातायात को बल्लूपुर से किशननगर चौक से बिन्दाल चौकी कट, बिन्दाल / कैण्ट क्षेत्र की ओर होते हुए दिलाराम चौक की ओर यातायात के दबाव के अनुसार डायवर्ट किया जायेगा।

6- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिन्दाल कट पास करने पर सभी डाईवर्जन सामान्य किये जायेगे।

7- शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर वाटिका तिराहा से आने वाला यातायात आकाशगंगा तिराहा होते हुए पोस्ट ऑफिस की ओर भेजा जायेगा व पोस्ट ऑफिस से वाटिका तिराहा जाने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा।

8- शोभायात्रा का पिछला हिस्सा डाकरा रोड़ पास करने पर यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।

🚧बैरियर/डायवर्ट प्वांइट🚧

1- पटेलनगर मण्डी
2- बल्लीवाला चौक
3- मातावाला बाग तिराहा
4- बल्लुपूर चौक
5- कौलागढ चौक
6- दर्शनलाल चौक
7- प्रिंस चौक
8- घंटाघर

#नोट-

1- आपातकालीन सेवा वाले वाहनो का जाने दिया जायेगा।

2- वाहन चालकों से अनुरोध की समय 14:00 बजे से 20:00 बजे तक घंटाघर, चकराता रोड़, बल्लूपुर से घंटाघर मार्ग का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे।

3- शोभायात्रा के दृष्टिगत सभी प्रकार के लोडिंग वाहनो का समय प्रातः 10.00 बजे से 20.00 बजे तक शहर क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

4- अतः देहरादून की सभ्रान्त नागरिको / जनता से अपील है कि उपरोक्त शोभायात्रा मार्गो का प्रयोग न करते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिये अन्य वैकल्पिक व डायवर्जन मार्गो का प्रयोग कर देहरादून पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे।


Address

Near Doon Hospital
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dehradun Traffic Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dehradun Traffic Police:

Shortcuts

Share