31/10/2025
लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल जी को श्रद्धांजलि ।
आज देहरादून में आयोजित पदयात्रा में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ सम्मिलित होकर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
सरदार पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और अटूट संकल्प से भारत की एकता और अखंडता को सशक्त बनाया। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर जनसमूह को स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी जी, रेखा आर्या जी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी, विधायक खजान दास जी, सविता हरबंस कपूर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।