उत्तराखंड राजनीति मंथन - एक नये विकल्प के लिए

  • Home
  • India
  • Dehra Dun
  • उत्तराखंड राजनीति मंथन - एक नये विकल्प के लिए

उत्तराखंड राजनीति मंथन - एक नये विकल्प के लिए दोस्तों यह पेज उत्तराखण्ड ओर उ.ख. के पहाड़ों के भविष्य को लेकर बनाया गया है, आपभी संगठन से जुड़िये।

29/12/2022

जो अपनी संस्कृति, अपने लोग, अपनी विरासत और जो अपने पहाड़ के लिए नहीं बोल पाया, जो अपनी मिट्टी के लिए दो शब्द नहीं बोल पाया वह कभी उत्तराखंडी नहीं हो सकता संक्षेप में उत्तराखंड का अर्थ ही अपनी जमीन और अपने लोग और अपने धर्म अपने संस्कृति को बचाना है।

नमन करता हु में अपनी लोक संस्कृति और पौराणिक धरोहर को। अगर इस विधा को बचा न पाए तो आने वाली पीड़ी कभी नहीं देख और सुन पायेगी ये सब।

मात्र भूमि का ऋण है हम पर और उसको चुकाना है तो वंहा की संस्कृति हमें जिन्दा रखनी होगी। जिस भी प्रदेश व देश ने अपनी संस्कृति से मुँह मोड़ा है उसका विनास ही हुआ इतिहास गवाह है इसका।

सरकार कुछ नही करेगी, जब तक आप अपने क्षेत्रिय मुद्दों से हटकर धर्म और राज्यवाद से हटकर राष्ट्रवाद पर वोट करते रहेगें। पहले अपने घर को दुरूस्त कीजिये, राष्ट्र को बचाने के लिये हमारे हर दूसरे तीसरे घर से एक व्यक्ति सेना मे है, हम यहां रहकर पहाड़ भी नही बचायेगें क्या?

पहले कांग्रेस हमे यूज किया और भाजपा को गुमान है कि हमारा विकल्प नही है।

वक्त कम हैं जितना दम हैं लगा दो,
कुछ उत्तराखंड को मैं जगाता हूँ,
कुछ उत्तराखंड को तुम
आवो मिलकर उत्तराखंड की पहचान बना दो।

उत्तराखंड मांगे भू कानून और मूल निवास।

जय उत्तराखंड।

15/12/2022

उत्तराखंड में एक ऐसे क्षेत्रीय दल की अवश्यकता है जो उत्तराखंड के मुद्दो को ईमानदारी के साथ उठा सके। दल में किसी की राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। हम सभी आम उत्तराखंडी लोग है जो उत्तराखंड के राजनेताओं द्वारा ठगे गए है। आप और हम जैसे लोगों की जिम्मेदारी बनती है सुधार लाने की, हमारे पास उत्तराखंड को ले कर अगले 20 सालों का रोडमैप है।

आइऐ और जुड़े उत्तराखंड को राजनीतिक तरीके से बचाने के लिए। अगर आपका कोई प्रश्न या कोई सुझाव है तो आप हमसे जुड़ सकते हैं।

जय उत्तराखंड!
जय बद्री विशाल!!

14/12/2022

हमें उत्तराखंड को महान बनाने के लिए एक साथ आने की जरूरत है, केवल स्थानीय लोग ही उत्तराखंड और इसकी पहाड़ियों को बचा सकते हैं।

05/12/2022

प्रिया साथियों, जैसा की आप जानते हैं की हम सब का उद्देश्य उत्तराखंड में बड़ा राजनीति बदलाव लाना है,

इसलिए आप सभी लोगों से आग्रह है की ज्यादा से ज्यादा स्वैचित लोगों को अपने इस संगठन में जोड़ें।

हमें खासतौर पर युवा, महिलाएं और भूतपूर्व सैनिकों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ना है,

युवा इसलिए क्योंकि युवा वर्ग ही आज सबसे ज्यादा उत्तराखंड का दर्द समझ सकता है, क्योंकि वो इन सारी समस्याओं से जूज रहा है।

महिलाएं इसलिए क्योंकि उत्तराखंड में खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाएं ही उत्तराखंड की समस्याओं से होनी वाली पीड़ा समझती हैं।

भूतपूर्व सैनिक इसलिए क्योंकि, आप सभी लोग जानते हैं कि उत्तराखंड देश सेवा में कितना बड़ा स्थान रखता है ओर हर गांव से एक सैनिक निकलता है, ओर हमारे वो सैनिक देश के हर कोने में रहे हैं, जो भलीभांति जानते हैं की उत्तराखंड में क्या कमी है और कैसे सारी समस्याओं को दूर करना है, ओर खासतौर वो जैसे देश सेवा में अपना सब कुछ देने को तैयार रहते है तो उत्तराखंड के लिए उनसे ज्यादा सायद कोई सोचे और अपना योगदान दे।

इसलिए आप साथियों से आग्रह है की ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़ें जो उत्तराखंड के लिए अपने तन, मन धन से काम करना चाहता है, ओर अभी उन्हें दूर रखें जो निजी स्वार्थ से जुड़ना चाहता है।

आपका आभार

04/12/2022

साथियों, अगर आप भी उत्तराखंड और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र के भविष्य को लेकर चिंतित हैं ओर चाहते हैं की एक बड़ा संगठन बनाया जाना चाहिए जो विपल्प के बनकर खड़ा हो और उत्तराखंड के स्थानिया लोगों के लिए ओर स्थानिया समस्याओं पर काम करे, तो आइए जुड़िए और साथ मिलकर इसे बनाए और काम शुरू करें|
कृपया फ़ॉलो करें ओर अपने टाइमलाइन और दोस्तों को भी शेअर करें, ओर साथ दें
जय उत्तराखंड


#उत्तराखण्ड

https://www.facebook.com/dsp4uk

दोस्तों यह पेज उत्तराखण्ड ओर उ.ख. के पहाड़ों के भविष्य को लेकर बनाया गया है, आपभी संगठन से जुड़िये।

04/12/2022

साथियों, अगर आप भी उत्तराखंड और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र के भविष्य को लेकर चिंतित हैं ओर चाहते हैं की एक बड़ा संगठन बनाया जाना चाहिए जो विपल्प के बनकर खड़ा हो और उत्तराखंड के स्थानिया लोगों के लिए ओर स्थानिया समस्याओं पर काम करे, तो आइए जुड़िए और साथ मिलकर इसे बनाए और काम शुरू करें

Address

पहाड़
Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when उत्तराखंड राजनीति मंथन - एक नये विकल्प के लिए posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share