25/03/2026
दिनांक 18 मार्च 2026 को डीबीएस (पीजी) कॉलेज, देहरादून की एनएसएस इकाई 19 एवं 20 द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद स्वयंसेविकाओं ने उत्तराखंड लोकगीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथियों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेविकाओं के कार्य की सराहना की।
अंत में स्वयंसेविकाओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए तथा कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
🇮🇳