13/09/2025
अपील
उत्तरकाशी में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए राहत हेतु सहयोग की अपील
प्रिय सहयोगीगण,
दिनांक 5 अगस्त 2025 को उत्तरकाशी जनपद के धाराली और हर्षिल क्षेत्र में आई अचानक बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस आपदा में अनेक परिवारों ने अपने घर, आजीविका, दुकानें, होटल, खेत और बागवानी संसाधन खो दिए हैं और सैकड़ों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
इस कठिन समय में हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में सहयोग करें।
हम आपके सहयोग से निम्नलिखित राहत कार्यों को आगे बढ़ाना चाहते हैं:
• सूखा राशन एवं नॉन फ़ूड सामग्री किट वितरण
• शिक्षा सामग्री (स्कूल बैग, स्टेशनरी आदि) बच्चों के लिए
• बागवानी उपकरण सुविधा
• अस्थायी आश्रय और स्वास्थ्य सहायता
• मनो-सामाजिक सहयोग और पुनर्वास गतिविधियाँ
आपका छोटा सा योगदान भी किसी परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है। आप आर्थिक सहयोग, सामग्री दान, या वालंटियर के रूप में जुड़ सकते हैं।
सहयोग करने के लिए संपर्क करें:
कंचन जोशी,
सचिव, सामाजिक विकास अनुसन्धान एवं परिवर्तनशील सोसायटी
मोबाइल नंबर- 8126022698
ईमेल - [email protected]
संस्था की मुख्य जानकारी
• Organisation’s Name- Samajik Vikas Anusandhan Evam Parivartansheel Society
• Registration Number - UK06008052020003831
• 80G Registration number- ABKAS1986K22LK01
• 12A Registration number- ABKAS1986K22LK02
• Bank Account Number – 39463506487
• Bank’s Name- State Bank of India, IIP, Dehradun, Uttarakhand, इंडिया
• IFSC- SBIN0002359