Indian National Congress, OBC Deptt UK

Indian National Congress, OBC Deptt UK Official Page of OBC Department
Uttarakhand Pradesh Congress Committee

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि माननीय उच्च न्याय...
22/02/2026

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड ने पिटकुल के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति अवैध मानते हुए उन्हें तुरंत पद से हटाने के निर्देश दिए परंतु धामी सरकार न्यायालय के आदेशों की घोर अब मानना कर रही है

आशीष सैनी ने आरोप लगाया कि राज्य के विद्युत निगम पिटकुल के प्रबंध निदेशक प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति को लेकर उठे विवाद ने अब व्यापक कानूनी महत्व ग्रहण कर लिया है, क्योंकि इस मामले में भर्ती नियमों के पालन और सार्वजनिक नियुक्तियों की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न उठाए जा रहे हैं। हाल ही में उच्च न्यायालय उत्तराखंड ने अपने आदेश दिनांक 18.2.2026 में राज्य निगम पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति निरस्त करते हुए स्पष्ट किया कि भर्ती नियमों में निर्धारित पात्रता - विशेषकर शैक्षिक योग्यता का कड़ाई से पालन आवश्यक है।

न्यायालय ने कहा कि जब नियम किसी विशेष योग्यता को अनिवार्य बनाते हैं, तो प्रशासनिक अनुभव या कार्यपालिका का विवेक उसका स्थान नहीं ले सकता, जब तक नियमों के अनुरूप कारणयुक्त और रिकॉर्ड पर आधारित निर्णय न लिया गया हो। निर्णय यह भी रेखांकित करता है कि पात्रता मानकों से बिना ठोस आधार के विचलन संवैधानिक समानता और निष्पक्षता के सिद्धांतों का उल्लंघन हो सकता है। इससे यह सिद्धांत मजबूत हुआ है कि सार्वजनिक नियुक्तियाँ पारदर्शी, नियम आधारित और दस्तावेज़ी निर्णय प्रक्रिया पर आधारित होनी चाहिए।
इस परिप्रेक्ष्य में राज्य के विद्युत निगम में प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति से जुड़ा विवाद अब व्यापक प्रशासनिक महत्व का विषय बन गया है, जो भर्ती नियमों के पालन, राज्य उपक्रमों की जवाबदेही और शासन की विश्वसनीयता से जुड़े प्रश्न उठाता है, विशेषकर उत्तराखंड सरकार के संदर्भ में।
यह प्रकरण पुनः यह आवश्यकता दर्शाता है कि सार्वजनिक पदों पर नियुक्तियों में वैधानिक नियमों का कठोर अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि संस्थागत विश्वसनीयता, प्रशासनिक निष्पक्षता और जनता का विश्वास बना रहे।

कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने बताया कि श्रीमती दीप्ति पोखरियाल जो इस केस में पक्षकार भी है, उनके पति नवनीत पोखरियाल के साथ प्रकाश चंद्र ध्यानी ने अत्याचार की हर सीमा को पार किया जिसके कारण उनके एक आंख की रोशनी पूरी तरह से जा चुकी है और दूसरी आंख की रोशनी भी 40 - 45% खत्म हो चुकी है। इसका कारण प्रकाश चंद्र ध्यानी द्वारा उनके पति नवनीत पोखरियाल को आंखों के इलाज के लिए जाने से रोक कर जबरदस्ती काम करने पर मजबूर किया जाना था जिससे आंखों में खून का प्रेशर बढ़ गया और उनकी एक आंख की रोशनी सदा के लिए चली गई। उन्होंने हर जगह गुहार लगाई परंतु कहीं सुनवाई नहीं हुई। कोई ना कोई बहाना करके एमडी प्रकाश चंद्र ध्यानी ने उन्हें नौकरी रीज्वाइन करने से भी रोका और इस समय उनके वेतन को भी रोके हुए 1 वर्ष से अधिक हो चुका है। दीप्ति पोखरियाल ने उच्च न्यायालय में चल रहे प्रवीण टंडन बनाम प्रकाश चंद्र ध्यानी मामले में पक्षकार बनाने का आवेदन दिया जिसे माननीय उच्च न्यायालय ने स्वीकार किया। माननीय उच्च न्यायालय का आदेश यह सिद्ध करता है कि उनके द्वारा कही गई बातों को माना गया और प्रकाश चंद्र ध्यानी को प्रबंध निदेशक के पद से तत्काल हटाने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा की प्रकाश चंद्र ध्यानी की एलएलबी डिग्री भी अवैध तरीके से ली गई है। इस पर एक विभागीय जांच भी हुई थी जिसमें एमडी प्रकाश चंद्र ध्यानी की एलएलबी डिग्री में गड़बड़ी पाई गई थी। प्रकाश चंद्र ध्यानी ने गलत दस्तावेज का इस्तेमाल करके और अवैधानिक तरीके से प्रमोशन पाए। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश 18 फरवरी 2026 को आने के बाद भी राज्य सरकार ने एमडी प्रकाश चंद्र ध्यानी को उनके पद से नहीं हटाया है जो दिखा रहा है कि वह शासन प्रशासन के कितने चहेते और करीबी है जो अब समझ से परे हो चुका है।

आशीष सैनी ने कहा पिटकुल एक ऐसा निगम है जिसमें भ्रष्टाचार व्याप्त है और इसके अकाउंट गहनता से कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल यानी कैग द्वारा समयबद्ध तरीके से करवाया जाए और जांच आख्या को प्रदेश की जनता के समक्ष रखा जाए। विभाग में भ्रष्टाचार इतना व्याप्त है कि अब खुलेआम माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना हो रही है और सरकार मौन है।

आशीष सैनी ने कहा कि यह किसी से नहीं छुपा है की पिटकुल हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है। उत्तराखंड की जनता का अधिकार है कि निगम में और यहां हो रहे कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए क्योंकि पिटकुल में भ्रष्टाचार का अर्थ है बिजली के बिल के दामों में बढ़ोतरी और जनता से वसूली जिससे पूरी तरह लड़ने की जरूरत है और इसी कारण आज यह महत्वपूर्ण सवाल उठाए जा रहे हैं। यदि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी माननीय उच्च न्यायालय के आदेश भी मानने को तैयार नहीं है और पिटकुल के एमडी को हटाने को तैयार नहीं है तो इसका मतलब है कि वह माननीय न्यायालय और उनके आदेशों का न सम्मान करते हैं और ना ही अनुपालन करने को तैयार है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इन दोनों के बीच का रिश्ता क्या कहलाता है, इस सरकार को जनता को बताना होगा और अब तक प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चंद्र ध्यानी को उनके पद से क्यों नहीं हटाया गया है?

आशीष सैनी
प्रवक्ता
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा कांग्रेस नेता आशीष सैनी को रुड़की जिले की समन्वयक की जिम्मेदारी देने के लिए भारतीय राष्...
31/01/2026

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा कांग्रेस नेता आशीष सैनी को रुड़की जिले की समन्वयक की जिम्मेदारी देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री गणेश गोदियाल जी, महामंत्री श्री राजेंद्र सिंह भंडारी जी का हार्दिक आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद !

जय हिन्द ! जय कांग्रेस !! जय उत्तराखंड !!!

संविधान सभा के सदस्य एवं सचिव रहे डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुंम्भार जी के जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने कार्यशाला को आय...
15/09/2025

संविधान सभा के सदस्य एवं सचिव रहे डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुंम्भार जी के जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने कार्यशाला को आयोजित किया। कार्यशाला की अध्यक्षता मेलाराम प्रजापति, मुख्य अतिथि डॉक्टर गौरव चौधरी, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आशीष सैनी रहे।

डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि देश के संविधान के निर्माण करने वाले लोग जिन्होंने आजादी आंदोलन से लेकर देश के निर्माण का कार्य किया है वह सदा श्रद्धा के पात्र है।

ठा वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज के भारत के निर्माण में अनेक क्रांतिकारियों और बुद्धिजीवियों का योगदान रहा है आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान को याद करते रहना चाहिए।

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आशीष सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विचारधारा के आधार पर देश को एकजुट करने का कार्य किया और संविधान के नीचे सब के हित सुरक्षित एवं संरक्षित है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष मेला राम प्रजापति ने सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यशाला में भाग लेने वाले नेता गणों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर रणवीर नागर ने सभी आने वाले अतिथियों एवं नेतागणों का धन्यवाद व्यक्त किया।

रुड़की सेवादल के अध्यक्ष सुशील कश्यप ने कहा कि हमें अपने सभी महापुरुषों को निरंतर याद करते रहना चाहिए एवं उनकी विचारधारा को बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ रणवीर नागर ने कार्यक्रम को संबोधित करने वाले ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, सुशील कश्यप, सुधीर शांडिल्य, हेमेंद्र चौधरी, शमशेर मलिक, जाकिर हुसैन, अरशद अरशी, मदनलाल एड, संजय गुड्डू पार्षद, फूल कुमार, सुशील प्रजापति, अनुज प्रजापति, दीपक प्रजापति, आशु प्रजापति आदि उपस्थित रहे

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य आशीष सैनी ने उत्तराखंड शासन द्वारा नगर नि...
15/12/2024

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य आशीष सैनी ने उत्तराखंड शासन द्वारा नगर निगम के मेयर पद के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज की है।

कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने कहा कि काशीपुर एवं रुड़की नगर निगम की ओबीसी मतदाता जनसंख्या प्रतिशत क्रमशः 38.62 व 36.20 है जबकि राज्य सरकार प्रस्ताव में नगर निगम हरिद्वार व हल्द्वानी की ओबीसी मतदाता जनसंख्या प्रतिशत क्रमशः 20.90 व 18.42 है। ज्ञात रहे कि रुड़की नगर निगम को प्रथम वार आरक्षण के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के कुल 11 (ग्यारह) में नगर निगमों की ओबीसी मतदाता जनसंख्या प्रतिशत 18 प्रतिशत है। जिसके अनुसार कुल दो पद मेयर पद हेतू आरक्षित किए जा सकते हैं। जिसमें महिला आरक्षण नियमानुसार 33 प्रतिशत होने के नियम विरुद्ध है। तीन पद आरक्षित होने पर ही महिला आरक्षण एक पद पर किया जा सकता है।

वर्तमान में परिसीमन के मुद्दे पर माननीय उच्चतम न्यायालय की दो सदस्य बेंच के समक्ष रुड़की नगर निगम का परिसीमन विचाराधीन भी है। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल का आदेश भी अभी तक लंबित है जिसमें राज्य के नगर निकायों में 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी वर्ग का करने के निर्देश भी दिए गए हैं, वह भी अभी तक लंबित है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा ओबीसी मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित रखने की है। उन्होंने क्षेत्र के ओबीसी वर्ग के मतदाताओं से भाजपा के विरुद्ध मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हमारी आपत्तियों का संज्ञान नहीं लिया गया तो न्यायालय का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

यदि चुनाव आयोग ईमानदार हो और शिकायतों की जांच करें तो हरियाणा में निश्चित रूप से बनेगी कांग्रेस की सरकार:आशीष सैनी
16/10/2024

यदि चुनाव आयोग ईमानदार हो और शिकायतों की जांच करें तो हरियाणा में निश्चित रूप से बनेगी कांग्रेस की सरकार
:आशीष सैनी

यदि चुनाव आयोग ईमानदार हो और शिकायतों की जांच करें तो हरियाणा में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बन सकती है:आशीष ....

होलिका दहन के पावन अवसर पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं! यह त्योहार हमें बुराई के प्रति सच्चे भक्ति और आदर्शों को अपनान...
24/03/2024

होलिका दहन के पावन अवसर पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं!
यह त्योहार हमें बुराई के प्रति सच्चे भक्ति और आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏
#होली #होली2024

इन 'बिगड़े' दिमागों में घनी खुशबू के लच्छे हैं,हमें 'पागल' ही रहने दो हम पागल ही अच्छे हैंदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी ...
23/03/2024

इन 'बिगड़े' दिमागों में घनी खुशबू के लच्छे हैं,
हमें 'पागल' ही रहने दो हम पागल ही अच्छे हैं

देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले महान क्रांतिकारियों के "शहीद दिवस" पर शत् शत् नमन एवं श्रद्धांजलि

#शहीद_दिवस

Address

Rajeev Bhawan, Congress Bhawan, Rajpur Road
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian National Congress, OBC Deptt UK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian National Congress, OBC Deptt UK:

Share