Government Doon Medical College and Associated Doon Hospital Dehradun

  • Home
  • India
  • Dehra Dun
  • Government Doon Medical College and Associated Doon Hospital Dehradun

Government Doon Medical College and Associated Doon Hospital Dehradun BIGGEST PUBLIC SECTOR TERTIARY CARE HOSPITAL OF UTTARAKHAND

13/02/2026

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं दून अस्पताल में बढ़ती सुविधाओं से खुश मरीज़

09/11/2025

Celebrating 25 years of Uttarakhand, By doing what we are known for: Best of Health Care for One and all !
Government Doon Medical College had a fully functioning OPD on the occasion of Uttarakhand Rajya Sthapana Diwas -09/11/25 (Sunday )
We thank our Dynamic Principal Prof (Dr) Geeta Jain for the vision and also the entire team of GDMC : Faculty , Residents, interns , Nurses and staff for their Services !
स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र सेवा 🙏🇮🇳

07/11/2025

07/11/25 150 Years of Vande Mataram

150 Years of वन्दे मातरम् is a national commemorative initiative to celebrate the spirit of Vande Mataram and its unique role in the history of Bharat 🇮🇳 . Vande Mataram is not just our National song, it is so for a reason .For the collective consciousness of India and was the rallying cry of freedom fighters during the struggle for independence

On 1st October the Cabinet approved country-wide celebrations for the 150th anniversary of 'Vande Mataram' to foster an impactful movement to connect citizens, especially our youth and students with the song's original, revolutionary spirit.
The day was celebrated at Government Doon Medical College and Hospital by Students , faculty , residents , nursing staff and hospital / office staff under the dynamic leadership of our Principal Prof (Dr ) Geeta Jain .

#2025

08/10/25 राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस बैच 2025 के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मान...
09/10/2025

08/10/25 राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस बैच 2025 के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि माननीय स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी रहे , व अति विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश जी , कुलपति डॉ त्रिपाठी जी , डीएमई डॉ अजय आर्या जी रहे । कार्यक्रम की शुरुआत डॉ आर्या ने डॉक्टर शब्द का मतलब विद्यार्थियों को समझाते हुए किया और उनकी तुलना समाज में भगवान के बाद होने की ज़िम्मेदारी उन्हें बतलाई । वही कुलपति महोदय ने सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी और उनका स्वागत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में करते हुए उन्हें ना सिर्फ़ एक अच्छा डॉक्टर पर पहले एक अच्छा व्यक्ति बनने कि प्रेरणा दी ।
सचिव डॉ आर राजेश जी ने सभी विद्यार्थियों से कहा की आज से वो अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी के लिए तयार होना निश्चिंत रूप से शुरू करे क्योंकि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में उन्हें बेस्ट टीचर्स द्वारा शिक्षा दी जाएगी । और कहा कि उन्हें पीजी व सुपर स्पेशलाइजेशन को अपना लक्ष्य आज से ही बना कर चलना चाहिए ।
माननीय मंत्री जी डॉ धन सिंह जी ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका स्वागत किया , वह उन्हें वाइट कोट का महत्व बताया और कहा कि वो दिल लगा कर पढ़े बाक़ी आधारभूत संरचना और ज़रूरतों का ध्यान स्टेट द्वारा रखा जाएगा वही 10pm रात तक लाइब्रेरी खुलना , हर हॉस्टल में वाईफ़ाई कंप्यूटर और एसी के साथ एक कॉमन रीडिंग रूम बनवाने की प्रधानाचार्या जी को ज़िम्मेदारी सौंपी ।
प्राचार्य डॉ गीता जैन जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि ये डॉक्टर बनने का उन सबका सपना आज सफल और शुरू दोनों हुआ है । जितनी मेहनत सीट के लिए उन्होंने की है उतनी अब से रोज़ अच्छा डॉक्टर बनने के लिए करनी है । वही अपने पेशेंट को टीचर और भगवान दोनों समझने की सीख भी दी ।
अंत में कुलपति जी द्वारा चरक शपथ सभी विद्यार्थियों को दिलवाई गई ।


23/09/25  दून चिकित्सालय, देहरादून में हाइपर बारिक ऑक्सीजन चैम्बर एवं इमरजेंसी ओ.टी. कॉम्प्लैक्स का लोकार्पण माननीय स्वा...
24/09/2025

23/09/25
दून चिकित्सालय, देहरादून में हाइपर बारिक ऑक्सीजन चैम्बर एवं इमरजेंसी ओ.टी. कॉम्प्लैक्स का लोकार्पण माननीय स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत जी द्वारा किया गया ।

इस आधुनिक चिकित्सा सुविधा से गंभीर रोगियों को त्वरित और प्रभावी उपचार मिल सकेगा। हाइपर बारिक ऑक्सीजन चैम्बर विशेष रूप से जटिल संक्रमणों, घावों एवं ऑक्सीजन की कमी से जुड़ी समस्याओं के इलाज में सहायक होगा।

इमरजेंसी ओ.टी. कॉम्प्लैक्स के संचालन से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

इस अवसर पर विधायक खजान दास जी निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉक्टर अजय आर्या जी प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन जी अपर निदेशक डॉक्टर आरएस बिष्ट जी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एन एस बिष्ट जी , फैकल्टी मेंबर्स , जनसंपर्क अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र सेवा 🙏🇮🇳राजकीय दून मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ...
21/09/2025

स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र सेवा 🙏🇮🇳
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधान मंत्री जी की स्वस्थ नारी सशक्त अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में प्रतिभाग कर उत्तराखण्ड के ग्रामीण दूर दराज़ इलाको पर अपनी सेवा उपलब्ध कराई । टीम में जनरल सर्जन , फिजिशियन , स्त्री रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ , चार्म रोग विशेषज्, ईएनटी सर्जन , डेंटल सर्जन मौजूद रहे ।

दिनांक 17  सितंबर 2025 से 2 अक्तूबर 2025 तक सेवा पर्व स्वास्थ्य पखवाड़ा 2025 जनपद में स्वास्थ्य पखवाड़ा का आयोजन किया गय...
21/09/2025

दिनांक 17 सितंबर 2025 से 2 अक्तूबर 2025 तक सेवा पर्व स्वास्थ्य पखवाड़ा 2025 जनपद में स्वास्थ्य पखवाड़ा का आयोजन किया गया है ।
17/09/25 को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहराख़ास पटेलनगर में स्वास्थ्य पखवाड़ा का आयोजन किया गया , जिसका शुभ आरंभ माननीय राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्य मंत्री जी द्वारा किया गया । माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी , प्रमुख शाशन सचिव , स्वास्थ्य सचिव वह अन्य गणमान्य अतिथि इस अवसर पर मौजूद रहे और अपनी शुभकामनाएँ दी ।

चमोली ज़िले की २३ वर्षीय युवती की ६ घंटे लंबी चुनौतीपूर्ण सर्जरी
01/09/2025

चमोली ज़िले की २३ वर्षीय युवती की ६ घंटे लंबी चुनौतीपूर्ण सर्जरी

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बढ़ते कदमअब खिलाड़ियों को नहीं होना पड़ेगा परेशानप्राचार्य प्रो डॉ गीता जैन जी के निर्देशों ...
27/08/2025

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बढ़ते कदम

अब खिलाड़ियों को नहीं होना पड़ेगा परेशान

प्राचार्य प्रो डॉ गीता जैन जी के निर्देशों और प्रयासों से हड्डी रोग विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर पवनीश लोहन चलाएंगे स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक ।

दून अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में अनियंत्रित धड़कन का इलाज अनियंत्रित धड़कन हृदय रोग के मरीजों में होने वाली एक बीमा...
26/08/2025

दून अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में अनियंत्रित धड़कन का इलाज

अनियंत्रित धड़कन हृदय रोग के मरीजों में होने वाली एक बीमारी है जिसमे धड़कन काफ़ी तेज हो जाती है और मरीज को चक्कर आने लगते हैं
आम तौर पे यह बीमारी हार्ट के अंदर कुछ तंतुओं की वजह से होता है जिनकी विद्युत संचरण क्षमता असामान्य होती है
इन बीमारियो का जड़ से इलाज एक प्रोसीजर से किया जाता है जिसको इलेक्ट्रिफ़िजियोलॉजिक्सल स्टडी कहते हैं
स्पेशलाइज्ड कैथिटर से उन तंतुओं की पहचान की जाती है और रेडियो फ्रीक्वेंसी की मदद से उन्हें निष्क्रिय किया जाता है या उनके विद्युत संचरण क्षमता को प्रभावित किया जाता है
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि तीन मरीज जिसमे से दो पी एस वि टी और एक फ़ासिक्युलर वीटी के थे उनका २ डी और ३ डी इलेक्ट्रो एनाटॉमिक मैपिंग कर के रेडियो फ्रीक्वेंसी एबलेशन किया गया
तीनो मरीजों को एक दिन के हॉस्पिटलाइजेशन के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया
प्रोसीजर के दौरान डॉ ऋचा डॉ साई जीत डॉ अल्फिशा और डॉ शोएब भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

24/08/2025

उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विभागान्तर्गत नियमित पद पर पदोन्नति प्रदान की गई उत्तराखण्ड राज्य कि पहली महिला प्राचार्य प्र...
23/08/2025

उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विभागान्तर्गत नियमित पद पर पदोन्नति प्रदान की गई उत्तराखण्ड राज्य कि पहली महिला प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) गीता जैन जी का राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में सभी स्टाफ, फैकल्टी और रेज़ीडेंट्स ने हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया ।
मैम के कुशल नेतृत्व में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं दून अस्पताल काबिल डॉक्टर्स बनाने के साथ साथ मरिज़ो का बेहतर और प्रभावी उपचार प्रदान करने में तत्पर रहेगा । 🙏

Address

New Road Dehradun
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Doon Medical College and Associated Doon Hospital Dehradun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Government Doon Medical College and Associated Doon Hospital Dehradun:

Share