27/12/2023
राष्ट्रीय कवि संगम उत्तराखण्ड द्वारा दिनांक 25 दिसंबर 2023 को 'वीर बाल दिवस' की पूर्व संध्या पर देहरादून में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, साथ ही 'दस्तक नई पीढ़ी' एवं 'काव्य पदार्पण' का भी आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कवि संगम के संरक्षक माननीय श्री नरेश बंसल जी राज्यसभा सांसद ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर गरिमा प्रदान की। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री श्रीकांत श्री जी तथा विश्व संवाद केन्द्र के निदेशक श्री विजय जी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री अजय मोहन वर्मा जी, श्री चंद्रगुप्त विक्रम जी , श्री संजीव जैन जी तथा गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी, डॉ इंदु अग्रवाल जी,संरक्षक श्री कृष्ण दत्त शर्मा कृष्ण' जी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। 4G संस्था के अध्यक्ष श्री सुभाष भट्ट जी अपनी संस्था के सभी सदस्यों के साथ उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय महामंत्री(महिला) श्रीमती महिमा श्री द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया तथा संचालन डॉ॰ प्राची कर्णवाल ने किया । प्रतिभागियों के चयन में श्री शिवमोहन सिंह प्रांतीय महामंत्री, श्रीमती मणि अग्रवाल महामंत्री गढ़वाल मंडल, श्री कृष्ण दत्त शर्मा 'कृष्ण', श्री अंबर खरबन्दा,श्री पवन शर्मा के साथ-साथ श्री सत्येंद्र शर्मा तरंग, श्री संजय प्रधान, श्री पवन शर्मा सूरज ने भी महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया । प्रतिभागी कवि के रूप में निम्नलिखित कवियों ने मंच से काव्य पाठ किया-
बाल कवि के रूप में-१. सर्वेश सिंह २. गुलाब चंद्र ३.देश कुमार तथा ४.प्रखर बहुगुणा।
काव्य पदार्पण में- १. डॉक्टर प्राची कर्णवाल २.झरना माथुर ३.हरीश रवि ४.कीर्ति अहलावत ५.भूपेंद्र बसेड़ा ६.प्रभात रंजन ७.कविता बिष्ट तथा ८.कविता जैन। दस्तक नई पीढ़ी में- १. गंगा बहुगुणा २.निमेष सिंह ३.कपिल वीर तोमर ४.सौरभ राणा ५.दिव्यांश दिव्य ६.दिव्यांश सिंह ७.सरला सरोज।
मंच से काव्य पाठ करने वाले सभी उपरोक्त प्रतिभागी कवियों को संस्था के तरफ से प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र तथा प्रोत्साहन राशि नगद प्रदान किया गया। इस अवसर पर शहर के साहित्य मनीषी, गणमान्य जन तथा भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे तथा कवि सम्मेलन का भरपूर आनंद उठाया । कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड प्रांत के महामंत्री श्री शिवमोहन सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
प्रदेश महामंत्री
(शिव मोहन सिंह)
रा.क.सं. उत्तराखण्ड