04/09/2026
मेरी विधानसभा रानीखेत के ग्राम नौघर निवासी श्री ज्वाला सिंह जी के सुपुत्र श्री सुरेंद्र सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है।
आज उनके निवास स्थान पहुंचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में हम सभी ज्वाला सिंह जी और उनके परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏