14/01/2026
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री, जनसेवा के प्रति समर्पित एवं उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ बनाने का अटूट संकल्प रखने वाली, जिनका जुनून और कर्मठता हमें निरंतर विभिन्न मंचों पर देखने को मिलती है, आदरणीय दीदी श्रीमती नेहा जोशी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप पं. दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी के माध्यम से प्रदेश के दूर-दराज़ क्षेत्रों में जाकर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों का संबल बन रही हैं। आप जो ठान लेती हैं, उसे करके दिखाने का आपका संकल्प ही आपको विशिष्ट बनाता है। मुहिम के अंतर्गत प्रदेश भर में लगभग डेढ़ लाख से अधिक बच्चों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अंकित पुस्तक पहुँचाकर आपने जनसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
दीदी, आपकी सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
बाबा केदार से प्रार्थना है कि आप उत्तम स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु हों और आपके नेतृत्व में युवा शक्ति एवं मातृशक्ति को नई दिशा और ऊर्जा मिलती रहे। आपका समर्पण, कार्यशैली और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता सदैव हमें प्रेरित करती रहे।
Neha Joshi