16/09/2023
उत्तराखंड के विकास पुरुष बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीताने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी (धाकड़ धामी) (धर्म रक्षक धामी) की गरिमामयी उपस्थिति में उनके जन्म दिवस को आज भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून ने लॉर्ड वेंकटेश्वर, सुभाष रोड में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया।
माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी, माननीय विधायकगणों मे श्री खजान दास जी, श्री विनोद चमोली जी, श्रीमती सविता कपूर जी, माननीय मेयर श्री सुनील उनियाल 'गामा' जी व समस्त प्रदेश भाजपा शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मैं समस्त देहरादून महानगर के अंतर्गत महानगर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम में पधारे समस्त भाजपा परिवार के पदाधिकारी/कार्यकर्तागण, भारी संख्या मातृशक्ति, युवाशक्ति का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
मैं कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे महानगर के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी साधुवाद देता हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम को दिव्य एवं भव्य बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया।
पुन: बहुत-बहुत धन्यवाद।
भवदीय
सिद्धार्थ अग्रवाल
महानगर अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी देहरादून।
#युवासंकल्पदिवस
#शुभ_जन्मदिवस