Rajdhani Gairsain

Rajdhani Gairsain Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rajdhani Gairsain, Landmark & historical place, Dehradun, Dehra Dun.

22/12/2025

देहरादून के अधिवक्ता पहुंचे घंटाघर, किया चक्का जाम
जानिए क्या था पूरा मामला
देहरादून में आज उस समय यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जब अधिवक्ताओं ने घंटाघर चौक पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र होकर सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं और आम जनता से जुड़े मामलों में प्रशासन की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान घंटाघर और आसपास के इलाकों में लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की और अधिवक्ताओं से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।








22/12/2025

उत्तराखंड बेरोजगार संघ फिर सरकार के खिलाफ मैदान में
भ्रष्ट नीतियों और भर्ती घोटालों के विरोध में किया प्रदर्शन
उत्तराखंड बेरोजगार संघ एक बार फिर सरकार की कथित भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर आया है। संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को सुधारने की है।
राम कंडवाल ने कहा कि
“हम समानता के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। भर्तियां यदि हों तो पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हों। भर्ती प्रक्रियाओं में भाई-भतीजावाद और आशीर्वाद की राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।”
उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि
“आज का प्रदर्शन तो केवल झांकी है। अगर सरकार ने हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो आने वाले समय में हम पूरी पिक्चर दिखाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।”
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग की।
“हमारी लड़ाई सरकार से नहीं,
हमारी लड़ाई उस सिस्टम से है
जो मेहनत नहीं, पहचान देखता है।
आज झांकी है…
अगर नहीं सुनी गई आवाज़,
तो कल पूरी पिक्चर दिखेगी!”
✊ बेरोजगार

22/12/2025

शिमला के IGMC में डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

22/12/2025

पोखरी ब्लॉक से बड़ी खबर
स्कूल परिसर में भालू का हमला, छात्र घायल
पोखरी ब्लॉक के हरिशंकर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिशंकर के परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भालू ने विद्यालय में मौजूद एक छात्र पर अचानक हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भालू छात्र को उठाकर पास की झाड़ियों में ले गया, जहां उसने बच्चे पर नाखूनों से हमला किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना के दौरान विद्यालय की एक छात्रा और एक शिक्षक ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और भालू का पीछा किया, जिसके बाद किसी तरह घायल छात्र को झाड़ियों से बाहर निकाला जा सका।
घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद से विद्यालय परिसर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने वन विभाग और शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर घटना का तत्काल संज्ञान लिया जाए और विद्यालयों के आसपास वन्यजीवों की आवाजाही रोकने के लिए ठोस सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में बच्चों की जान जोखिम में न पड़े।

21/12/2025

आज का हीरो – पंकेश
साहस, सूझबूझ और दोस्ती की मिसाल बना कक्षा 6 का छात्र
शनिवार की सुबह पोखरी विकासखंड में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने यह साबित कर दिया कि हिम्मत उम्र की मोहताज नहीं होती और सच्ची दोस्ती की पहचान संकट की घड़ी में ही होती है।
जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के कक्षा 6 के दो छात्र देवेश और पंकेश रोज़ की तरह स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वे आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचे, झाड़ियों में छिपे एक भालू के बच्चे ने अचानक देवेश पर हमला कर दिया और उसके पैर को अपने मजबूत जबड़ों में जकड़ लिया। अचानक हुए इस हमले से देवेश दर्द से चीखने लगा।
ऐसी स्थिति में, जहाँ बड़े-बड़े लोग भी घबरा कर पीछे हट जाते हैं, वहीं नन्हे पंकेश ने अद्भुत साहस और धैर्य का परिचय दिया। उसने न तो मौके से भागने का रास्ता चुना और न ही घबराया, बल्कि अपने दोस्त की जान बचाने के लिए डटकर भालू का सामना किया।
पंकेश ने बिना एक पल गंवाए पास से एक पत्थर उठाया और पूरी ताकत से भालू पर प्रहार किया। अचानक हुए इस साहसिक प्रहार से भालू घबरा गया और जंगल की ओर भाग गया। पंकेश की सूझबूझ और बहादुरी से देवेश की जान बच सकी।

29/11/2025

Address

Dehradun
Dehra Dun
248001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajdhani Gairsain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share