किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग-भरतपुर

  • Home
  • India
  • Deeg
  • किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग-भरतपुर

किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग-भरतपुर Education is basic fundamental right of every human. We provide free education.

उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शनबीते दि...
19/05/2023

उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बीते दिन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा उच्च माध्यमिक के तीन संकायों का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें हमारे डीग कस्बे के किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग का प्रणाम बहुत ही सराहनीय रहा। विज्ञान संकाय में बलवंत सिंह पुत्र वीर नारायण सिंह ने 96.20% के साथ प्रथम स्थान तथा मोहित पुत्र देवी सिंह ने 91.40% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय का परिणाम 98% से भी अधिक रहा;जिसमें 83% से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।

वाणिज्य संकाय में अंकित सैनी पुत्र राजू सैनी ने 90.60% के साथ प्रथम स्थान तथा मनीषा पुत्री धर्मेंद्र ने 90.40% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय का कुल परिणाम 95% रहा तथा सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।

कृषि संकाय का प्रणाम शत प्रतिशत रहा तथा 40 में से 38 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए । कौशल्या पुत्री ओमप्रकाश ने 90.20% के साथ प्रथम स्थान तथा चांदनी पुत्री लाल सिंह ने 88.20% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सर्वविदित रहे कि कृषि संकाय का इस वर्ष संस्था से प्रथम बेच परीक्षा में शामिल हुआ था।

माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय में सम्मान समारोह रखा गया । जहां विद्यार्थियों को साफा व माला पहना कर सम्मान किया गया; इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोपाल प्रसाद शर्मा के साथ करतार सिंह (उप प्रधानाचार्य), निहाल सिंह (व्याख्याता भूगोल), डिगंबर सिंह (व्याख्याता भौतिकी), हरेंद्र सिंह (व्याख्याता रसायन विज्ञान), बीरबल सिंह (व्याख्याता राजनीति विज्ञान),कृष्ण कुमार (व्याख्याता भौतिकी),पद्मसिंह (ओ एस), नारायण दत्त (व.अ. अंग्रेजी) तथा प्रेम सिंह (गणित) आदि उपस्थित रहे।

66वीं राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र एवं छात्रा कैरम खेल कूद प्रतियोगिता,जो कि 27 नवम्बर 2022 से लगातार चल रही थी,का कि...
01/12/2022

66वीं राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र एवं छात्रा कैरम खेल कूद प्रतियोगिता,जो कि 27 नवम्बर 2022 से लगातार चल रही थी,का किशन लाल जोशी राज्यकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग में समापन समारोह एवं पुरुस्कार वितरण हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य श्री गोपाल प्रसाद जी ने की। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश वैद्य ,पर्यवेक्षक नरोत्तम प्रसाद पारीक , चयन समिति संयोजक गिराज प्रसाद उपाध्याय विशिष्ट अतिथि उदय जीत सिंह उप जिला शिक्षा अधिकारी(खेलकूद)भरतपुर श्रीमती निशा शर्मा , श्रीमती सुमित्रा धंधेल श्री हरिशंकर गुप्ता ,श्री मुकुट बिहारी मौजूद थे। प्रतियोगिता में 17 वर्षीय छात्रा वर्ग व्यक्तिगत स्पर्धा में कशिश (दौसा) ने प्रथम, रानी सुथार (बीकानेर) ने द्वितीय, साक्षी (जोधपुर) ने तृतीय तथा बुलबुल(पाली) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया; वही 17 वर्षीय छात्रा वर्ग दल-स्पर्धा में दौसा ने प्रथम, बीकानेर ने द्वितीय, पाली ने तृतीय तथा जयपुर-I ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 17 वर्षीय छात्र वर्ग व्यक्तिगत स्पर्धा में पवन शर्मा (जयपुर-I) ने प्रथम, वेदांत बोहरा (जयपुर)ने द्वितीय, ईशान (गंगानगर) ने तृतीय, आर्यन (जयपुर-I) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया; वहीं 17 वर्षीय छात्र वर्ग दल-स्पर्धा में जयपुर-I ने प्रथम,बाड़मेर ने द्वितीय, जोधपुर ने तृतीय व जोधपुर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 19 वर्षीय छात्रा वर्ग व्यक्तिगत स्पर्द्धा में प्रियल जयपुर - l प्रथम पूजा जोधपुर द्वितीय निकुंज जयपुर - l तृतीय दिव्यांशा (पारीक)जयपुर , 19 वर्षीय छात्रा वर्ग दल-स्पर्धा में जयपुर-I प्रथम, भरतपुर द्वितीय, जोधपुर तृतीय तथा भीलवाड़ा की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। 19 वर्षीय छात्र वर्ग व्यक्तिगत स्पर्धा में विनोद कुमार (पाली) प्रथम, आयुष मूंदड़ा (भीलवाड़ा) द्वितीय, मनन मूंदड़ा (भीलवाड़ा) तृतीय तथा अबुल फजल मोहम्मद (झालावाड़) चतुर्थ स्थान पर रहे; वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग दल-स्पर्धा ने जयपुर-I प्रथम, भीलवाड़ा ने द्वितीय, जोधपुर ने तृतीय तथा सवाईमाधोपुर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस 66 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। जहां अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले व्यक्तिगत प्रतिभागियों तथा अव्वल स्थान पर रहने वाले दलों के सदस्यों को मेरिट प्रमाण पत्र, मैडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

73वां गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाए
26/01/2022

73वां गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाए

26/12/2021
24/12/2021
आजादी का अमृत महोत्सव
24/11/2021

आजादी का अमृत महोत्सव

65वी क्रीड़ा प्रतियोगिता
31/10/2021

65वी क्रीड़ा प्रतियोगिता

Address

Deeg

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग-भरतपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग-भरतपुर:

Share