MAJ GOVT College DEEG

MAJ GOVT College DEEG OFFICIAL PAGE

मास्टर आदित्येन्द्र जी राजकीय महाविद्यालय डीग में इस बार "विकसित भारत युवा संसद" का आयोजन होना है। इस हेतु 12 नवम्बर 202...
07/10/2025

मास्टर आदित्येन्द्र जी राजकीय महाविद्यालय डीग में इस बार "विकसित भारत युवा संसद" का आयोजन होना है। इस हेतु 12 नवम्बर 2025 की दिनांक तय हुई है। 18 से 25 वर्ष के मध्य का कोई भी युवा इस हेतु आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन हेतु सर्वप्रथम आपको mybharat पोर्टल पर स्वयं का पंजीयन करना है । Mybharat पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु लिंक है -

Youth Registration | MYBharat https://mybharat.gov.in/yuva_register

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के उपरान्त आपको जिला (डीग) स्तरीय प्रतियोगिता में सहभाग के लिए इस लिंक पर क्लिक कर आवेदन करना है-
https://mybharat.gov.in/pages/event_detail?event_name=Viksit%20Bharat%20Youth%20Parliament&key=431

नीचे दिए गए बैनर पर छपे हुए Q R कोड को स्कैन करके भी आवेदन कर सकते हैं।

23/09/2025

अपना एम ए जे कॉलेज 📚

आज 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मा.आ.जी राजकीय महाविद्यालय डीग के आदरणीय प्राचार्य महोदय द्वारा स्वाधीनता सेन...
15/08/2025

आज 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मा.आ.जी राजकीय महाविद्यालय डीग के आदरणीय प्राचार्य महोदय द्वारा स्वाधीनता सेनानियों के अमर बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में हमारी व्यक्तिगत भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए गए
* हमारे देश की समृद्धता से प्रभावित होकर विदेशी ताकते आई और फिर उन्हें पता चला कि किस बला से पाला पड़ा है,
* अपने कार्य क्षेत्र में उपजाऊ मस्तिष्क की उपयोगिता और इसके द्वारा ही राष्ट्र निर्माण में अपना प्रभावी योगदान
* अपने समय, परिश्रम, उपयुक्त समय और अवसर पर धन का समर्पण कर हम राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। यही सच्ची देशमभक्ति होगी।
* महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना ।
* अपने देश की संस्कृति के विषय में जागरूक होना ।
* सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार, परिवार, पर्यावरण एवं स्वत्त्व का ज्ञान पर प्रकाश ।

Admission process for UG
18/06/2024

Admission process for UG

राजनीति विज्ञान में कैरियर के अवसर
15/05/2024

राजनीति विज्ञान में कैरियर के अवसर

इस व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को राजनीति विज्ञानं विषय में केरियर विकल्पों की जानकारी प्रदान की गई है| ....

केशवानंद भारती वाद : क्या ,क्यों कैसे और कब ?
15/05/2024

केशवानंद भारती वाद : क्या ,क्यों कैसे और कब ?

केशवानंद भारती वाद और मूल ढांचा

भरतपुर जिला वन विभाग एवं मास्टर आदित्येंद्र जी राजकीय महाविद्यालय डीग की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्...
19/07/2023

भरतपुर जिला वन विभाग एवं मास्टर आदित्येंद्र जी राजकीय महाविद्यालय डीग की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में 74 वां वन महोत्सव कार्यक्रम का महाविद्यालय परिसर में आयोजन किया गया| इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशेष कार्य अधिकारी डीग शरद मेहरा, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन निरंजन टकसालिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुमानाराम तथा कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता उप वन संरक्षक भरतपुर श्री रवि मीणा एवं प्राचार्य श्री दिलीप सिंह द्वारा की गई| कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप वन संरक्षक रवि मीणा ने बताया कि प्रतिवर्ष जुलाई माह में वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है | उन्होंने जीव जंतुओं एवं पेड़ पौधों की पारस्परिक अंतर निर्भरता का उदाहरण देते हुए इको सिस्टम के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि नवीनतम वन रिपोर्ट 2021 के अनुसार भारत में 21.71% बन चेत्रफल है जबकि राजस्थान में 7.4% वन क्षेत्रफल है जो सामान्य वन क्षेत्रफल 33 परसेंट से अपेक्षाकृत कम है |
विशेष अधिकारी डीग श्रीमान शरद मेहरा ने “पेड़ पौधों की करो रखवाली तब आएगी सुंदर हरियाली” का नारा देते हुए स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं एवं सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कहा कि वृक्ष हमारे अतीत, बर्तमान और भविष्य का आधार होते हैं|
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुमाना राम ने हरित राजमार्ग नीति 2015 को अवगत कराते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं जिससे प्रदूषण में उत्तरोत्तर कमी हो सके|उन्होंने वनोन्मूलन के कारण होने वाले दुष्परिणाम जैसे ग्लोबल वार्मिंग बाढ़ मृदा क्षरण आदि पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में चिंता करने की आवश्यकता जताई|
नगर पालिका चेयरमैन श्रीमान निरंजन टकसालिया ने वृक्षों के महत्व को बताते हुए कहा कि पेड़ हमें प्राणवायु फल फूल देने के साथ-साथ नैतिकता परोपकार एवं विनम्रता जैसे गुण सिखाते हैं| प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में पेड़ों को विशेष महत्व दिया है जिनकी कृतज्ञता हम उत्सवों के जरिए व्यक्त करते हैं
विकास अधिकारी डीग सुघर सिंह ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 500 पेड़ लगाने चाहिए तब जाकर पर्यावरण से शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होगी और वातावरण संतुलित रहेगा | इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र छात्राओं को पेड़ पौधों को संरक्षित रखने और अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण एवं पेड़ पौधों की कटाई को रोकने के लिए जागरूक किया | कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी दीपक सुमन ने किया | इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सीमा मीणा एवं नेहा शर्मा तथा वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ ईशा शर्मा ,श्वेता, सीता सोनी , सुरेंद्र कुमार, चंद्रप्रभा तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल फौजदार, वनपाल तरुण शर्मा एवं वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे|

स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश तिथि में अभिवृद्धि
06/07/2023

स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश तिथि में अभिवृद्धि

मास्टर आदित्येंद्र जी राजकीय महाविद्यालय डीग , राजकीय कन्या महाविद्यालय डीग, राजकीय महाविद्यालय सीकरी एवं राजकीय कन्या म...
27/06/2023

मास्टर आदित्येंद्र जी राजकीय महाविद्यालय डीग , राजकीय कन्या महाविद्यालय डीग, राजकीय महाविद्यालय सीकरी एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय सीकरी में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारंभ।

कार्यक्रम का मीडिया कवरेज
27/03/2023

कार्यक्रम का मीडिया कवरेज

Address

NEAR BUS STAND Circle DEEG
Deeg
321203

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10am - 5am
Friday 10am - 5am
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MAJ GOVT College DEEG posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to MAJ GOVT College DEEG:

Share