Dausa Ki Awaz

Dausa Ki Awaz दौसा की आवाज

BLO सहाब दिन भर की हाड तोड़ मेहनत के बाद मनोरंजन करते हुए 🤪see more
26/11/2025

BLO सहाब दिन भर की हाड तोड़ मेहनत के बाद मनोरंजन करते हुए 🤪see more

शत प्रतिशत मतदाताओं के परिगणना प्रपत्र एकत्रित कर डिजिटाइज करने वाले चार बीएलओ सम्मानित-जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशस्त...
25/11/2025

शत प्रतिशत मतदाताओं के परिगणना प्रपत्र एकत्रित कर डिजिटाइज करने वाले चार बीएलओ सम्मानित
-जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया
दौसा, 25 नवम्बर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 प्रतिशत मतदाताओं के परिगणना प्रपत्रों को मतदाताओं से प्राप्त कर ऑनलाइन (डिजिटाइज) संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने उन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द शर्मा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में 4 नवम्बर से सभी बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर परिवार के गणना प्रपत्र (Enumeration Form- EF) वितरण एवं संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही बीएलओ द्वारा मतदाताओं से संग्रहित किये गये परिगणना प्रपत्रों को ऑनलाइन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि महवा विधानसभा क्षेत्रा के भाग संख्या 16 के बीएलओ संतोष मीना एवं भाग संख्या 117 के बीएलओ पवन कुमार तथा दौसा विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 10 के बीएलओ हनुमान सहाय शर्मा एवं भाग संख्या 208 के बीएलओ रामकिशन मीना ने निर्वाचन विभाग की ओर से तय तिथि 4 दिसम्बर से पूर्व ही अपने आवंटित भाग के 100 प्रतिशत मतदाताओं के परिगणना प्रपत्रों को मतदाताओं से प्राप्त कर ऑनलाइन संबंधी उत्कृष्ट कार्य किया है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने चारों बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि दौसा जिले में अब तक मतदाताओं के परिगणना प्रपत्रों का डिजिटाइशन का कार्य 73.98 प्रतिशत हो चुका है।
सटीक रणनीति बनाकर समयबद्ध तरीके से किया कार्य
जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चारों बीएलओ से संवाद कर उनका अनुभव जाना। बीएलओ ने बताया कि उन्होंने सटीक रणनीति बनाकर समयबद्ध तरीके से कार्य किया, जिससे उन्हें तय समय से पूर्व ही लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिली। उन्हें इस कार्य में मतदाताओं और उच्चाधिकारियों का भी सकारात्मक सहयोग मिला।
‘अन्य बीएलओ इनसे प्रेरित होकर पूर्ण करें कार्य’
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन बीएलओ के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए जिले के अन्य बीएलओ को भी इनसे प्रेरित होकर समय पर कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया। उन्होंने आम मतदाताओं से भी परिगणना प्रपत्र अविलम्ब पूर्ण कर बीएलओ को जमा कराने की अपील की। ............................................

अंता उपचुनाव में BJP में हुई अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आई।
17/11/2025

अंता उपचुनाव में BJP में हुई अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आई।

बांदीकुई विधायक (2013-2018) एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर के पिता को राजे ने दी श्रद्धांजलि ।(- मंत्री अलक...
17/11/2025

बांदीकुई विधायक (2013-2018) एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर के पिता को राजे ने दी श्रद्धांजलि ।

(- मंत्री अलका गुर्जर के पति नाथू सिंह गुर्जर 2 बार दौसा के सांसद व मंत्री रह चुके!)
(- नाथू सिंह गुर्जर दौसा सांसद मात्र 25 साल की उम्र ही बन गए थे कॉलेज में पढ़ते पढ़ते)

Address

Dausa
Dausa
303303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dausa Ki Awaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share